14/09/2024
हिंदी केवल एक भाषा नहीं, अपितु यह हमारी संस्कृति, सभ्यता, और वैचारिक धारा की संवाहिका है। हिंदी की सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति की क्षमता और उसका साहित्यिक वैभव विश्व में अद्वितीय है। इसे समृद्ध और सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है।
हिंदी भाषा को समर्पित इस दिन पर आइए, अपनी इस भाषा के गौरव को आत्मसात करें और उसे प्रोत्साहित करने का संकल्प लें।