PMI News

PMI News PMI News

आभार आप सभी मीडिया बंधुओं 🙏
22/08/2026

आभार आप सभी मीडिया बंधुओं 🙏

अंजलि बनी मिस फेयरवेल, अनुज मिस्टर फेयरवेल- पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फेयरवेल पार्टी का किया गया भव्य आयोजन, फा...
21/08/2026

अंजलि बनी मिस फेयरवेल, अनुज मिस्टर फेयरवेल
- पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में फेयरवेल पार्टी का किया गया भव्य आयोजन, फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

सोनीपत, 21 अगस्त । पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, कामी रोड में फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा.)के जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर फाइनल ईयर (2022-26) के विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई दी। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस दौरान फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को अलग-अलग खिताबों से नवाजा गया। फाइनल ईयर की छात्रा अंजलि राठौर को मिस फेयरवेल एवं छात्र अनुज को मिस्टर फेयरवेल चुन लिया गया, जबकि नितिन शर्मा को मिस्टर पर्सनालिटी, अंकित खत्री को स्टूडेंट ऑफ द बैच और श्याम सुंदर को मिस्टर इंट्रोवर्ट के खिताब से नवाजा गया। समारोह में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी.संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डा.स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू, पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डा. सुनीता, डा. सुमिता, नीलम व अभिषेक ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव एवं आशीर्वाद दिए।
पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ.विजयपाल नैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और स्वर्णिम काल होता है। इसी दौरान अर्जित ज्ञान और अनुभव भविष्य की दिशा निर्धारित करते हैं। उन्होंने फार्मेसी के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे संस्थान में प्राप्त शैक्षणिक शिक्षा, प्रायोगिक अनुभव और तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज के हित में करें तथा स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि फार्मेसी की डिग्री प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के सामने करियर के व्यापक और बेहतर अवसर उपलब्ध होते हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फार्मासिस्ट और फार्मेसी पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस फेयरवेल पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मॉडलिंग, कैटवॉक, गीत-संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भावी जीवन के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की इन आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह, उल्लास और भावनाओं के रंग भर दिए। फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने संकाय, कर्मचारियों और जूनियर्स के प्रति अपने अनुभव, यादें और आभार साझा किए।

फोटो कैप्शन: पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित विदाई समारोह में विभिन्न खिताबों से नवाजे गए छात्र-छात्राएं चेयरमैन डा.विजयपाल नैन, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया व प्राचार्या डा.सुनीता के साथ।

Mission Admissions 2027 👍Team Puran Murti Vidyapeeth - PMV  Career counselling at Kendriya vidyalaya
21/08/2026

Mission Admissions 2027 👍
Team Puran Murti Vidyapeeth - PMV
Career counselling at Kendriya vidyalaya

हॉकी के मैदान पर भारत का परचम! 🇮🇳🏑हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज करने पर टीम इंडिया को हार्...
19/08/2026

हॉकी के मैदान पर भारत का परचम! 🇮🇳🏑

हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और अद्भुत आत्मविश्वास के साथ पाकिस्तान के खिलाफ एक दशक से जारी अपना दबदबा कायम रखा।

आगामी मुकाबलों के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएँ। तिरंगा यूं ही ऊंचा रहे!

16/08/2026

🇮🇳 TIRANGA YATRA 2026 – A JOURNEY OF PRIDE & PATRIOTISM 🇮🇳

The students of Puran Murti Vidyapeeth proudly participated in the Tiranga Yatra, carrying the spirit of patriotism, unity, and national pride in their hearts. ❤️🤍💚

With the Tricolour held high, our students came together to celebrate the pride of being Indian and spread the message of unity and love for our nation. 🇮🇳✨

A truly inspiring journey filled with enthusiasm, discipline, and patriotic spirit! 🙌

एक कदम देश के नाम, एक यात्रा देश के लिए। 🇮🇳

जय हिन्द 🇮🇳 | जय भारत 🇮🇳 | वन्दे मातरम् 🇮🇳

Big achievement 👍💐 मुझे अपनी टीम पर गर्व है 🧑‍💻🥇Congratulations to Team Puran Murti Vidyapeeth 💐 1500 Admissions done fo...
15/08/2026

Big achievement 👍💐 मुझे अपनी टीम पर गर्व है 🧑‍💻🥇
Congratulations to Team Puran Murti Vidyapeeth 💐
1500 Admissions done for session 2026

Address

Puran Murti Vidyapeeth, Kami Road, Sonipat (Delhi-NCR) Haryana,India
Sonipat
131001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PMI News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category