GSSS Bahia-3035 Sirsa

GSSS Bahia-3035 Sirsa न हि विद्यया सदृशं

विद्यालय परिवार की ओर से आप सबको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐🌹🥰🥳
26/01/2026

विद्यालय परिवार की ओर से आप सबको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐🌹🥰🥳

18/10/2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के बच्चों द्वारा आज गांव बाहिया में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई.... जीव विज्ञान प्रवक्ता श्री कुलजीत के नेतृत्व में बच्चों ने लोगों को नशे का त्याग करके ख़ुशहाल जिंदगी व्यतीत करने का आह्वान किया... प्राचार्य श्री छिंद्रपाल ने रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 🥰🥳

✌🏻✌🏻🥇🥇आरोही स्कूल मोहम्मदपुरिया में सम्पन्न खंड स्तरीय कला उत्सव में फोक डांस ग्रुप में विद्यालय की होनहार बेटियों (भावन...
25/08/2025

✌🏻✌🏻🥇🥇आरोही स्कूल मोहम्मदपुरिया में सम्पन्न खंड स्तरीय कला उत्सव में फोक डांस ग्रुप में विद्यालय की होनहार बेटियों (भावना, किरण, नेहा, अर्शप्रीत ) को प्रथम स्थान प्राप्त करने की हार्दिक शुभकामनायें...... जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनायें..... भगवान आपको सदा खुश रखे💃🏻✌🏻✌🏻🥇🥇

🥇🥇🥇कुरुक्षेत्र में सम्पन्न 24वीं हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप में विद्यालय की होनहार लाडली बेटी पूनम को गोल्ड मैडल जीत...
24/08/2025

🥇🥇🥇कुरुक्षेत्र में सम्पन्न 24वीं हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप में विद्यालय की होनहार लाडली बेटी पूनम को गोल्ड मैडल जीतने की हार्दिक शुभकामनायें...... राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनायें..... भगवान आपको सदा खुश रखे✌🏻✌🏻✌🏻🏆🏆🏆

विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां........🥰आप सभी को 79वें स्वतंत्रता ...
15/08/2025

विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां........🥰

आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन।

आज के मुख्य अतिथि माँ भारती के सजग प्रहरी लांस नायक मनप्रीत सिंह बाहिया ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया में समाजसेवी श्री रामकुमार खीचड़ ने अपने दिवंगत पुत्र प्रवीण खीचड़ की पुण्यतिथि पर ...
30/07/2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया में समाजसेवी श्री रामकुमार खीचड़ ने अपने दिवंगत पुत्र प्रवीण खीचड़ की पुण्यतिथि पर विद्यालय को एक RO भेंट किया गया। श्री रामकुमार खीचड़ व उनके परिवार की ओर से उनके पुत्र प्रवीण खीचड़ की याद में RO भेंट करने के साथ साथ विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री पवन खीचड़ ने कहा कि छोटे भाई प्रवीण के चले जाने का दुःख परिवार कभी नहीं भूल पाएगा पर विद्यालय को समर्पित ये भेंट स्मृतियों में सदैव उनके भाई को जीवंत रखेगी। विद्यालय प्राचार्य छिंदरपाल ने कहा कि असमय यूं अपनों का चले जाना बड़ा दुखदायी होता है पर नेक कार्यों व पौधारोपण द्वारा उनकी यादों को संजोया जा सकता है। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए परिवार का आभार व्यक्त करते हुए पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

🥳 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय भाषा कौशल विकास समर कैंप के पांचवे दिन की थीम ...
07/06/2025

🥳 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय भाषा कौशल विकास समर कैंप के पांचवे दिन की थीम व्यंजन कला रही। जिसमें बच्चों ने मिड डे मील प्रभारी अध्यापक धर्मपाल व डीपीई प्रियंका ma'am के मार्गदर्शन में विभिन्न व्यंजनों को बनाने की कला सीखी। साथ ही बच्चों को विभिन्न फलों, सब्जियों व मसालों की जानकारी दी गई। सभी अध्यापकों व बच्चों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का आनंद लिया। 💐

🥳 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के प्रांगण में सात दिवसीय भाषा कौशल विकास समर कैंप का चौथे दिन 5 जून को भारतीय ...
06/06/2025

🥳 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के प्रांगण में सात दिवसीय भाषा कौशल विकास समर कैंप का चौथे दिन 5 जून को भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता सेनानियों व भारतीय सेना के बारे में बताया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाई बहादुरी, साहस व शौर्य पर आधारित फ़िल्म दिखाई गई 💐

🥳आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के प्रांगण में सात दिवसीय भाषा कौशल विकास समर कैंप का दूसरा दिन शानदार रहा । ...
03/06/2025

🥳आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के प्रांगण में सात दिवसीय भाषा कौशल विकास समर कैंप का दूसरा दिन शानदार रहा । कैंप के दूसरे दिन बच्चों को समाज के विभिन्न लोगों के साथ वार्तालाप के तरीके बताए गए और उनकी वार्तालाप स्किल को मज़बूत करने के टिप्स बताए गए ।💐

🥳आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के प्रांगण में सात दिवसीय भाषा कौशल विकास समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप ...
02/06/2025

🥳आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहिया के प्रांगण में सात दिवसीय भाषा कौशल विकास समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप के पहले दिन बच्चों को भाषा की आधारभूत जानकारी दी गई और उनकी वार्तालाप स्किल को मज़बूत करनेके टिप्स बताए गए ।💐

Address

Vill Bahia
Sirsa
125075

Opening Hours

Monday 8am - 2:30pm
Tuesday 8:30am - 2:30pm
Wednesday 8:30am - 2:30pm
Thursday 8:30am - 2:30pm
Friday 8:30am - 2:30pm
Saturday 8:30am - 2:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GSSS Bahia-3035 Sirsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category