30/04/2023
प्रोफेसर रामचंद्र लिम्बा और श्री रामानन्द निराणिया की रहनुमाई में जिला कुम्हार सभा,दक्ष प्रजापति एजुकेशन ट्रस्ट और युवा कुम्हार सभा सिरसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ई लाईब्रेरी के उद्घाटन और मोटिवेशनल एवं कैरियर कांऊसलिंग कैम्प का कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। समाज के प्रबुद्ध और अतिविशिष्ट महानुभावों ने शिरकत करके कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। श्री कुलदीप करडवाल और श्रीमती स्वाति नोखवाल (दोनों अधिकारी भारतीय राजस्व सेवा) और डॉ डी एस परमार ने अपने बहुमूल्य अनुभवों से बच्चों को लाभान्वित किया। फील्ड से बच्चों को कार्यक्रम तक लाने में जिन साथियों ने अथक परिश्रम किया, उनके प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। आज के सफल कार्यक्रम के लिए सभी को बहुत बहुत बधाइयां।