Education Department Sitamarhi

Education Department Sitamarhi Education Department Sitamarhi, under Samagra Shiksha Abhiyan, works to ensure inclusive, quality education for every child.

It strengthens FLN, promotes girls’ education, and empowers teachers for lifelong learning.

21/07/2026

गणित-विज्ञान के नामित शिक्षकों के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महोदय (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान), सीतामढ़ी का शुभकामना संदेश एवं MIP 4.3 को समयबद्ध रूप से तथा आवश्यक साक्ष्यों सहित पूर्ण करने हेतु अपील।

जिले के सभी मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में चलाए जा रहे 'प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग' कार्यक्रम के बेहद सकारात्मक परिणाम ...
21/07/2026

जिले के सभी मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में चलाए जा रहे 'प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग' कार्यक्रम के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस पहल के तहत बच्चे समूहों में कार्य कर रहे हैं और अनुभव आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
इसी कड़ी में बोखड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय बोखड़ा (अनुसूचित जाति)से एक शानदार रचनात्मक गतिविधि की झलक सामने आई है, जहाँ बच्चे नोडल शिक्षक श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे हैं।
प्रोजेक्ट का विवरण:
कक्षा: 8
विषय: गणित
टॉपिक: आकृतियों की समझ एवं उपयोग
प्राप्त परिणाम: बच्चों ने ज्यामितीय आकृतियों (जैसे- वर्ग, आयत, चतुर्भुज, घन, घनाभ आदि) की सैद्धांतिक समझ को व्यावहारिक रूप देते हुए, इन आकृतियों की मदद से एक 'घर' का शानदार मॉडल तैयार किया है।
समूह में काम करते हुए बच्चों में न केवल टीम वर्क की भावना आ रही है, बल्कि खेल-खेल में गणितीय आकृतियों की गहरी समझ भी विकसित हो रही है। शिक्षकों का यह प्रयास और बच्चों की यह लगन वाकई काबिले तारीफ है। मार्गदर्शक शिक्षक और सभी होनहार बच्चों को इस शानदार कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई! 👏

जिले के सभी मध्य विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रा...
15/07/2026

जिले के सभी मध्य विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) श्री सुजीत कुमार दास द्वारा जिला तकनीकी दल के सदस्यों के साथ बैठक कर अगामी रणनीतियां तैयार की गई।

15/07/2026

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) सीतामढ़ी श्री सुजीत कुमार दास का संदेश।

21/06/2026
शिक्षा विभाग सीतामढ़ी द्वारा नवाचार और सृजनात्मकता को सम्मान देते हुए जिले में पिछले 5 वर्षों से प्रकाशित डिजिटल पत्रिका ...
14/06/2026

शिक्षा विभाग सीतामढ़ी द्वारा नवाचार और सृजनात्मकता को सम्मान देते हुए जिले में पिछले 5 वर्षों से प्रकाशित डिजिटल पत्रिका ई-शिक्षा के संपादक मंडल को प्रशंसा-पत्र प्रदान किया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु श्रीमती प्रियंका कुमारी एवं श्री अभिषेक वर्मा को हार्दिक बधाई।

आइए हम मिलकर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी को सफल बनाएं।तिथि - 30 मई 2026 स्थान - सभी प्रारंभिक विद्यालयों में थीम -  "मानसिक ...
29/05/2026

आइए हम मिलकर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी को सफल बनाएं।
तिथि - 30 मई 2026
स्थान - सभी प्रारंभिक विद्यालयों में
थीम - "मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण"

उद्देश्य -मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण" थीम पर आधारित इस अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति अभिभावकों को संवेदनशील करना तथा उन्हें घर पर पढ़ने से संबंधित उचित वातावरण प्रदान करने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करना है। ताकि सभी बच्चे आत्मविश्वास के साथ नियमित पढ़ाई कर सकें और आने वाले समय में समाज के एक सक्रिय सदस्य बन सकें।

शिक्षा विभाग सीतामढ़ी ।

Address

Sitamarhi
843302

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Education Department Sitamarhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Education Department Sitamarhi:

Shortcuts

Share

Category