20/08/2026
https://www.facebook.com/share/p/1LtsxSt7Dc/
❤️
😊
सीतामढ़ी पेज के 16वें स्थापना दिवस पर सीतामढ़ी पेज टीम द्वारा और रक्तदाता समूह, सीतामढ़ी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आप सब सादर आमंत्रित हैं 💐💐
स्थान : सदर हॉस्पिटल, सीतामढ़ी.
दिनांक : 26 अगस्त 2026 | बुधवार,सुबह 10 बजे से.
आप सभी से आग्रह है कार्यक्रम में आइये और हमारे टीम के साथ आप भी रक्तदान कीजिये. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, कई डॉक्टर सहित अन्य गणमान्यों को आमंत्रित किया जाएगा.
रक्तदान करनेवाले सभी लोगों को एक मोमेंटो, एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा. उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था रहेगी. कार्यक्रम का शुरुआत केक काटकर किया जाएगा.
ज्ञात हो कि फेसबुक पर सीतामढ़ी पेज की स्थापना 26 अगस्त 2010 को की गई थी. आज सीतामढ़ी फेसबुक पेज से 2.5 लाख और इंस्टाग्राम से 45 हजार लोग जुड़े हुए हैं. पहली बार 2018 में सीतामढ़ी पेज द्वारा गौशाला स्थित पार्टी जोन में एक भव्य कार्यक्रम किया गया था. उसी कार्यक्रम में I Love Sitamarhi टीशर्ट और बुकलेट लॉन्च हुआ था. पिछले कई वर्षों से सीतामढ़ी पेज द्वारा 26 अगस्त को अपने स्थापना दिवस के दिन समाजिक कार्य किये जाते रहें हैं. परिहार के मल्हा टोल स्थित विद्यालय में बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री वितरण, चमकी बुखार के समय सदर हॉस्पिटल सीतामढ़ी और एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में राहत सामग्री वितरण, अनाथालय, सीतामढ़ी और कैलाशपूरी, डुमरा स्थित दिव्यांग विद्यालय में बच्चों को पठन पाठन सामग्री वितरण जैसे कई कार्य पूर्व के वर्षों में किये गए हैं. रक्तदान शिविर का आयोजन भी हमलोग कई वर्ष लगातार कर चुके हैं. हमारे शिविर में तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार और वर्तमान एडिशनल एसपी आशीष आनंद सर भी रक्तदान किये हैं. पिछले साल लगभग 500 जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच भोजन वितरण का कार्यक्रम किये थे. इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे सर उपस्थित रहें हैं.
अब पुनः 26 अगस्त को हमलोग सदर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहें हैं. आइये हमारे साथ आप भी रक्तदान कीजिये.आज आप हमारे साथ रक्तदान कीजियेगा तो भविष्य में कभी भी जब आपको रक्त की आवश्यकता होंगी, सीतामढ़ी पेज टीम आपके लिए तैयार रहेगी.
निवेदक :
सीतामढ़ी वेब परिवार
(रंजीत पूर्बे | माधव सिंह भारद्वाज)
WhatsApp 087099 66388