06/09/2023
पाठक सर को मिला गुरु गौरव सम्मान 2023
अग्रणी सामाजिक संस्था सोसाइटी हेल्पर ग्रुप अनमोल टीम का हार्दिक आभार
सीवान। सीवान में युवाओं में प्रेरणा और प्रोत्साहन की बयार बहानेवाले और सोशल मीडिया पर अपनी लेखनी से समाज में सकारात्मकता के संचार करनेवाले पाठक आईएएस संस्थान के हमारे निदेशक श्री गणेश दत्त पाठक सर को गुरु गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित करने के लिए शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था सोसाइटी हेल्पर ग्रुप और उसके ऊर्जावान अध्यक्ष अनमोल कुमार और टीम के प्रति संस्था हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
वैसे तो पाठक सर सिविल सेवा परीक्षा के विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते रहे हैं। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए उनका अभियान लेखन शैली में सुधार, सफलता का आधार बेहद लोकप्रिय रहा है। आज के दौर में युवाओं को दिग्भ्रमित करने के लिए समाज में तमाम विकल्प मौजूद है। ऐसे में आवश्यकता उन्हें सटीक मार्गदर्शन, प्रेरणा और प्रोत्साहन की है। जहां तक सीवान की बात है, यहां के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं लेकिन उन्हें आवश्यकता प्रेरणा, प्रोत्साहन, सटीक मार्गदर्शन की जरूर है। इस काम को बेहद संजीदगी से निभा रहे हैं पाठक सर यानी शिक्षाविद् गणेश दत्त पाठक। चाहे कोई शैक्षिक आयोजन हो या सामाजिक आयोजन पाठक सर, जरूर वहां मौजूद दिखेंगे। उनका विशेष फोकस युवाओं में प्रेरणा और प्रोत्साहन का संचार ही होता है। शहर में आयोजित होनेवाले मेधावी सम्मान समारोहों के वे रौनक होते हैं।
वे अपने फेसबुक पेज ' पाठक सर की सलाह' के माध्यम से युवाओं को निःशुल्क सटीक सलाह देते रहते हैं। चाहे कोरोना महामारी के दौरान बार बार लॉक डाउन से निराश युवा हो या हिंदी माध्यम के निराश सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थी सबके उत्साहवर्धन में उन्होंने सदैव सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग किया है।
पाठक आईएएस संस्थान मंगलवार को साईं मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन और प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामेश्वर कुमार, प्रख्यात उद्यमी सह लायंस क्लब सीवान के अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार और वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पाठक के प्रति भी आभार व्यक्त करता है। पुनः एक बार फिर ऐसे ऊर्जस्वित करनेवाले और शानदार आयोजन के लिए सोसाइटी हेल्पर ट्रस्ट टीम के अध्यक्ष अनमोल कुमार और प्रवक्ता नीतीश कुमार का हार्दिक आभार।
सादर,
पाठक आईएएस संस्थान
(सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन संस्थान)
अयोध्यापुरी, सीवान