Cdlu Sirsanews

Cdlu Sirsanews

Share

This is an official page of Chaudhary Devi Lal University intended to act as a platform for dispersal of the news and happenings at the University.

05/12/2018

चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार कायत ने बुधवार को किया विश्वविद्यालय की मीमिर नामक वार्षिक पत्रिका के दूसरे अंक का विमोचन। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर राजकुमार सिवाच व पत्रिका के मुख्य सम्पादक प्रोफेसर उमेद सिंह भी थे इस मौके पर उपस्थित। (सिरसा ०5.12.2018)

Photos 04/12/2018

University's upcoming stars..
Cdlu is a Hub of talent.
Hope you all support the efforts of our student's

30/11/2018
Photos from Cdlu Sirsanews's post 29/11/2018

Lamp Lighting Ceremony during the Second day of SAMVIDHAN DIWAS at University Campus...

Photos from Cdlu Sirsanews's post 29/11/2018

Glimpse of Second day SAMVIDHAN DIWAS Celebration at University Campus...

26/11/2018

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा द्वारा 26 नवंबर, 2018 संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर : कांस्टीट्यूशन मेकर एंड नेशन बिल्डर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य राजभवन में करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. विजय कायत इस अवसर पर सेमिनार की अध्यक्षता करेंगे। भगतफूलसिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर के कुलपति प्रोफेसर सुषमा यादव इस अवसर पर मुख्य वक्ता होंगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिवाच ये जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता इस अवसर पर मंच का संचालन करेंगी और डॉ. रोहताश मुख्य अतिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत करेंगे जबकि डॉ. राजकुमार धन्यवाद करेंगे।

Photos from Cdlu Sirsanews's post 22/11/2018

सिरसा 22.11.2018: चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में सी. वी. रमन भवन में स्थित सेमिनार हॉल में इतिहास विभाग की तरफ से गुरु नानक देव जी के 550वें जयंती समारोह के अवसर पर गुरु नानक देव जी के विचारों पर आधारित विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार कायत मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु नानक देव जी के संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरु नानक देव जी के द्वारा दी गई दस शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा की झूठ के मार्ग को छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने सभागार में उपस्थित विद्यार्थयों से कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर राजकुमार सिवाच विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रोफेसर सुरेंदर सिंह, इतिहास विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और डॉ. निर्मल सिंह, इतिहास विभाग, राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा से शामिल हुए। मुख्य वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर गहनता से प्रकाश डाला और उनके कार्यों का वर्तमान युग में पड़ने वाले प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से मुख्य पाठी श्री सुखविंदर सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विष्णु भगवान ने की। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानो का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतिम में इतिहास विभाग के इंचार्ज डॉ. रोहतास ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। मंच का संचालन पंकज शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. रविंदर, श्री जय नारायण गेदर, डॉ. रितु, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सरस्वती, डॉ. जसविंदर सिंह, श्री जितेंदर व् श्री होरी लाल इत्यादि उपस्थित थे।

जन सम्पर्क अधिकारी
चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी, सिरसा

22/11/2018

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग द्वारा आज टैक्फेस्ट फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। टैक्फेस्ट का उद्घाटन प्रोफेसर दिलबाग सिंह डीन स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा किया गया। टैक्फेस्ट में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम सिंह विद्यार्थियों से रूबरू हुए और उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल कंप्यूटर वाला पर काम करते हुए इंटरनेट से जुड़ा हुआ है और उसी प्रकार वह वेब दुनिया में कहीं गुम हो जाता है। वहीं से साइबर क्राइम बढ़ता है और हम उस तरह के अपराधों से अनभिज्ञ रहते हैं। आज की युवा पीढ़ी पूरी तरह से इंटरनेट से जुड़ी हुई है और इंटरनेट पर निर्भर भी रहती है ऐसे में सतर्कता रखने की आवश्यकता और ज्यादा हो जाती है। बढ़ते हुए साइबर क्राइम को देखते हुए हमें कानून की पूरी जानकारी होनी चाहिए तभी बढ़ते अपराधों से बचा जा सकता है। प्रो0 विक्रम ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर करवाए जाते रहते हैं। टेक्फेस्ट में विद्यार्थियों ने अलग अलग गतिविधियों में भाग लिया जैसे हार्डवेयर असेम्बली, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, चार्ट व मॉडल, रंगोली, वेब डिज़ाइनिंग के माध्यम से कंप्यूटर जगत को प्रस्तुत किया। बनाई गई टीमों के लिए अध्यापकों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। वेब डिजाइनिंग में प्रथम स्थान पर करण सोनी, टेक्निकल डेकोरेशन में पूजा, ललिता और निशा ने बाजी मारी। टेक्निकल मॉडल में सोहेब और कुसुमलता व हार्डवेयर में योगेश् ने प्रथम स्थान हासिल किया। पॉवर पॉइंट में मोहम्मद सोहेब प्रथम स्थान पर रहा। टेक्फेस्ट में योगेश व निर्मल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शैलजा, संगीता, साक्षी, गोपाल, शोधार्थी प्रदीप कुमार, प्रियंका, शिल्पा, प्रदीप सेलवाल, अवनींद्र, रघुविन्दर, पूनम, मोनिका, व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे

Want your school to be the top-listed School/college in Sirsa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Sirsa
125055