Nav Bharat Senior Secondary School

Nav Bharat Senior Secondary School School

20/03/2025
तुम्हारा जन्मदिन शानदार हो, और तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। मेरे बेटे हर्षित गोयल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जो म...
23/07/2024

तुम्हारा जन्मदिन शानदार हो, और तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। मेरे बेटे हर्षित गोयल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जो मेरी जिंदगी की रोशनी है। तुमने हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियाँ और हँसी लाई है, और हम तुम्हारे होने से बहुत खुश हैं। तुम्हारा जन्मदिन बहुत बढ़िया हो और आने वाले समय में भी ऐसे ही खुशियाँ मिलें।

कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में नवभारत स्कूल के  विद्यार्थियों ने मारी बाजी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वार...
12/05/2024

कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में नवभारत स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा साधना पुत्री अनिल कुमार बिश्नोई बड़वा ने 486 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि विद्यालय की छात्रा पूजा पुत्री प्रमोद कुमार भेरा ने 480 अंक प्राप्त करके विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा विद्यालय के छात्र हर्षित गोयल पुत्र प्रणव गोयल सिवानी एवं लोकेश वर्मा पुत्र मनोज कुमार वर्मा रुपाणा ने 478 अंक प्राप्त करके विद्यालय में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रिंसिपल मोहनलाल वर्मा एवं डायरेक्टर प्रणव गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 19 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक एवं 15 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए है। इस प्रकार विद्यालय के कुल 46 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करके मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। विद्यालय के प्रिंसिपल मोहनलाल वर्मा ने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को, अभिभावकों को एवं विद्यालय के स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर विनोद शर्मा, राजेश बिजला, बलबीर सुंडा, महेंद्र सिंह वर्मा, प्रीतम शर्मा सहित विद्यालय के पूरे स्टाफ में खुशी का माहौल बना रहा।

कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में नवभारत स्कूल के  विद्यार्थियों ने मारी बाजी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वार...
30/04/2024

कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में नवभारत स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा भवानी पुत्री गजानंद गर्ग बड़वा ने आर्ट संकाय में 468 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि विद्यालय के छात्र कृष पुत्र सुरेंद्र सिवानी ने विज्ञान संकाय में 453 अंक प्राप्त करके विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा विद्यालय की छात्रा सोनिका पुत्री संजय वर्मा सिवानी ने आर्ट संकाय में 450 अंक प्राप्त करके विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रिंसिपल मोहनलाल वर्मा एवं डायरेक्टर प्रणव गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विज्ञान संकाय में 21 विद्यार्थियों ने, आर्ट संकाय में 15 विद्यार्थियों ने एवं कॉमर्स संकाय में 6 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए है एवं मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। विद्यालय के प्रिंसिपल मोहनलाल वर्मा ने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को, अभिभावकों को एवं विद्यालय के स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर विनोद शर्मा, राजेश बिजला, बलबीर सुंडा, महेंद्र सिंह वर्मा, प्रीतम शर्मा सहित विद्यालय के पूरे स्टाफ में खुशी का माहौल बना रहा।

Come to learn, go to serve
18/03/2024

Come to learn, go to serve

Address

Near Mansa Devi Mandir, NH-52
Siwani
127046

Opening Hours

Monday 8am - 3pm
Tuesday 8am - 3pm
Wednesday 8am - 3pm
Thursday 8am - 3pm
Friday 8am - 3pm
Saturday 8am - 3pm

Telephone

+91 9813208963

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nav Bharat Senior Secondary School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Nav Bharat Senior Secondary School:

Shortcuts

Share

Category