19/05/2025
आपको यह जानकर अति हर्ष होगा कि बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में आपके अपने धनीराम मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का प्रदर्शन शानदार रहा। इसके लिए आप सभी छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण एवं अभिभावकगण बधाई के पात्र हैं।
हम सभी की आशाओं के अनुरूप विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा है।
आप सभी छात्रों पर हमें गर्व है
आपकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने यह कमाल कर दिखाया है।
— यूं ही आगे बढ़ते रहिए और आसमान को छूते रहिए!"
हमारे विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है। हम भविष्य में भी ऐसे ही शानदार परिणामों की आशा रखते हैं।"
#2023-2024