GSSS Bhuratwala 3054

GSSS Bhuratwala 3054 This page is about GSSS Bhuratwala (Sirsa) This group is shows information about the school.

पर्यावरण को शुद्ध रखने में वनों का विशेष महत्व है l वनो के बिना जीवन अधूरा है इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को पौधारोपण अवश्...
01/07/2023

पर्यावरण को शुद्ध रखने में वनों का विशेष महत्व है l वनो के बिना जीवन अधूरा है इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।
उक्त शब्द आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरटवाला में त्रिवेणी लगाते हुए विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों के समक्ष रखें l उन्होंने कहा कि वनो के बिना भूमि मरुस्थलीय रूप धारण कर लेती है। इसलिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम जन्म दिवस व अन्य विशेष पर्व पर पेड़ पौधे लगाकर उत्सव मनाएंगे। उन्होंने विद्यार्थीयो में अध्यात्मिकता, ज्ञान ,भाईचारा एवं एकता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें पीपल, नीम, बड लगाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर वन अधिकारी मित्रसेन सिहाग ने भी विद्यार्थियों को वनो की महत्वा बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए अपील की उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा निशुल्क पौधे दिए जाते हैं इसलिए विद्यार्थी विद्यालय, पंचायती भूमि वह अपने खेतों में पेड़ पौधे लगाने का कार्य करें. वन हमें शुद्ध हवा ही नहीं बल्कि हमें आर्थिक रूप में भी सक्षम बनाते हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता महेंद्र कौशिक, राजेश शर्मा, रोहताश कुमार, सतपाल गोदारा, राजबाला, एसएमसी प्रधान सुभाष सुथार, कृष्ण मित्तल, मंगतूराम, नारायण सिंह ,सहित सभी स्टॉफ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

*दीपावली उत्सव पर विद्यार्थियों ने की अनेक गतिविधियां*।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरटवाला में आज दीपावली उत्सव के ...
22/10/2022

*दीपावली उत्सव पर विद्यार्थियों ने की अनेक गतिविधियां*।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरटवाला में आज दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य में अनेक गतिविधियां करवाई गई । विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व एवं पांच दिन के दीपावली के त्योहारों पर प्रकाश डाला। अनेक छात्रों ने कविताएं भी प्रस्तुत की प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया ‌इसके बाद कक्षा अनुसार गतिविधियां की गई। कक्षा आठवीं के छात्रों ने दीप सज्जा प्रतियोगिता में सहभागिता की। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त कक्षा छठी से 12वीं तक गजल, नीलम ,कविता की टीम ने ने सुंदर सुंदर रंगोली बनाई व इस अवसर पर विद्यालय ने दीपावली के अवसर पर अपने अपने कक्षा कक्ष को सुसज्जित किया एवं स्वच्छ किया। विद्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार जी ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की बधाई दी एवं सुरक्षित और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया । तथा भगवान श्रीराम को अपना आदर्श मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यालय मैं आयोजित किया गया कार्यक्रम
09/09/2022

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यालय मैं आयोजित किया गया कार्यक्रम

स्कूल वोकेशनल एजुकेशन के तहत टूल किट वितरण समारोह का आयोजनहरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत समग्र शिक्षा द्...
27/05/2022

स्कूल वोकेशनल एजुकेशन के तहत टूल किट वितरण समारोह का आयोजन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत समग्र शिक्षा द्वारा स्कूल वोकेशनल एजुकेशन के तहत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरटवाला में टूल किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया
इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि स्कूल किट वितरण का उद्देश्य छात्र शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास में दक्ष बनाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढाना है। सरकार द्वारा भी शिक्षा का स्तर और बेहतर बनाते हुए उनके कौशल विकास के लिए भी गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं।
विद्यालय प्रभारी ने कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को वोकेशनल एजुकेशन के तहत 42 विद्यार्थियों को टूल किट वितरित किए। ये टूल किट हेल्थकेयर, ट्रेड पर आधारित है, जो कि विद्यार्थियों के कौशल विकास में बेहद कारगर साबित होंगे।
एनएसक्यूएफ के अनुदेशक हरदीप सिंह व बलजीत कौर ने बताया कि विभाग की ओर से जो टूल किट छात्रों को दिए गए है, उसमें वोकेशनल एजुकेशन के शिक्षा विभाग की इस पहल के पीछे मकसद है कि छात्र पढऩे के साथ-साथ कुछ व्यावसायिक गतिविधियां सीखें ताकि उनकी कुछ आमदनी भी हो सके।
इस अवसर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुभाष चंद्र, सदस्य राजेंद्र कुमार, एबीआरसी रमेश कुमार, प्रवक्ता चंद्र प्रकाश, डीपीई राजेश शर्मा, राजेश सोनी, सुरेश शर्मा, मीना चौधरी सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

प्यासे  #पक्षियों को पानी पिलाएइस आदत को संस्कार बनाएं।     भीषण गर्मी को देखते हुए हम सब का यह परम कर्तव्य बनता है की प...
17/05/2022

प्यासे #पक्षियों को पानी पिलाए
इस आदत को संस्कार बनाएं।
भीषण गर्मी को देखते हुए हम सब का यह परम कर्तव्य बनता है की पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें और अपने घर की छत बालकोनी जहां भी आपको स्थान मिलता है वहां पर इन पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध करें।


शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आज माह के प्रथम शनिवार को विद्यालय में योग प्रशिक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्ष...
07/05/2022

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आज माह के प्रथम शनिवार को विद्यालय में योग प्रशिक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक श्री राजेश कुमार जी ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन विधि के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार जी ने विद्यार्थियों को बताया कि योग करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है इसलिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग क्रिया में भाग लेना चाहिए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरटवाला में 73 Republic Day Celebration
26/01/2022

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरटवाला में 73 Republic Day Celebration

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  #भुरटवाला में लगा  #वैक्सीनेशन शिविर।
06/01/2022

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय #भुरटवाला में लगा #वैक्सीनेशन शिविर।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  #भुरटवाला में आज 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष वैक्सी...
05/01/2022

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय #भुरटवाला में आज 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष वैक्सीन 💉 कैंप लगाया गया। जिसके तहत विद्यालय के #विद्यार्थियों को #वैक्सीन लगाई गई #टीकाकरण को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेवारी है कि वे हिदायतों की दृढता से पालना करें। घर से बाहर जाते समय #मास्क अवश्य लगाएं, समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करें या साबुन से अच्छी प्रकार से साफ करें तथा सामाजिक दूरी की भी पालना करें। उन्होंने कहा कि स्वयं की सुरक्षा से ही दूसरों की सुरक्षा संभव है।इस अवसर पर एएनएम सुनीता रानी, नीलम सीएचओ, प्रवक्ता #सुरेश_शर्मा, चंद्रप्रकाश, पिंकी रानी, मीना चौधरी, मंगतु राम, लिपिक ज्ञान सिंह,आशा वर्कर मंजू रानी, आरती व श्रमण का विशेष योगदान रहा। 12वी कक्षा के विद्यार्थी युवराज सुथार ने #स्लोगन के माध्यम से वैक्सीन💉 के लिए प्रेरित किया।🇮🇳


जय हिंद युवा क्लब द्वारा युवराज के सम्मान में  #सम्मान_समारोह कार्यक्रम।
16/12/2021

जय हिंद युवा क्लब द्वारा युवराज के सम्मान में #सम्मान_समारोह कार्यक्रम।


 #करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय  #कानूनी_साक्षरता प्रतियोगिता के स्लोगन प्रतियोगिता में युवराज ने प्रदेश में  पाया प्रथम...
11/12/2021

#करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय #कानूनी_साक्षरता प्रतियोगिता के स्लोगन प्रतियोगिता में युवराज ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान।




जय हिंद युवा क्लब द्वारा विद्यालय में  #पार्क बनवाने व  #स्वच्छता अभियान चलाने पर   #सम्मान_समारोह।
08/12/2021

जय हिंद युवा क्लब द्वारा विद्यालय में #पार्क बनवाने व #स्वच्छता अभियान चलाने पर #सम्मान_समारोह।

Address

Sirsa
125055

Opening Hours

Monday 8am - 2:30pm
Tuesday 8am - 2:30pm
Wednesday 8am - 2:30pm
Thursday 8am - 2:30pm
Friday 8am - 2:30pm
Saturday 8am - 2:30pm

Telephone

+919306107258

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GSSS Bhuratwala 3054 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to GSSS Bhuratwala 3054:

Shortcuts

Share

Category