08/01/2025
सरस्वती शिक्षा समिति पाली संचालित मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर सोजत नगर में शिशु नगरी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें नगर के परिवारजनों ने अवलोकन हेतु उत्साह पूर्वक भाग लिया। मेले का शुभारंभ मुख्य अथिति श्री ओमप्रकाश जी लोहार, विशिष्ट अथिति श्री राजकुमार जी बंसल और अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी श्री बसंतकुमार जी लखावत ने मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सरस्वती शिक्षा समिति पाली जिला सचिव श्री चंदन सिंह जी राजपुरोहित ने शिशुवाटिका के संदर्भ में जानकारी पधारे हुए अथितियों को करवायी और बालको के उज्ज्वल भविष्य में शिशु वाटिका के योगदान को समझाया। कार्यक्रम में सुरेश जी सुराणा, गजेन्द्र सिंह जी गहलोत, गजेंद्र जी मेहता, स्वरूप सिंह जी उदावत, सुरेश जी बोराणा सहित नगर के कई शिक्षाविदों और पाली जिले के विद्या भारती के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया और नन्हे बालो द्वारा प्रदर्शित किये गए कार्य को खूब सराहा।