Govt Model Sr. Sec. School Dharampur Distt-Solan HP

  • Home
  • India
  • Solan
  • Govt Model Sr. Sec. School Dharampur Distt-Solan HP
Directions Website

Govt Model Sr. Sec. School Dharampur Distt-Solan HP GMSSS Dharampur Distt-Solan HP Affiliated to CBSE with affiliation Number 620264. "*आओ अब लौट चलें सरकारी स्कूलों की ओर*"

आज दिनांक 7 सितंबर 2026 को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में चली आ रही अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता ...
07/09/2026

आज दिनांक 7 सितंबर 2026 को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में चली आ रही अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ इस उपलक्ष पर जिला परिषद सदस्य धर्मपुर श्रीमान नेत्र अत्री जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे l इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सोलन के 6 ब्लॉकों से 546 छात्रों ने हिस्सा लिया जिसमें कबड्डी की विजेता नालागढ़ ए और उपविजेता नालागढ़ बी रही और वॉलीबॉल में अर्की ए विजेता और अर्की बी उपविजेता रहे, बैडमिंटन में नालागढ़ ए विजेता और अर्की ए उपविजेता रही खो-खो में कंडाघाट ए विजेता और कंडाघाट बी उपविजेता रही और रेसलिंग में पंजेरा विजेता तथा धर्मपुर उपविजेता रहा और शतरंज में टैगोर वनस्थली विजेता और उपविजेता कंडाघाट रहा।
मुख्य अतिथि श्री नेत्र अत्री जी ने अपने वक्तव्य में बच्चों को खेलों के प्रति सजग रहने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जिस स्थान पर आज आप बैठे हैं उस स्थान पर कभी मैं बैठा करता था मुझे भी यही से प्रेरणा मिली है और हो सकता है कि आप मुझसे भी आगे बढ़कर कुछ बन जाए । जीवन में मेरी यह सतत प्रयास रहता है कि बच्चों को खेलकूद इत्यादि प्रक्रिया में लगाया जाए ।परन्तु यह तभी संभव है यदि बच्चे नशे इत्यादि से दूर रहे और अनुशासन का पालन करें । प्रधानाचार्या महोदया जी महोदय जी के द्वारा भी आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया तथा अंत में उप प्रधानाचार्य द्वारा समस्त कार्यक्रम के समस्त अंगों का विधि पूर्वक धन्यवाद किया गया।

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में चल रहे अंडर-19 माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज दिनांक 06 सितंब...
07/09/2026

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में चल रहे अंडर-19 माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज दिनांक 06 सितंबर 2026 को खो-खो में कंडाघाट बी ने धरमपुर बी टीम को हराकर तथा अर्की ए ने नालागढ़ बी को और कंडाघाट ए ने धरमपुर ए को तथा अर्की बी टीम ने नालागढ़ ए को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं कबड्डी की खेलकूद प्रतियोगिता में नालागढ़ ए ने अर्की ए को हराकर, नालागढ़ बी ने कंडाघाट ए को, बद्दी ए ने धर्मपुर बी को तथा धर्मपुर ए ने बद्दी बी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वही वॉलीबॉल में बद्दी बी ने धर्मपुर ए को, नालागढ़ ए ने रामशहर ए को, नालागढ़ बी ने रामशहर बी को,कंडाघाट बी ने धर्मपुर बी को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।वही शतरंज प्रतियोगिता में टैगोर वनस्पति के छात्र अवान प्रथम स्थान पर रहे तथा बाकी खेलों का फाइनल परिणाम कल तक आ जाएंगे।

06/09/2026
धर्मपुर में तीन दिवसीय अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभधर्मपुर, 5 सितंबर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्...
06/09/2026

धर्मपुर में तीन दिवसीय अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

धर्मपुर, 5 सितंबर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में 19 वर्ष से कम आयु के छात्रों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विनोद सुल्तानपुरी जी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। वहीं उपनिदेशक स्कूल शिक्षा उच्च, श्रीमती मधु जनारथा जी ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि श्री विनोद सुल्तानपुरी जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने तथा खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विशेष अतिथि श्रीमती मधु जनारथा जी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने से विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों एवं सहयोगी विभागों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 5 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-19 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर द्वारा 'एक ...
07/08/2026

पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मनसा माता मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपुर क्लस्टर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती धर्मवीर कौर जी ने की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, इको क्लब के सदस्यों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने मिलकर 70 से अधिक पौधे लगाए। इनमें पाजा, दाडू, बान, कैंथ तथा सिल्वर ओक प्रजाति के पौधे शामिल रहे।
प्रधानाचार्या श्रीमती धर्मवीर कौर जी ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं और समाज से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इसी उद्देश्य से लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी गई है।
कार्यक्रम के समापन पर उप-प्रधानाचार्य डॉ० धीरेंद्र सिंह पठानिया जी ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित हो सके।

07/08/2026

"Ek ped Maa ke Naam"

Address

V2VG+R53, Dharampur
Solan
173209

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt Model Sr. Sec. School Dharampur Distt-Solan HP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share