30/03/2026
शहीद निशान सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावदीन का परीक्षा परिणाम शानदार
भावदीन (संवाददाता):
शहीद निशान सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावदीन का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय में कक्षा VI, VII, VIII, IX तथा XI के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। कई विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कक्षा VIII में कार्तिक ने प्रथम स्थान, अंश ने द्वितीय तथा प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा VII में अरुण प्रथम, मोहित सिंह द्वितीय तथा समीर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा VI में प्रिंस ने प्रथम स्थान, रजत नागपाल ने द्वितीय तथा हरप्रीत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कक्षा IX एवं XI के विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की, जिससे विद्यालय का समग्र परिणाम बेहतर रहा।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की।
1 अप्रैल को विद्यार्थियों को अपने आसपास रहने वाले बच्चों को प्रेरित कर सरकारी विद्यालय में दाखिला लेने हेतु अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
अंत में विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।