बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला जाएगा फाइनल।
इस बार कौन बनेगा IPL2026 का विजेता?
A-(RCB) B-(GT)
🏆✌️
Maharajganj Aas pass
Disclaimer: This page is designed for people living in and outside the home country and other places.
Through this page, photos and videos of all the villages / cities associated with Siwan Bihar, such as market, road, farm barn, temple, mosque and school
29/05/2026
आप सभी भइयो का स्वागत है सिवान में
29/05/2026
🚨 #गोपालगंज में बड़ा हादसा! महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पर गंडक नदी पार करने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में लापता हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों अपनी मां के साथ नदी पार कर खेत में काम करने जा रही थीं, तभी तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार तलाश अभियान चला रही है। हालांकि भारी बारिश और गंडक नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है।
महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रहे हैं। लापता किशोरियों की पहचान ठंडसपुर गांव निवासी चंदन यादव की दो बेटियों और मजिस्टर राय की एक बेटी के रूप में हुई है। पूरे गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।
29/05/2026
🚨सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांधी आश्रम के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान हाजरा खातून और उनकी 20 वर्षीय बेटी सफीना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सफीना की शादी अगले महीने जून में होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार इलाज के लिए सीवान जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
26/05/2026
सीवान में कुर्की के डर से कुख्यात लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने किया आत्मसमर्पण
सीवान। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे कुर्की महाअभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस की लगातार दबिश और संपत्ति कुर्की की तैयारी से घबराकर जिले का चर्चित अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने रविवार को नगर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके सरेंडर के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि अभियुक्त हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी कुदन मियां का पुत्र लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन है। नगर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस की सख्त कार्रवाई और लगातार बढ़ते दबाव के कारण वह काफी दिनों से फरार चल रहा था और कुर्की की कार्रवाई की तैयारी से भयभीत था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और संगीन मामलों से भरा हुआ है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, फायरिंग, लूट की साजिश, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट समेत कुल 19 गंभीर कांड विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वर्ष 1999 से लेकर 2020 तक नगर और मुफ्फसिल थाना सहित कई थानों में उसके विरुद्ध लगातार मामले दर्ज होते रहे हैं। इन मामलों में हत्या, धारा 307, 387, 120बी और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ कुर्की और गिरफ्तारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
26/05/2026
CNG 2 रुपए महंगी हुई
11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम
26/05/2026
केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
|
26/05/2026
RJD को बड़ा झटका, रितु जायसवाल BJP में शामिल Ritu Jaiswal Tejashwi Yadav
26/05/2026
New Life Hospital के डायरेक्टर डॉ॰ तौसिफ आलम ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिल कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दिए, और ईश्वर से कामना किए कि
आपका कार्यकाल लोगों की भलाई के लिए प्रभावशाली कार्यों से भरा हो। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में इस नए अध्याय के लिए निशांत कुमार को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं बधाई दिए।।
26/05/2026
दिल्ली से सीवान आ रही बस में सवार दरोगा-कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत, 25 लोग घायल घायलों में अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर एसी बस मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा-कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी समेत 25 लोग घायल हैं। दिल्ली से बिहार जा रही बस में 36 यात्री सवार थे।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर किनारे लगी रेलिंग पर लटक गई। इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। एक का पैर कटकर अलग हो गया।
हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास हुआ। मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।
एंबुलेंस से 27 घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे के बगल में ढलान वाली जगह पर घायल तड़पते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। 6-7 एंबुलेंस की मदद से 32 घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फर्श पर खून ही खून फैल गया। घायल दर्द से कराहते रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Telephone
Address
Maharaj Ganj Road
Siwan
841226