24/03/2023
विशाल इंग्लिश एकेडमी के प्रांगण में दिनांक 23 मार्च,2023 को नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विकास खण्ड कोन के खण्ड विकास अधिकारी महोदय जी मुख्य अतिथि रहे तथा परम आदरणीय विनय कांत चतुर्वेदी, देव विश्वकर्मा,सुशील जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य आनंद खरवार जी,जयदीप गुप्ता,सुनील गुप्ता व डॉक्टर विवेक कुशवाहा इत्यादि लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हमें गौरवान्वित किया। हमारे संस्था प्रमुख माननीय श्री लक्ष्मी कुमार जायसवाल जी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता किया गया।