GVM News

GVM News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from GVM News, College & University, Sonipat.

Established in 1987, under the stewardship of Shri Sanatan Dharam Sabha Society, comprising of eminent personalities with rich academic and industrial background, the institute has grown in leaps and bounds.

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में अटल इनोवेशन मिशन पर जागरूकता सत्र आयोजित- नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एआईएम की पहल...
25/08/2026

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में अटल इनोवेशन मिशन पर जागरूकता सत्र आयोजित
- नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एआईएम की पहलों की दी जानकारी
- प्रधान डा. ओ.पी. परूथी और प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को नवाचार एवं उद्यमिता में सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित
सोनीपत, 25 अगस्त।
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) एवं एआईसीटीई के तत्वावधान में “उच्च शिक्षण संस्थानों में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग की पहलें एवं कार्यक्रम” विषय पर ऑनलाइन जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र का आयोजन यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से किया गया।
संस्था के प्रधान डा. ओ.पी. परूथी तथा प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने इस पहल की सराहना करते हुए संकाय सदस्यों एवं छात्राओं को नवाचार और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि नवाचार एवं उद्यमिता युवाओं को नए विचारों को व्यवहारिक रूप देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित करती है। शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार आधारित गतिविधियों से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित होते हैं। इससे वे आत्मनिर्भर बनकर सफल स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
अटल टिंकरिंग लैब्स और इनक्यूबेशन सेंटर की दी जानकारी
सत्र में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन से प्रमित दास एवं दीपाली उपाध्याय ने अटल टिंकरिंग लैब्स, अटल इनक्यूबेशन सेंटर तथा अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर सहित विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन तथा नवाचार से जुड़े अवसरों के बारे में भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि संस्थानों में मजबूत नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना समय की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित होगी और वे भविष्य में सफल स्टार्टअप स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एआईसीटीई) से डा.दीपान साहू ने कार्यक्रम का समन्वय किया।
आईआईसी संयोजक डा. परवीन शर्मा के नेतृत्व में डा. प्रगति जमदग्नि, डा. रेणु अरोड़ा, डा. तमन्ना कुमारी, प्रीति, अंशु एवं डा. नवीन कुमारी सहित अनेक संकाय सदस्य सत्र में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें संकाय सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में दोहराया शानदार प्रदर्शन- जिला स्तरीय सेपक टकरॉ चैंपियनशिप में जीवी...
25/08/2026

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में दोहराया शानदार प्रदर्शन
- जिला स्तरीय सेपक टकरॉ चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जीती प्रथम टीम ट्रॉफी
सोनीपत, 25 अगस्त।
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए आसन बैडमिंटन अकादमी कासीरपुर, सोनीपत में आयोजित छठी सोनीपत सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर जिला सेपक टकरॉ चैंपियनशिप-2026 में भाग लिया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रथम टीम ट्रॉफी अपने नाम की।
संस्था के प्रधान डा. ओपी परुथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्राओं की इस सफलता से कॉलेज में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
चैंपियनशिप में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता टीम में विजेता (बीए प्रथम वर्ष), अन्नू (बीए प्रथम वर्ष), सिमरन (बीए तृतीय वर्ष), वंदना (बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष), शिवांशी (बीए द्वितीय वर्ष), तनिषा (बीए जियो ऑनर्स तृतीय वर्ष), शिवानी त्यागी (बीए तृतीय वर्ष), कोमल (बीए तृतीय वर्ष), शिवानी धाकड़ (बीए जियो ऑनर्स तृतीय वर्ष), मीनू (बीए तृतीय वर्ष), अतिका (बीए द्वितीय वर्ष), वैष्णवी (बीसीए तृतीय वर्ष), करिश्मा (बीए द्वितीय वर्ष), नैंंसी (बीए द्वितीय वर्ष), आफरीन (बीए द्वितीय वर्ष) तथा कीर्ति (बीएससी द्वितीय वर्ष) शामिल रहीं।
कॉलेज की छात्राओं की इस उपलब्धि पर शिक्षकों एवं साथी विद्यार्थियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए विजेता छात्राओं को बधाई दी। कॉलेज परिवार ने सभी विजेता छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

25/08/2026
जीवीएम गल्र्स कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर ऑनलाइन जागरूकता सत्र आयोजित- राष्ट्रीय आईपीआर नीति, पेटेंट प्रक्रिया औ...
24/08/2026

जीवीएम गल्र्स कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर ऑनलाइन जागरूकता सत्र आयोजित
- राष्ट्रीय आईपीआर नीति, पेटेंट प्रक्रिया और स्टार्टअप्स के लिए रियायतों की दी जानकारी
- नवाचार को कानूनी संरक्षण देने के लिए आईपीआर जागरूकता जरूरी : प्रो. उन्नत पी. पंडित
सोनीपत, 24 अगस्त।
जीवीएम गल्र्स कॉलेज, सोनीपत की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) एवं एआईसीटीई के तत्वावधान में भारत की आईपीआर नीति एवं स्टार्टअप, आविष्कारकों तथा नवाचार कर्ताओं के लिए प्रावधान विषय पर एक ऑनलाइन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें कॉलेज के संकाय सदस्यों एवं आईआईसी से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष डा. ओ.पी. परुथी तथा प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए संकाय सदस्यों एवं छात्राओं को बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और नवाचार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि भारत की आईपीआर नीति स्टार्टअप्स, आविष्कारकों और नवाचारकर्ताओं को अपने बौद्धिक अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ नवाचारों के व्यावसायीकरण का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि पेटेंट, ट्रेडमार्क और अन्य बौद्धिक संपदा अधिकार रचनात्मक विचारों को आर्थिक मूल्य प्रदान करते हैं। आईपीआर संरक्षण से स्टार्टअप्स को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलती है और नए आविष्कारों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने युवाओं से नवाचार को अपनाते हुए अपने विचारों और आविष्कारों को कानूनी संरक्षण दिलाने का आह्वान किया। मजबूत आईपीआर व्यवस्था देश में उद्यमिता, शोध और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार के पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क महानियंत्रक प्रो. उन्नत पी. पंडित ने देश की राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति, पेटेंट फाइलिंग प्रक्रिया तथा स्टार्टअप्स एवं व्यक्तिगत आविष्कारकों को उपलब्ध विभिन्न शुल्क रियायतों और प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान नवाचार-प्रधान युग में बौद्धिक संपदा अधिकार किसी भी संस्थान की अनुसंधान क्षमता, रचनात्मकता एवं मौलिक सोच की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को पेटेंट पंजीकरण की प्रक्रिया और बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियों के नवाचारों को कानूनी संरक्षण मिल सकेगा और वे भविष्य में सफल स्टार्टअप की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को पेटेंट एवं अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व के साथ-साथ नवाचार को व्यावसायिक रूप देने की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें संकाय सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। आईआईसी संयोजक डा. परवीन शर्मा के नेतृत्व में सह-सदस्यों डा. प्रगति जमदग्नि, डा. रेणु अरोड़ा, डा. तमन्ना कुमारी, प्रीति, अंशु एवं डा. नवीन कुमारी सहित संगीता शर्मा, अर्चना खुराना, डा. स्मिती अग्रवाल आदि सत्र में उपस्थित रहे।
-डा. मंजुला स्पाह
प्राचार्या
जीवीएम गल्र्ज कालेज

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में बीबीए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित- विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावर...
21/08/2026

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में बीबीए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
- विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम एवं प्रबंधन क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से कराया गया अवगत
सोनीपत, 21 अगस्त।
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, विभागीय गतिविधियों एवं बीबीए के दौरान उपलब्ध विभिन्न अवसरों से परिचित कराना था।
संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी और एवं प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने नए शैक्षणिक सत्र कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को चाहिए कि वे पूरी लग्न और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई पूर्ण करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रबंधन शिक्षा के महत्व और इसके व्यापक कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन का अधिकतम लाभ उठाने, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
विभागाध्यक्ष डा. परवीन शर्मा ने बीबीए पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की संरचना, व्यावसायिक कौशल के विकास तथा प्रबंधन के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार एवं कैरियर अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक कौशल को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने जीवीएम गल्र्स कॉलेज में बीबीए के अपने नए शैक्षणिक सफर को लेकर उत्साह और प्रसन्नता व्यक्त की। सभी फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके शैक्षणिक सफर और प्रबंधन के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर बीबीए विभाग के विभागाध्यक्ष डा. परवीन शर्मा सहित संगीता शर्मा, रोजी चोपड़ा, आस्था बत्रा, प्रियंका, पूजा, रितु एवं महिमा उपस्थित रहीं।

आज के दौर में उद्यमिता की समझ और एआई-कुशल उद्यमियों के  कौशल विकास पर विशेष व्याख्यानसोनीपत, 21 अगस्त। जीवीएम गर्ल्स कॉल...
21/08/2026

आज के दौर में उद्यमिता की समझ और एआई-कुशल उद्यमियों के कौशल विकास पर विशेष व्याख्यान
सोनीपत, 21 अगस्त। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन सेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए “Understanding Entrepreneurship in Today’s World – Creating AI-Skilled Entrepreneurs for Tomorrow” विषय पर विशेष एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक युग में उद्यमिता के महत्व को समझाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की तकनीक में निपुण बनाकर भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य संसाधन व्यक्ति जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के Head, Skill Projects and Vocational Programs श्री हरि प्रसाद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों की समझ भी आवश्यक है। उन्होंने नवाचार, कौशल विकास तथा एआई आधारित उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी दी।
श्री हरि प्रसाद ने विद्यार्थियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन पोर्टलों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने GeM (Government e-Marketplace), JanSamarth Portal सहित कई सरकारी पोर्टलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन माध्यमों से विद्यार्थी सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं व्यवसाय से संबंधित अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इन डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग करने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपने स्वयं के व्यवसाय एवं स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. परुथी एवं प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को “Learn. Innovate. Transform.” के मंत्र को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. मंजुला स्पाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में एआई और उद्यमिता का ज्ञान विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा नए अवसरों को पहचानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में लगभग 130 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ से उद्यमिता, सरकारी योजनाओं तथा एआई तकनीक से संबंधित प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाइस प्रिंसिपल प्रो. डॉ. सुमन नासा, आईआईसी कन्वीनर डॉ. परवीन शर्मा, एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन सेल की डॉ. संगीता सिंह, डॉ. सोनिया मित्तल, डॉ. तमन्ना, सुश्री रुचिका वर्मानी, डॉ. प्रगति जामदग्नि, सुश्री मोनिका चांदना, सुश्री पूजा गुलाटी, सुश्री आस्था बत्रा, सुश्री कीर्ति, सुश्री सिमरन तथा डॉ. मोनिका निरवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जीवीएम की छात्राओं ने जिला स्तरीय भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी- भाषण प्रतियोगिता में प्रिया और पोस्टर ...
20/08/2026

जीवीएम की छात्राओं ने जिला स्तरीय भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी
- भाषण प्रतियोगिता में प्रिया और पोस्टर मेकिंग में लावण्या ने हासिल किया प्रथम स्थान
सोनीपत, 20 अगस्त।
सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गन्नौर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीवीएम गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी और एवं प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने दोनों छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने प्रिया और लावण्या को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक, रचनात्मक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और वे भविष्य की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो पाते हैं।
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जीवीएम की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा लावण्या ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। भाषण प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभागियों तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुल 27 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दोनों छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद सिंह दहिया और अंजू ने प्रमाण-पत्र एवं धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों में भी लेना चाहिए हिस्सा
जीवीएम की युवा कार्यक्रम नोडल अधिकारी डा. मीनाक्षी एवं कार्य प्रभारी वंदना ने बताया कि सद्भावना दिवस के अवसर पर आईटीआई गन्नौर के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।

Media Coverage II Anti Ragging Week II GVMGC
19/08/2026

Media Coverage II Anti Ragging Week II GVMGC

एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत जीवीएम गल्र्स कॉलेज में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित- छात्राओं ने स्लोगन राइटिंग, पोस्टर...
18/08/2026

एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत जीवीएम गल्र्स कॉलेज में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित
- छात्राओं ने स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक एवं शॉर्ट फिल्म के माध्यम से किया जागरूक
सोनीपत, 18 अगस्त।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार जीवीएम गल्र्स कॉलेज में एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी सामाजिक एवं अनुशासनहीन गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। एंटी रैगिंग सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रैगिंग के दुष्परिणामों, इसके कानूनी प्रावधानों तथा कैंपस में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा शॉर्ट फिल्म शो का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने रचनात्मक माध्यमों से रैगिंग के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी और प्रचार्या डा. मंजुला स्पाह ने सभी छात्राओं से रैगिंग को जड़ मूल से समाप्त करने का आह्वान किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रैगिंग एक गंभीर सामाजिक और मानसिक अपराध है। इससे विद्यार्थियों के आत्मसम्मान और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हमें रैगिंग का पूर्णतया: विरोध करना चाहिए।

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा :
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रैगिंग के खिलाफ प्रभावी एवं जागरूकता संदेश देने वाले स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में याशिका बीए द्वितीय वर्ष और आयुषी, बी.एससी. लाइफ साइंस ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्नेहा दुग्गल बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि संजना कुमारी बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं। रिया बीए प्रथम वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा निष्ठïा बी.एससी. लाइफ साइंस तृतीय वर्ष और वाणी बीसीए प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान तथा लेखा बी.एससी. लाइफ साइंस तृतीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने अपने स्लोगनों के माध्यम से रैगिंग को पूरी तरह समाप्त करने तथा नए विद्यार्थियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का संदेश दिया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा :
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों एवं रचनात्मक चित्रों के माध्यम से रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नैना बी.एससी. लाइफ साइंस ने प्रथम, प्राची बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय तथा मानसी बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी बीसीए प्रथम वर्ष तथा खुशी बीए द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

नुक्कड़ नाटक एवं शॉर्ट फिल्म के माध्यम से समझाए रैगिंग के दुष्परिणाम :
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रैगिंग पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें रैगिंग को अपराध बताते हुए इसके गंभीर अनुशासनात्मक एवं कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि रैगिंग केवल मजाक या मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह कानूनन प्रतिबंधित है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। इस गतिविधि में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त शॉर्ट फिल्म शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें रैगिंग के दुष्परिणामों तथा इससे विद्यार्थियों के मानसिक एवं शैक्षणिक जीवन पर पडऩे वाले प्रभावों को प्रदर्शित किया गया। शॉर्ट फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को रैगिंग से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की रैगिंग की घटना सामने आने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया। शॉर्ट फिल्म गतिविधि में भी लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान में अनुशासन, आपसी सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे नए विद्यार्थियों का सहयोग करें और उन्हें सहज एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करें। उन्होंने विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहने तथा कैंपस में भाईचारे एवं आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एंटी रैगिंग गतिविधियों का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उनमें जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सकारात्मक नेतृत्व की भावना विकसित करना भी है। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की रैगिंग की घटना का हिस्सा बनने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

पैनल ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन :
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में संगीता शर्मा तथा डा. वंदना मलिक शामिल रहीं। निर्णायकों द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विषय की समझ, संदेश की प्रभावशीलता तथा प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
एंटी रैगिंग सेल के संयोजक डा. अनीता सैनी रही। सेल के सदस्यों एमएस आशु, डा. नीति, एमएस प्रीति तथा एमएस सुमन सहित स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और संस्थान को रैगिंग मुक्त, सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण परिसर बनाने का संकल्प लिया।

कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण : प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह...
18/08/2026

कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण : प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह
- जी.वी.एम. गल्र्स कॉलेज में नवप्रवेशित यूजी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
- संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मंगलमयी भविष्य की कामना
सोनीपत, 17 अगस्त।
जी.वी.एम. गल्र्स कॉलेज सोनीपत में बी.एससी. एवं बी.ए. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नई शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराना तथा विषयों के चयन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी और प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने सभी नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
कॉलेज की प्राचार्या डा. मनुला स्पाह ने नवप्रवेशित छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण चरण होता है। छात्राओं को चाहिए कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए नियमित रूप से अध्ययन करें और कक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
प्राचार्या डा. स्पाह ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बदलते समय के साथ नई तकनीकों, संचार कौशल और रचनात्मक क्षमताओं का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपनी प्रतिभा एवं कौशल को निखारकर कॉलेज और परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान टाइम टेबल इंचार्ज रोहिणी मदान ने छात्राओं को पाठ्यक्रम के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मेजर, माइनर, स्किल एनहांसमेंट कोर्स तथा मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स विषयों की जानकारी देते हुए छात्राओं को उपयुक्त विषय संयोजन चुनने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने नई शैक्षणिक संरचना को सरल तरीके से समझाते हुए विषय चयन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी नवप्रवेशित छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने अपने-अपने विभागों एवं विषयों का परिचय देते हुए संबंधित विषयों के अध्ययन की संभावनाओं, महत्व तथा भविष्य में उपलब्ध शैक्षणिक एवं करियर अवसरों के बारे में जानकारी साझा की।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नई शैक्षणिक व्यवस्था एवं विषय चयन को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित छात्राओं को अपने अकादमिक सफर की शुरुआत अधिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ करने में मदद की।

Address

Sonipat
131001

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GVM News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GVM News:

Shortcuts

Share