25/09/2026
एनएसएस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा में स्वच्छता अभियान
सिरसा (24/09/2026)
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सिरसा की एनएसएस इकाइयों द्वारा 57वें एनएसएस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने सामूहिक श्रमदान करते हुए कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेविकाओं ने हाथों में झाड़ू लेकर साफ सफाई की तथा एकत्रित कचरे का उचित निपटान किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूनम धमीजा के नेतृत्व में
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ स्वयंसेविकाओं ने छात्राओं को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कूड़ेदान का प्रयोग करने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नियमित जिम्मेदारी है।
ने कहा कि एनएसएस स्थापना दिवस स्वयंसेविकाओं के लिए सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में ‘Not Me But You’ की भावना को मजबूत करते हैं और उन्हें समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा और कॉलेज
आईक्यूएसी निदेशिका डॉ रिशु तोमर ने एनएसएस स्वयंसेविकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी ।इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने “स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं” का संदेश देते हुए समाजसेवा एवं स्वच्छता के प्रति निरंतर योगदान देने का संकल्प भी लिया।