22/01/2021
आप सभी समाजसेवियों को सूचित किया जाता है कि हाड़ौती ब्लड डोनर सोसाइटी के तत्वाधान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर सुभाष बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा 10 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जैसा कि आप सब जानते है को इस वर्ष पूरे विश्व एक वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है इसके चलते लोग पूरे वर्ष घरो से। बाहर नही निकल पाए और इसी वजह से बड़े बड़े हॉस्पिटल में रक्त की कमी से जूझना पड़ा है। और समाजसेवी लोग चाहकर भी किसी की मदद नही कर पाए। उन्ही लोगो को समाजसेवा और सबसे बड़ी जनसेवा का एक अवसर प्रदान करते हुए हाड़ौती ब्लड डोनर सोसाइटी के तत्वाधान में सुभाष स्कूल सीसवाली ने प्रति वर्ष की भांति एक वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने का फैसला लिया है । ताकि जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके ।ध्यान रखे इस महामारी के समय आपका रक्तदान बहुत सी जिंदगियां बचा सकता है। अतः आप सभी से आग्रह है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस शिविर को सफल बनायें । और स्वयं के साथ साथ औरो को भी रक्तदान हेतु प्रेरित कर साथ लावे।
और आप भी इस महामारी से लड़ाई में देश का साथ दे ।
धन्यवाद।