07/10/2024
राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग सोलन ने स्लोगन राइटिंग और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वन मंडल अधिकारी सोलन श्री हितेंद्र कुमार गुप्ता व वन विभाग के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। तत्पश्चात उन्होंने वन एवं वन्य जीव संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय स्तर पर कराई गई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्राथमिक स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिद्धिमा द्वितीय स्थान आशीष तृतीय स्थान नरगिस। माध्यमिक स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश द्वितीय स्थान सोनाक्षी तृतीय लक्षण राणा। उच्चतर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि द्वितीय मान्यता तृतीय रुचिका ने प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान राजीव द्वितीय स्थान हर्षिता तृतीय स्थान शगुन व उच्चतर स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थानअंजलि द्वितीय स्थान पूनिया तृतीय स्थान दृष्टि ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय में कार्यरत सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अध्यापिका श्रीमती ममता गुप्ता ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक स्वागत व धन्यवाद किया।