PGT Hry Pending Subject Vacancy

PGT Hry Pending Subject Vacancy

Share

कर्म करते रहे,,फल अवश्य मिलेगा

22/11/2022

इस से बुरी मानसिकता क्या होगी,,,जो शिक्षा मंत्री महीने पहले htet वैधता को आजीवन कर दिया है बस पत्र जारी करना बाकी है,,अब कहता है ऐसा नहीं होगा

25/04/2022

शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है,सरकार नीतिगत शिक्षा को कदम दर कदम बर्बाद कर रही है और युवा साथी मौन व्रत धारण किए हुए है,, आज जहां प्राथमिक शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों के लिए क्लास खोली गई है कल को सरकार वहां पर पहली और दूसरी के दाखिले भी करेगी और फिर वहां बच्चों की संख्या कम करके अध्यापकों की संख्या ज्यादा दिखा कर वहां भर्ती की संभावना खत्म कर देगी फिर सरकार पीआरटी से टीजीटी में प्रमोशन करेगी वहां पदों की संख्या पूरी हो जाएगी और फिर वहां से पीजीटी में प्रमोशन करके सारे पद भरे हुए दिखा देंगे क्योंकि ज्यादातर लोग तो प्राइवेट में दाखिला ले लेंगे हर किसी को अपने बच्चे की भविष्य की चिंता है इस प्रकार के नर्क में अपने बच्चों को भेजकर बर्बाद नहीं करेगा तो सरकार ने पूरा फुल प्लान बना रखा है सिर्फ अखबारों में यह झूठ दे दिया जाता है कि जल्द ही बहुत बड़ी भर्ती करेंगे जबकि ऐसा कुछ होने वाला नहीं है

25/04/2022

*राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा*

*सरकार की सरकारी स्कूलों को खत्म करने की साज़िश के खिलाफ मंगलवार से हर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना*

साथियों,
जैसा कि आप सभी को पता है कि इस समय विभाग व सरकार की नीयती बिल्कुल स्पष्ट हो चुकी है कि आम जन की सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी हाथों में देना है। इसके लिए विभाग कभी माडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला में अंग्रेजी माध्यम व फीस की शर्त थोपता है तो अब खुले आम ही सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने के लिए फीस देने तक की घोषणा। और हमारे सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षकों की कमी, किताबें उपलब्ध न करवाना ये सब एक सोची समझी चाल ही है। इससे भी बढ़कर इस बार तय साजिश के तहत परिवार पहचान पत्र की शर्त थोपना ताकि दाखिले ही नहीं हो पाएं सरकारी स्कूलों में। और शिक्षकों को लगातार गैर शैक्षणिक कार्यों , उनके प्रमोशन , एसीपी, एलटीसी जैसे लाभ जानबूझकर रोकना एक चाल है ताकि हम इनमें उलझे रहे और विभाग अपनी निजीकरण की योजना में सफल हो जाएं। मौजूदा हालातों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है कि सरकार व विभाग की इन सरकारी स्कूलों विरोधी कदमों के खिलाफ मंगलवार से हर जिला मुख्यालय पर तीन से पांच तक अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। हम सार्वजनिक शिक्षा बचाओ जन आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं जिसमें विभाग की हर सच्चाई को नंगा किया जाएगा कि क्यों और कैसे सरकार अपनी नैतिक व संवैधानिक जिम्मेदारी से भागकर आम जन की शिक्षा व्यवस्था के निजीकरण पर उतारू है। इस मुहिम से हर टीचर के साथ साथ आम जन को भी जोड़ना है । ये ना केवल हमारे अस्तित्व की बल्कि भविष्य बचाने की लड़ाई है। याद रखो लड़ाई लम्बी चलेगी इसलिए राज्य स्तरीय प्रदर्शन बारे बाद में सूचित किया जाएगा।

*जय शिक्षक जय संघर्ष*
*जय RPSS*

जगजीत सिंह राज्य प्रधान
तरूण सुहाग राज्य महासचिव
सतीश शर्मा राज्य कोषाध्यक्ष
व समस्त राज्य कार्यकारिणी
पात्र अध्यापक संघ
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा

Photos from PGT Hry Pending Subject Vacancy's post 20/04/2022

बीजेपी सरकार सोचती है कि युवाओं को इतना परेशान करो, कि ये 2– 4 हजार की नोकरी के लिए भी तरस जाए,, और शिक्षा को तो पूर्ण रूप से बर्बाद करने का संकल्प ले लिया है,, आज हरियाणा स्कूलों में बुरा हाल है,, ना विधानसभा में कहीं भी बात सच हो रही है ना युवाओं की बात सुनी जा रही है ना किसी प्रकार के प्रदर्शन का असर हो रहा है सिर्फ भविष्य काल में बातें की जा रही है की भर्ती प्रक्रिया चल रही है 2019 की भर्ती में अभी तक सरकार ने कुछ नहीं किया था और 2022 में उसको नियम बदलने के कारण उसको रद्द कर दिया गया और रद्द हुई वरती को अभी 2 महीने का समय हो गया उसका कोई अता-पता नहीं आरोही स्कूलों की भर्ती 2019 में रिजल्ट निकाल कर 2022 में रद्द कर दी कैंडिडेट से दो ₹2000 लूट लिए,,,

04/04/2022

सरकार कहती है अध्यापक पद इतने खाली नहीं है वो आंकड़े पुराने है तो सरकार नए आंकड़े जारी करे,, युवाओं का सत्यानाश तो नहीं करे,,आज पूरे सात साल हो गए इस सरकार को गुमराह करते हुए,,
आरोही, टीजीटी इंग्लिश,संस्कृत,फिजिकल एजुकेशन,ड्राइंग टीचर,
पीजीटी संस्कृत, अब पीजीटी advertisment 2019 ko भी रद कर दी,,
मतलब इतने पद और भरवाए फॉर्म के पैसे कहां गय,,सब गोलमाल कर गए,,
पटवारी और ग्राम सचिव के पद भी 10 साल से लटके पड़े है,और न जाने कितने रिजल्ट आज भी ठंडे बस्ते में पड़े है,,
सरकार तो आनी जानी है लेकिन कर्मी स्थायी होते है जो सत्यानाश हरियाणा के युवा का किया है वो हमेशा याद रखा जायेगा,,

12/03/2022

कांग्रेस सरकार में सिर्फ अनुभव आधार पर लगे बगैर HTET और बगैर B. ed वाले पीजीटी का डेटा मांगा गया, इनका तीसरी बार का टाइम भी 1 अप्रैल 2022 को खत्म हो रहा है।अब इनको और टाइम न देकर पात्र युवाओं की भर्ती होनी चाहिए।
सरकार को योग्यता की कदर करनी चाहिए,,क्योंकि जब ज्ञानता पर अज्ञानता भारी होती है,,तभी देश में युवाओं के साथ गद्दारी होती है

12/03/2022

जब तक हम।नहीं बोलेंगे तब तक ऐसा ही होता रहेगा,,ये हसला जो शिक्षा को बेहतर करने के लिए बना था वोही आज इसको बर्बाद करने पर तुला है और सरकार भी इनके साथ मिली हुई है जो रिटायर को लगाकर काम चला रही है

29/01/2022

जब तक सभी साथी कितने नहीं होंगे तब तक अध्यापक की भर्ती पूरी नहीं होगी सभी को एक होना होगा और सभी विषयों की समान पोस्ट आनी चाहिए अगर हम स्वार्थ की भावना से काम करेंगे तो हरियाणा में कभी भी अध्यापक की पोस्ट नहीं आएगी इसके लिए जरूरी है की जोरदार तरीके से आवाज़ उठाएं

हरियाणा पीजीटी भर्ती बड़ी अपडेट..

1. पहले वाली भर्ती की वापसी की प्रक्रिया चल रही है.
2.नई भर्ती में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है
3. पीजीटी भर्ती में इन्टरव्यू लागू किया जा सकता है
4. ये भर्ती HPSC. के अंडर मे भी जा सकती है
5. पहले प्रमोशन हो रही है फिर खाली पोस्ट का ब्यौरा लिया जाएगा उसके बाद एडवरटाइजमेंट आएगी समय अभी तय नहीं.
6. इस भर्ती में आते ही केस शुरू हो जाएंगे क्योंकि भर्ती में नियम ही ऐसे बनाए जा रहे हैं ताकि या भर्ती कोर्ट कचहरी मे फसी रहवे.
7. इस वर्ष भर्ती पूरी होने के नाममात्र चांस है उस से पहले एक एचटेट ओर हो सकता है
8. सभी एचटेट पास अपनी तैयारी लगातार करते रहें

विशेष नोट. इस वर्ष सरकार कोई भी भर्ती करने को तैयार नहीं अगले वर्ष शुरू करके चुनाव तक भर्ती खींच कर क्रेडिट लेने का चक्कर चल रहा है सब जगह पोलटिक्स हावी है.

महत्वपूर्ण नोट. अगर अभी भर्ती कर दी तो इलेक्शन तक तो लोग भूल जेंगें पर सरकार इतनी बड़ी गलती क्यूँ करे थी आक लोग भूल जें..

Photos from PGT Hry Pending Subject Vacancy's post 29/01/2022

हम अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी तरीके से सरकार को जागरूक किया जाए इसलिए जहां भी जानकारी निकल रही है वहां पर इस बात को उठाया जा रहा है कि जल्दी से जल्दी अध्यापक के जितने भी पद खाली है उनको भरा जाए और सभी विषयों की एक समान पोस्ट है खास विषयों को इसमें शामिल ना किया जाए ताकि युवाओं में किसी भी प्रकार की भेदभाव की भावना ना फैले, लेकिन इसके लिए जरूरी है सभी युवा इस मंच पर इकट्ठे होकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाई इसके लिए मैं सोशल मीडिया के माध्यम से हर रोज सीएमओ, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर को टैग करके ट्वीट जरूर करें एकता में ही बल है इसी के साथ मैं बात खत्म करूंगा

Photos from PGT Hry Pending Subject Vacancy's post 17/01/2022

आज नाथूसरी चौपटा में श्री अजय सिंह चौटाला के माध्यम से हरियाणा सरकार में उप मुख्यमंत्री के पद पर आसीन श्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन दिया गया और इस ज्ञापन में पीजीटी शेष रहे विषयों की भर्ती को पीजीटी भर्ती पुनः विज्ञापित करके उसमे उसमें शामिल करने का आग्रह किया गया जैसा कि आरटीआई के माध्यम से पता चला कि अकेले भूगोल विषय में पीजीटी की 450 प्लस सीटें खाली है ऐसे भी बाकी अन्य विषय है जिन की भर्ती नहीं आई जैसे राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, पंजाबी, मनोविज्ञान, होम साइंस, फिजिक्स आदि, इसलिए जो पात्र युवक है वह बढ़-चढ़कर इस मुहिम का हिस्सा बने और अपने अपने एरिया के मंत्री विधायक और जो सरकार के नुमाइंदे हैं उनको ज्ञापन दें और पीजीटी भर्ती उन्हें भी re advertisement करके सभी विषयों को शामिल करके जल्दी से जल्दी पूरा करने का आग्रह करें,, इसे शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और जो हरियाणा में बेरोजगारी का दाग लगा है वह भी हटे गा लेकिन यह तभी संभव होगा जब सभी युवा जो पात्र है वह एक मंच पर इकट्ठे होंगे तो हमने मंच तैयार कर दिया है अब आपको इस पर इकट्ठा होना है और अपनी आवाज को बुलंद करना है धन्यवाद

Photos from PGT Hry Pending Subject Vacancy's post 16/01/2022

आज हिसार के साथियों ने डॉक्टर कमल गुप्ता को शेष रहे पीजीटी शिक्षको के पद निकलने और पीजीटी भर्ती को जल्दी पूर्ण करने के लिए ज्ञापन दिया गया,,अब जल्द ही सभी जिलों में ये ज्ञापन दिए जायेंगे,और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाई जायेगी,इसके लिए आप सबके सहयोग की जरूरत है तभी यह काम सिरे चढ़ पाएगा

Photos from PGT Hry Pending Subject Vacancy's post 04/01/2022

Same on Haryana Govt...

Want your school to be the top-listed School/college in Sirsa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Sirsa