अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण संघर्ष समिति, सीतापुर - उप्र

  • Home
  • India
  • Sitapur
  • अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण संघर्ष समिति, सीतापुर - उप्र

अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण संघर्ष समिति, सीतापुर - उप्र teacher

04/09/2016

प्रणाम मित्रों,

सर्वप्रथम तो क्षमाप्रार्थी हूँ कि आपकी कॉल्स/मैसेज/सोशल मीडिया पर पोस्ट का उत्तर नहीं दे पा रहा हूँ। वैसे मेरी आदत रही है कि अपनी पोस्ट पर आई प्रत्येक टिप्पणी का उत्तर अवश्य देता हूँ, परन्तु पिछले दिनों घोर व्यस्तता के कारण उत्तर नहीं दे पाया। ये मत समझिएगा कि ये व्यस्तता स्थानान्तरण के बाद कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण मात्र की ही थी। अपितु रामपुर जनपद से जाते-जाते एक पत्रिका के संपादन का सौभाग्य मिला है उस कारण भी थी। इस पत्रिका का विमोचन 5 सितम्बर को होना है और इसी में व्यस्त था। यदि स्थानान्तरण नहीं होता तो भी इन दिनों मैं व्यस्त ही रहता। मैं टिप्पणियाँ भले ही न कर पा रहा हूँ परन्तु दृष्टि प्रत्येक।गतिविधि पर है। आज कुछ समय मिल पाया है तो आप लोगों से कुछ बात कर पा रहा हूँ।

सर्वप्रथम तो उन सभी को बधाई जिनका स्थानान्तरण हो गया है। ऐसे कई भाई-बन्धु आजकल फेसबुक/व्हाट्सएप्प पर अपनी प्रसन्नता प्रदर्शित कर रहे हैं। वो बात अलग है कि उनकी प्रसन्नता में उनके नियुक्ति जनपद और गाँव का नाम आ जाता है जहाँ विदाई और धन्यवाद की बाढ़ होती है फिर वो लोग सीधे अपने गृह जनपद का जिक्र कर देते हैं। बीच में से गायब हो जाता है तो PSPSA और उसके प्रयास। फिर भी हमें गर्व है उन साथियों पर जो PSPSA का आभार जताते हैं और अभी तक हमें भूले नहीं हैं। कुछ साथियों के जब फोन आते हैं कि सर हम PSPSA से आगे भी जुड़े रहना।चाहते हैं तो मन गदगद हो जाता है।

खैर अब बात करते हैं बचे हुए लगभग 5000 लोगों के स्थानान्तरण की। मेरे विचार से बात प्रश्नोत्तरी शैली में अच्छी रहेगी।

प्रश्न 1- PSPSA बचे हुए लोगों के सम्बन्ध में चुप्पी क्यों साधे है?

उत्तर- मैं कहना चाहूँगा कि सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी से ही स्थानान्तरण नहीं होते। आशुतोष मिश्र जी कुछ दिन पूर्व आपको अवगत करा चुके हैं कि 10 सितम्बर के बाद द्वितीय सूची अवश्य आएगी। प्रत्यावेदन की सूची तैयार हो रही है। वो सूची शासन के पास भेजी जाएगी, शासन जो भी निर्णय लेगा उसके अनुसार सूची आएगी। एक बात और यही सूचना बार-बार प्रतिदिन विनय जी, आशुतोष जी या मैं नहीं लिखेंगे। एक बार आपको सूचना दी जा चुकी है तो 10 सितम्बर तक के लिए यही सूचना है।

प्रश्न 2- द्वितीय सूची के लिए धरना क्यों नहीं लगाया जा रहा?

उत्तर- 04 मार्च को 5000 लोग धरने में पहुँचे थे और 21 अगस्त को 15000 के स्थानान्तरण हुए यानि कि 300% सफलता। ऐसे में क्या अब सरकार के विरुद्ध धरना लगाना सही है? आप सोचकर देखिए कि ये धन्यवाद का समय है या फिर विरोध का? सपा सरकार ने 2012 से अब तक लगभग 50000 अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण किए हैं। मुझे नहीं लगता कि इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में अब तक स्थानान्तरण हुए होंगे। PSPSA ने 20 अगस्त को जो नोटिस सचिवालय से लेकर डीएम, एसएसपी आदि को रिसीव कराया था उसमें स्पष्ट उल्लेख था कि यदि 28 तक सूची नहीं आई तो 29 अगस्त को धरना होगा, यदि आ गई तो नहीं होगा। सूची अगले ही दिन 21 अगस्त को आ गई। ऐसे में धरने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। PSPSA का कार्य मात्र शासनादेश निकलवाना और तत्पश्चात सूची निकलवाना था। अब सभी के स्थानान्तरण करवा पाना तो सम्भव नहीं। क्योंकि ये शासन पर निर्भर है। यदि PSPSA के हस्ताक्षर से सूची निकल रही होती तो पहले ही सभी के स्थानान्तरण कर दिए गए होते।

प्रश्न 3- यदि PSPSA धरना नहीं लगा रहा है तो स्पष्ट करे हम दूसरे संगठन के धरने में जाएँगे।

उत्तर- आप निःसन्देह किसी भी संगठन के धरने में जाइए। यदि ऐसा करने से आपका स्थानान्तरण होता है तो हमें बहुत प्रसन्नता होगी। परन्तु ध्यान रखिएगा कि बचे हुए 5000 में लगभग 1500 लखनऊ के, 1000 गाजियाबाद के और बाकि कई आवेदन ऐसे जनपदों के हैं जहाँ रिक्तियाँ ही नहीं हैं। ऐसे में लगभग 2000 की संख्या में कितने लोग धरने में पहुँचेंगे इसका अनुमान लगा लीजिए। PSPSA अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के लिए कोई धरना इस वर्ष नहीं लगाएगा। आप लोग किसी भी धरने में जाने से पहले सोच लीजिएगा कि चूँकि 15000 स्थानान्तरण हो चुके हैं इसलिए संभव है कि अबकि पुलिस भी रहम न करे। साथ ही धरने से मंत्री जी नाराज होकर आगे की प्रक्रिया न बन्द कर दें। PSPSA धरना तो नहीं करेगा परन्तु वार्त्ताओं का क्रम जारी रहेगा। PSPSA अभी भी प्रयासरत है कि बचे हुए स्थानान्तरण भी हो जाएँ।

प्रश्न 4- मैं तो 04 मार्च और 10 जून के धरने में आया था, 2013 के धरने में भी आया था। 7 वर्ष हो गए नौकरी के पर मेरा स्थानान्तरण नहीं हुआ। मैं बहुत अवसादग्रस्त हूँ, समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूँ?

उत्तर- आप तो मात्र धरने में आए थे पर PSPSA के महामंत्री आशुतोष मिश्र जी तो धरने के आयोजकों में से थे। परंतु उनका स्थानान्तरण 2011, 2013 और 2016 में आवेदन करने के बाद भी आज तक नहीं हुआ। कुछ अन्य पदाधिकारियों का भी नहीं हुआ। आप लोग जो पीड़ा आज झेल रहे हैं वो पीड़ा स्वयं मैंने 2013 में झेली है। मेरे कई मित्रों का स्थानान्तरण हो गया। जो मेरी बाइक पर मेरे साथ जाते थे जिनके साथ जाने के लिए हम बसें छोड़ दिया करते थे, उनका स्थानान्तरण हो गया था और मैं उसी जनपद में रह गया था। पर ऐसा होने से जीवन समाप्त नहीं होता। साढ़े चार लाख लोगों ने प्राइमरी का टीईटी निकाला था पर वैकेंसी आईं मात्र 72825 यानि कि 72826 नम्बर पर खड़ा अभ्यर्थी नौकरी नहीं पा पाया। आप लोगों के पास कम से कम नौकरी तो है। मैंने भी इन 3 वर्षों में पीड़ा उठाई पर संघर्ष के लिए तैयार होता रहा और अंततः आज अपने गृह जनपद में हूँ। आपका भी समय अवश्य आएगा, धैर्य रखिए। झुंझलाने से या जिन साथियों का स्थानान्तरण हो गया है उन पर आक्रोश दिखाने से कुछ नहीं होगा। हमारे महामंत्री जी औरों की प्रसन्नता में प्रसन्न हैं। प्रयास करिए और अपने आक्रोश को अगले वर्ष के लिए बचाकर रखिए, हम आपको अवश्य बुलाएँगे। PSPSA का ध्येय सबका स्थानान्तरण है।

अंततः यही कहना चाहूँगा कि PSPSA शांत नहीं बैठा है वो द्वितीय सूची के लिए प्रयासरत है। परंतु ये प्रयास धरने से नहीं अपितु वार्त्ता के माध्यम से रहेगा। जिन लोगों का स्थानान्तरण नहीं हुआ है वो PSPSA से जुड़े रहें, PSPSA सही समय पर उनका आवाह्न अवश्य करेगी। जो लोग स्थानान्तरण लेकर गृह जनपद जा चुके हैं वो अपने जनपद में संगठन को मजबूत करेंगे क्योंकि मुद्दे स्थानान्तरण पर ही समाप्त नहीं होते। अभी तो कई लड़ाईयाँ जीतनी हैं।

जय शिक्षक
जय PSPSA

27/08/2016
22/08/2016

सभी मित्रों को अपने गृह जनपदों में/इच्छित जनपदों में स्थानांतरण की हार्दिक बधाई 💐💐💐💐💐

19/08/2016

न निराश हुआ हूँ, न होऊँगा।

प्रणाम मित्रों,
17 जुलाई को सूची आने की प्रबल सम्भावनाएं थीं, परन्तु नहीं आई। कारण कोई नहीं जानता। हाँ परन्तु बयानवीरों ने आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि मैं अफवाह उड़ाता हूँ। मित्रों तो सर्वप्रथम बता दूँ कि 16 अगस्त को मंत्री जी ने विधायक जी के सामने कहा था कि कल सूची जारी हो जाएगी। पर नहीं हुई, अब जब उत्तम प्रदेश में मंत्रीजी की बात सही नहीं हो पा रही है तब एक अदने से अध्यापक की बात सच न होने पर उसे कटघरे में रखना कहाँ तक सही है? मैं कोई अपने घर से सूचना बनाकर नहीं लाया था। न ही निदेशालय या सचिवालय में बैठता हूँ परन्तु जो भी पुख्ता सूचना मिलती है और लगता है कि आपसे साझा करूँ वो कर देता हूँ। यदि किसी को मेरी बातों में अफवाह दिखे तो वो मुझे ब्लॉक करने के लिए स्वतंत्र है ताकि उसे मेरी अफवाहों से छुटकारा मिल जाए। परन्तु यदि कोई मेरी पोस्ट पर बकवास करेगा तो उसे ब्लॉक करने में मुझे कोई देर नहीं लगेगी।

आपमें से कई लोग आज टिप्पणी कर रहे हैं कि विनय भाई को ऐसा करना चाहिए या आशुतोष जी को वैसा करना चाहिए अथवा PSPSA को ये करना चाहिए, वो करना चाहिए। पर क्या वो लोग ये बताएँगे कि उन्होंने आज तक विनय जी के लिए या PSPSA के लिए क्या किया है ? स्वयं मैं अपनी बात करूँ तो आज तक मैंने भी स्थानान्तरण के लिए क्या किया है ? बस कुछ पोस्ट डालकर लोगों को एकत्र करने का प्रयास किया है और जब बुलाया गया है तब धरने में उपस्थिति दी है। पर हमारे शीर्ष पदाधिकारी इस सम्बन्ध में दिन-रात जो मेहनत करते हैं वो सम्भवतया आप लोगों को नहीं दिखाई देती। 04 मार्च के धरने के बाद कई बार मंत्री जी व सचिव साहब से वार्त्ताओं का क्रम चला उसमें तो मैं नहीं गया बस फोन करके पता किया कि क्या हुआ ? पर शीर्ष पदाधिकारियों ने तो अपना समय दिया। फिर विधायक जी के साथ रहने में भी विनय जी और आशुतोष जी को अपना अच्छा-खासा समय देना पड़ता है। ये समय उनके परिवार का है पर वो निस्वार्थ भाव से हमारे लिए ये समय देते हैं। जबकि इसके बदले में उन्हें कुछ भी नहीं मिलता। ये आज जो बयानवीर फेसबुक पर कूद रहे हैं। इन्हें आज से पहले किसी ने फेसबुक पर नहीं देखा। पर आज इनकी बन्दरकूद सबको दिख रही है क्योंकि कई बयानवीरों का 50 से लेकर 80 तक का निवेश फँसा पड़ा है। ये बयानवीर धरने के समय नहीं दिख रहे थे और तब भी नहीं दिखेंगे जब इनका स्थानान्तरण हो जाएगा। अपितु तब तो इन्हें ध्यान भी नहीं आएगा कि विनय सिंह नाम के किसी शख्स का इन्होंने कभी नाम भी सुना था। पर फिर भी विनय भाई लगे हुए हैं आपको घर पहुँचाने में।

खैर फ़िलहाल दुःख की बात ये है कि सूची तैयार होने के बाद भी जारी नहीं हो रही है। परंतु इतनी मेहनत से हमने शासनादेश निकलवाया है, आवेदन करवाए हैं तो अब सूची के लिए मोहताज नहीं बनेंगे। PSPSA ने कहा था कि यदि सूची 17 तक नहीं आती है तो 19-20 में मंत्री जी या सचिव साहब से वार्त्ता की जाएगी। PSPSA अपने बयान पर अटल है। विधायक जी के नेतृत्त्व में मंत्री जी या सचिव महोदय से वार्त्ता करके 20 की शाम तक सूची निकलवाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। यदि फिर भी सूची नहीं आई तो 30 अगस्त से पहले की किसी तिथि में जोरदार धरना होगा। जब एक ओर विधानसभा में सत्र चल रहा होगा। तब हमें इतनी संख्या जुटानी है कि विधानसभा में उपस्थित प्रत्येक शख्स तक हमारी ध्वनि पहुँचे।

ध्यान रखिए आप लोग कोई अकेले नहीं है जिसे स्थानान्तरण चाहिए। स्वयं PSPSA के पदाधिकारियों में से 60-70% इस समस्या से आच्छादित हैं। हम सबको स्थानान्तरण चाहिए। इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि बिल्कुल भी निराश मत होइए। समस्त विकल्प खुले हैं यदि सूची नहीं आई तो धरने की तिथि आएगी। बस आप लोग अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुँचिएगा। विशेषकर बयानवीर।

धन्यवाद।
जय शिक्षक
जय PSPSA

*अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु काउंसिलिंग 18 जुलाई को*अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु शपथ पत्र ₹10 के स्टैम्प पेपरसीतापुर 16 ज...
16/07/2016

*अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु काउंसिलिंग 18 जुलाई को*

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु शपथ पत्र ₹10 के स्टैम्प पेपर

सीतापुर 16 जुलाई 2016
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु *काउंसिलिंग 18 जुलाई* को होगी।

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु जो शपथ पत्र माँगा गया है इसके लिए मेरी कुछ बुद्धजीवियों से बात हुई तो सब का कहना है कि ₹10 के स्टैम्प7 पेपर में टाइप करवा लें या पेन से लिख लें। इसके लिए नोटरी से हलफनामा बनवाने की जरुरत नहीं है।
बाकी आप सब अपने विवेक का प्रयोग करें।

आपके जो मित्र whatsapp न चलाते हो, उन तक ये खबर पहुंचाए
धन्यवाद

13/07/2016

शिक्षक साथियों

सभी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण चाहने वाले साथियों आप द्वारा बार बार फ़ोन पर यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि स्थानांतरण के लिये लोग अनुचित साधन का प्रयोग कर रहे हैं मुझे यह भी पता चला है कि जिला मुख्यालयों पर भी कुछ मान्यता प्राप्त दलाल, शिक्षकों को अपने जाल में फंसा कर स्थानांतरण का ठेका ले रहे हैं

आप सभी को पता है कि किस संघर्ष के बाद संगठन के प्रयास से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के आवेदन लिए गए हैं संगठन के पास स्पष्ट आंकड़े भी थे कि बचे हुए 18000 स्थानांतरण किये जाएं जहाँ पेपर में दावे किये जा रहे थे कि लाखों शिक्षको को लाभ होगा लेकिन हमारा अनुमान ठीक था 20 से 22 हजार ही आवेदन प्राप्ति की सूचना इलाहाबाद से मिल रही है

ऐसे में आप सभी को धैर्य रखने की जरुरत है हो सकता है या इस बात की अधिक सम्भावना है कि आपका स्थानांतरण मनचाहे जनपदों में स्वतः हो जाएं और ऐसी स्थिति में उन मान्यताप्राप्त दलालों की चांदी हो जाएगी और उन्हें बिना यज्ञ किये ही फल की प्राप्ति हो जाएगी

आप ऐसे दलालों का शिकार न बने अपना कीमती धन जिसे आपने मेहनत से कमाया है उसे यूँही न बर्बाद करें जो अपना धन इस बात के लिये देकर आश्वस्त होना चाह रहे हैं वह स्वयं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं

आप को गर्व होना चाहिये हमारे माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी पर जिन्होंने हमारी समस्याओं को दृष्टिगत उन्होंने इतना बड़ा निर्णय लिया उन्ही के निर्णय पर 5 विकल्प लिए गए जिससे स्पष्ट है की उनकी मंशा है ज्यादा से ज्यादा शिक्षक अपने गृह जनपद, नजदीकी गृह जनपद पहुँच जाएं रिक्तियों की कमी के कारण कोई शिक्षक वंचित न रह जाए इसी कारण 5 विकल्प मांगे गए हैं

3 साल से कम पर किसी को रियायत नहीं दी गई है जिससे बरिष्ठता के आधार पर स्थानांतरण हो सकें पिछली बार की तरह नहीं कि एक साल वाले पुरुषो के फॉर्म भी स्वीकार कर लिए गए थे

अतः pspsa की तरफ से आपसे इस बात का आग्रह किया जा रहा है कि भ्रस्टाचार को न बढ़ावा दें अगर आप फंसना नहीं चाहेंगे तो कोई आपको फंसायेगा भी नहीं

अपने उन भाइयों का भी ख्याल रखें जिनके पास धन का भी अभाव है और सिफारिशों का भी लेकिन वह इस इन्तजार में हैं कि उनका स्थानांतरण होगा

ऐसी स्थिति में उन्हें निराशा हताशा होगी

इस लिये मान्यता प्राप्त दलालों से होशियार सावधान रहें

आशुतोष मिश्र
Pspsa

13/07/2016

*तबादला आवेदन 20 हजार, वेबसाइट बंद, जिला स्तर पर होने वाली काउंसिलिंग की तारीख आज घोषित होने की उम्मीद*

_राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : अंतर जिला तबादले के लिए करीब 20 हजार शिक्षकों ने आवेदन किया है। मंगलवार को अंतिम दिन बड़ी संख्या में आवेदन नहीं हुए और शाम पांच बजे वेबसाइट बंद कर दी गई है। जिला स्तर पर होने वाली काउंसिलिंग की तारीख बुधवार को घोषित होने की उम्मीद है। साथ ही जिन शिक्षकों का तबादला बीएसए निरस्त करेंगे उनकी सूची भी परिषद मुख्यालय पर चस्पा होगी।_

इस बार आवेदन काफी कम संख्या में हुए हैं इससे परिषद के अफसरों ने राहत की सांस ली है। ज्ञात हो कि तीन साल पहले करीब 32 हजार शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया था। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का अंतर जिला तबादले की प्रक्रिया पांच जुलाई से चल रही हैं।

पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। अब जिला स्तर पर काउंसिलिंग होगी जिसमें तबादले के इच्छुक शिक्षकों की ओर से अंकित विवरण एवं तथ्यों व साक्ष्यों की जांच करेंगे। साथ ही कार्यालयीय अभिलेखों का सत्यापन भी करेंगे। 1बीएसए की रिपोर्ट मिलने के बाद ही परिषद कार्यालय में तबादले की सूची तैयार होगी। इसमें जिन शिक्षकों का तबादला बीएसए निरस्त करेंगे उसका कारण स्पष्ट रूप से लिखा जाएगा और कार्यालय पर वह सूची चस्पा की जाएगी। यही नहीं काउंसिलिंग में तबादला आवेदन करने वाले शिक्षकों को यह शपथ पत्र भी देना होगा कि जिस जिले में वह स्थानांतरित होकर जा रहे हैं वहां वह वरिष्ठता का दावा नहीं करेंगे। यही नहीं ग्रामीण से नगर क्षेत्र एवं नगर से ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्थानांतरण आदेश नहीं होगा। परिषद मुख्यालय इस पर भी निगाह रखेगा कि जिस जिले से जितने शिक्षक तबादले पर जा रहे हों, उतने ही शिक्षक वहां अनिवार्य रूप से नियुक्त भी हो जाएं। अब सभी की निगाहें परिषद मुख्यालय से होने वाले निर्देश पर टिक गई हैं।

अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण चाहने वाले जनपद सीतापुर के शिक्षक ध्यान दे ------- जिन शिक्षको का डाटा  वेवसाइट पर सो नही हो रह...
07/07/2016

अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण चाहने वाले जनपद सीतापुर के शिक्षक ध्यान दे ------- जिन शिक्षको का डाटा वेवसाइट पर सो नही हो रहा है वह शिक्षक दिनांक 08/07/2016 तक beo से प्रार्थना पत्र. अग्रसारित करवाकर लेखा कार्यालय मे जमा कर दे

PSPSAके प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह जी,महामंत्री आशुतोष मिश्रा जी,पंकज जी, अंकुर जी, अजय जीएवमअन्य सभी पदाधिकारियों के अथक ...
02/07/2016

PSPSA
के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह जी,
महामंत्री आशुतोष मिश्रा जी,
पंकज जी, अंकुर जी, अजय जी
एवम
अन्य सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयास को नमन
💐💐💐💐💐💐💐💐💐 निष्पक्ष भाव से लगातार प्रयास से आज अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण समय सारिणी भी आ गयी जो हम सब की बहुत बड़ी जीत है.
मैं संगठन के सक्रीय सदस्य के रूप में हमेशा कार्यरत रहूँगा
🙏�🙏�🙏�👏�🙏�👏�👏�🙏�🙏�🙏

23/04/2016

साथियो प्रणाम!

सम्मानित साथियो pspsa ने अन्तर्जनपदीय ट्रांसफर की मांग को लेकर चलाये अपने अभियान मे और 4 मार्च को आप सभी साथियो से किया गया वायदा के क्रम मे एवम् मंत्री जी से वार्ता के पश्चायत आप सभी के बीच ये तय हुआ था की 19 से 23 अप्रैल के वीच ट्रांसफर पर मंत्री जी और pspsa के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह जी के वीच वार्ता कर ट्रांसफर के लिए नीति पर विचार लर लिया जायेगा और वरिष्ठता के आधार शेष बचे 18000 शिक्षको के ट्रांसफर पर ही बात की जायेगी क्योंकि ये शेष बचे साथी कई वर्षो से अपने धरो से दूर पड़े है इसलिए ट्रांसफर खोले जाये और शेष बचे 18000 शिक्षको के ही ट्रांसफर किये जाये!साथियो अब संगठन के प्रयास से सहमति बन गयी है की किसी नये अध्यापक का ट्रांसफर सरकार नही करेगी!मित्रो आज ये सिद्ध हो गया की pspsa की कथनी ओर करनी मे अन्तर नही है आप सभी ने pspsa पर विस्वाश किया और pspsa ने आपके भरोसे को मजबूती प्रदान किया ! अब आप सभी लोगो की शंकाओ को विराम लग गये होंगे क्योंकि आज आप ने पपेर मे भी पढ़ लिया होगा कि अन्तर्जनपदीय ट्रांसफर के लिए बहुत शारे नये अध्यपको को सरकार नियम बना कर ट्रांसफर की प्रक्रिया से बाहर कर देगी !इसलिए हमारे 18000 भाई अब परेशान न हो अगले माह आप को आप के संघर्ष का खूबसूरत परिणाम मिलने वाला है! आज 23 अप्रैल है इसलिए मित्रो आप को याद दिला रहा हूँ क्योंकि 4 मार्च लखनऊ धरने के बाद हमारे बहुत से मित्रो ने हम लोगो पर प्रश्न चिन्ह प्रश्न खडा किया था लेकिन हम लोगो ने कहा था की आप सभी को मैं जबाव दूँगा लेकिन 24 को और आज 1 दिन पहले ही आप के प्रश्नो के उत्तर आप को देकर pspsa द्वारा किया हुआ वायदा पूरा किया ज रहा है ! इन्ही शब्दों के साथ आपके सहयोग का आकांक्षी

पंकज यादव
प्रदेश संयोजक
pspsa उप्
फैज़ाबाद

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻बुझते आशाओं के पग परजले उम्मीदों के दिए हैंकुछ जले अपनों की खातिरकुछ औरों के लिए हैंछोड़ अँधेरे का दामनहम सूरज की...
11/11/2015

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
बुझते आशाओं के पग पर
जले उम्मीदों के दिए हैं

कुछ जले अपनों की खातिर
कुछ औरों के लिए हैं

छोड़ अँधेरे का दामन
हम सूरज की ओर चल दिए

इस तरह दिल में अपने
जल उठे ख़ुशी के दीये.
🌷🌷🌻🌻🌻🌷🌷
आपको और आपके परिवार को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं..
आपका जीवन की उज्ज्वल कामनाओं के साथ आपका--

देवेश कुमार खरे
सीतापुर

Address

Sitapur
261001

Telephone

8418931853

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण संघर्ष समिति, सीतापुर - उप्र posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category