31/03/2025
महावीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के विभिन्न छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन विद्यालय के एम डी सुभाष पुनिया और प्रधानाचार्या के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आंकलन एवं होशियार और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है, कोई भी परीक्षा व्यक्तिव श्रेष्ठता की पहचान और किसी स्थिति का सामना करने की तैयारी का निरीक्षण सदैव परीक्षा का उद्देश्य रहा है। परीक्षा हमें हमारी कमियों और हमारी ताकत के बारे में बताती है। यह एक ऐसे मित्र की तरह है जो हमें सच्चाई का आइना दिखाती है। जोकि आपकी योग्यता को परखने के लिए बहुत आवश्यक है। इस तरह हम अपने आप को हीरे की तरह तराश सकते हैं। जो हमारी आगे बढ़ने में सहायता करता है। परीक्षा में कोई असफल नहीं होता, बल्कि इससे तो एक और मौका मिलता है अपनी गलतियों को सुधारने और अपने व्यक्तित्व को निखारने का। संचालक सुभाष पुनिया ने बताया कि परीक्षा देने आए छात्रों में बहुत उत्साह देखा गया। कई अभिभावक सुबह से ही अपने बच्चों को छात्रवृत्ति परीक्षा दिलवाने के लिए स्कूल पहुंच गये थे। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों ने बताया कि वह अपने जीवन में अच्छा पढ़-लिखकर आगे बढ़ना चाहते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से यदि छात्रवृत्ति मिल जाये तो अपना सपना पूरा करने में आसानी हो जाएगी। कई और छात्रों ने अपने अलग-अलग सपनें बताये, जिन्हें हकीकत बनाने के लिए वह परीक्षा देने पहुंचे। छात्रों तथा अभिभावकों ने पूरे स्कूल का भ्रमण कर सुविधाओं की जानकारी ली। अभिभावक स्कूल कैंपस, स्मार्ट बोर्ड क्लासे•ा, हाईटेक कंप्यूटर लैब, नाट्यशाला, साइंस-मैथ्स लैब आदि को देखकर उत्साहित हो गए। अभिभावकों के लिए जलपान का विशेष रूप से प्रबंध किया गया। स्कूल प्रशासन व सदस्यों द्वारा आए हुए अभिभावकों एवं बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी अपने -अपने कार्य में तत्पर दिखाई दिए। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन में सभी का अच्छा सहयोग रहा।mps ding🚸