सरस्वती विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज एटीएल.

  • Home
  • India
  • Sironj
  • सरस्वती विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज एटीएल.

सरस्वती विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज एटीएल. Atal Tinkering Lab sponsored by NITI Aayog (AIM- ATAL Innovation Mission)

भैया/बहिनों का तिलक लगाकर किया स्वागतसरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े ह...
01/04/2026

भैया/बहिनों का तिलक लगाकर किया स्वागत

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में भैया बहिनों के प्रवेश के समय सभी भैया बहिनों का पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र सिंह कुर्मी ने भैया बहिनों को संबोधित करते हुए नवीन सत्र में प्रवेश की शुभकामनाएं दी और आगामी शिक्षण के लिए मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर श्री सुनील प्रजापति, श्री रवि नेमा, श्रीमती सरिता श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 #परीक्षा परिणाम 2026
01/04/2026

#परीक्षा परिणाम 2026

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी भैया-बहिन पुरस्कृतस्थानीय सरस्वती शिशु विद्या...
28/03/2026

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी भैया-बहिन पुरस्कृत

स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्वक घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं (भैया-बहिनों) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और 'सरस्वती वंदना' के साथ किया गया. प्रधानाचार्य श्री देवेन्‍द्र कुर्मी ने सत्र का वार्षिक प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है और कई भैया-बहिनों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी भैया-बहिनों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ नगर सिरोंज के नगर संघचालक श्री कृष्‍णपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि "शिक्षा के साथ संस्कार ही जीवन की असली पूंजी है।" उन्होंने छात्रों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति अध्‍यक्ष श्री सत्‍यनारायण शर्मा, सचिव श्री नरेन्‍द्र सिंह दांगी, कोषाध्‍यक्ष श्री संदीप सिंह बघेल, डॉ, हर्षवर्धन शर्मा, श्री ओमप्रकाश दुबे एवं समस्‍त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

दिनांक 23/01/2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में वेद यात्रा, वेद पूजन, सरस्व...
03/02/2026

दिनांक 23/01/2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में वेद यात्रा, वेद पूजन, सरस्वती पूजन, घोष पूजन एवं यज्ञ हवन किया गया। बसंत पंचमी के कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष महोदय आदरणीय श्री सत्यनारायण जी शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सरला दीदी, प्राचार्य आदरणीय श्री संजय जी पराशर, समस्त आचार्य/दीदी भैया बहन सहित अभिभावक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय जी पाराशर ने रखी। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथी नोनीहालों का विद्या आरंभ संस्कार यज्ञ हवन के साथ संपन्न हुआ।

गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न सरस्वती शिशु मंदिर लिंक रोड में गणतंत्र दिवस का राष्...
03/02/2026

गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न
सरस्वती शिशु मंदिर लिंक रोड में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मदन मोहन गुजराती और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संदीप सिंह बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री मदन मोहन गुजराती ने उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थी को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की महता पर अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों की पालन पर विशेष जोर दिया। इसके पश्चात विद्यालय के भैया बहनों द्वारा अपने नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम की श्रृंखला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस व्याख्यानमाला का भी विशेष आयोजन किया गया जो वर्तमान पीढ़ी में वैचारिक चेतना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। इस विज्ञान माला में मुख्य वक्ता श्री नरेंद्र सिंह दांगी ने राष्ट्रभक्ति और नागरिक अनुशासन विषय पर अपना प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार एक अनुशासित नागरिक देश की प्रगति में सहायक हो सकता है और राष्ट्र भक्ति केवल नारों तक सीमित न होकर हमारे दैनिक आचरण और अनुशासन में झलकनी चाहिए। विद्यालय की संयोजन में देशभक्ति का वातावरण जहां भक्तों के विचारों में विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम की नई ऊर्जा का संचार किया इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सरला भार्गव, प्राचार्य श्री संजय पाराशर एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

भोपाल विभाग के कक्षा 11वीं के भैया/बहिनों  का तारण तरण तीर्थ स्‍थल सेमल खेड़ी में लगा 5 दिवसीय नेतृत्‍व विकास शिविरविद्य...
23/12/2025

भोपाल विभाग के कक्षा 11वीं के भैया/बहिनों का तारण तरण तीर्थ स्‍थल सेमल खेड़ी में लगा 5 दिवसीय नेतृत्‍व विकास शिविर
विद्याभारती मध्‍यभारत प्रांत के भोपाल विभाग का नेतृत्‍व विकास शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्‍य अतिथि श्री संजय चौरसिया तहसीलदार सिरोंज, सह प्रांत प्रमुख श्री दीपक चन्‍देवा, विभाग समंवयक श्री अंकित शुक्‍ला, जिला प्रतिनिधि श्री रामकमल सिंह रघुवंशी, सिरोंज विद्यालय संचालन समिति अध्‍यक्ष श्री सत्‍यनारायण शर्मा, सचिव श्री नरेन्‍द्र सिंह दांगी एवं शिविर संयोजक श्री जयसिंह ठाकुर की उपस्थिति में मॉ सरस्‍वती के पूजन से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्‍य वक्‍ता श्री दीपक चंदेवा ने समाज जीवन में पंच कर्त्‍तव्‍य- सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुम्‍ब प्रबोधन , नैतिक कर्त्‍तव्‍य एवं स्‍व के बोध पर प्रकाश डालते हुए छात्र जीवन से ही कैसे अपने जीवन को परिवर्तित किया जा सकता है, जिससे हमारा देश पुन: जग सिर मौर बने की दिशा में हमारा योगदान है।
वहीं कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि श्री तलसीलदार महोदय ने अपने विचारों में एक कुशल नेतृत्‍वकर्ता की चुनौति को स्‍वीकार करने की क्षमता का विकास भी विद्यार्थी जीवन से ही बढ़ना चाहिए। इस हेतु हमेशा सक्रिय रह कर अपने आप को स्‍थापित करें।
जिला प्रतिनिधि श्री रामकमल सिंह जी ने भैया/बहिन से चर्चा कर दैनिक जीवन में राष्‍ट्रभक्ति का संचार कैसे विद्यार्थी जीवन में आ रहा है पर संवाद किया , जिसमें भैया/बहिनों ने सहभागिता करते हुए बताया कि देश है तो हम है। अत: वह सभी कार्य जिससे हमारा राष्‍ट्र प्रबल एवं सुरक्षित होता है उन सभी क्षेत्रों में हमको मेहनत करके अपनी जिम्‍मेदारी का निर्वहन करना होगा।
इस शिविर में संचालन टोली में विदिशा प्राचार्य श्री मुकेश दांगी, लटेरी प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता शर्मा एवं संरक्षक आचार्य/दीदी की उपस्थिति निरंतर है। आज के विभिन्‍न सत्रों में उपस्थित महानुभावों का आभार वर्ग संयोजक श्री जय सिंह ठाकुर ने व्‍यक्‍त किया।

आज से लिंक रोड विद्यालय के भैया बहिनों का दिशा बोध शिविर वटियां सरकार हनुमान जी मंदिर पर प्रारंभ हुआ शिविर में कक्षा 9 ए...
12/12/2025

आज से लिंक रोड विद्यालय के भैया बहिनों का दिशा बोध शिविर वटियां सरकार हनुमान जी मंदिर पर प्रारंभ हुआ शिविर में कक्षा 9 एवं 10 के 92 भैया बहिन सहभागी रहेंगे
विद्यालय के 9 एवं 10 के भैया बहिनों का त्रिदिवसीय दिशाबोध शिविर हुआ प्रारंभ उद्घाटन सत्र में समिति के सम्माननीय अध्यक्ष महोदय श्री सत्यनारायण जी भाईसाब ने भैया बहिनों को व्यक्तित्व विकास के सभी आयामों से परिचित कराया इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष श्रीमती सरला दीदी उपस्थित रही
आज दिशा बोध के अंतर्गत भैया बहिन, संजीवनी अस्पताल, लालबहादुर महाविद्यालय, बेयरहाउस, पहुंचे जहां उन्होने इन संस्थाओं की कार्य प्रणाली को समझा
अंतिम सत्र में समिति सचिव महोदय, एवं कोषाध्यक्ष महोदय उपस्थित रहे जिनके समक्ष भैया बहिनों ने अपने आज के अनुभव व्यक्त किए दोनों महानुभावों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली एवं विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित सरस्वती शिशु विद्य...
26/10/2025

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली एवं विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के अंतर्गत मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए दीदी श्रीमती वैभवी खांडेकर ने कहा कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य समाज की मातृशक्ति को एक मंच पर एकत्र होकर स्व के बोथ का जागरण कराकर "आओ सखि सावरे अपना घर" विचार को पोषित करना है।
इसके बाद कुटुंब प्रबोधन के प्रति भारतीय दृष्टि विषय पर विचार प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्त के रूप में उपस्थित श्रीमती डॉ. निवेदिता शर्मा दीदी (पूर्व सदस्य मध्यप्रदेश बल संरक्षण आयोग) ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन की भारतीय दृष्टि में पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने पर ज़ोर दिया जाता है, जिसमें बुजुर्गों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, और "वसुधैव कुटुम्बकम" (पूरी दुनिया एक परिवार है) के सिद्धांत का पालन शामिल है। यह परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाते हुए, परिवार को राष्ट्रीय एकता और नागरिकों के नागरिक कर्तव्य की नींव मानता है। इसका उद्देश्य परिवार को मजबूत करना, सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और समाज में सामाजिक समरसता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
देश की वर्तमान परिस्थिति में महिलाओं का योगदान विषय पर मुख्य वक्त के रूप में उपस्थित श्रीमती डॉ. राजश्री वैद्य दीदी ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति में महिलाओं का योगदान राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है। महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, चाहे वह खेती-बाड़ी हो या अंतरिक्ष यान उड़ाना। वे विभिन्न राजनीतिक पदों पर हैं, व्यापार और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अग्रणी हैं, और डिजिटल और वित्तीय समावेशन को बढ़ा रही हैं, जिससे देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में योगदान बढ़ रहा है। महिलाएं न केवल समाज में अपनी भूमिका निभा रही हैं, बल्कि नई पीढ़ी को शिक्षित और पोषित करके राष्ट्र के भविष्य का निर्माण कर रही हैं।
हमारे संस्कारों में 16 संस्कार का महत्व होता है। माताएं अपने परिवार में इन संस्कारों को बता सकती है। एक

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में कक्षशा दिनांक 11/09/2025 त्रैमासिक परीक्षा परिणाम दिखाया गया जिसमें अभिभाव...
15/09/2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में कक्षशा दिनांक 11/09/2025 त्रैमासिक परीक्षा परिणाम दिखाया गया जिसमें अभिभावकों ने आकर अपने अपने बच्चों का परीक्षा परिणाम देखा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा...
17/08/2025

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्री कृष्ण के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जावलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के भैया /बहनों को राधा - कृष्ण की मनमोहक पोशाक पहनाकर आकर्षक रूप से तैयार किया गया। जिसमें भैया/बहिनों ने श्री कृष्ण व राधा रानी का रूप लेकर सबका मन मोह लिया। साथ ही भैया/ बहिनों ने कृष्ण लीला के दृश्यों सहित राधा कृष्ण के जीवन आधारित अनेक प्रेरक प्रसंग एवं नृत्य प्रस्तुत किए। अतिथि परिचय एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय के प्राचार्य श्री
संजय जी पराशर द्वारा किया गया। तथा अतिथियों का स्वागत विद्यालय के आचार्य/ दीदी रवि नेमा आचार्य, श्रीमति सुजाता दीदी, श्रीमति नीशु दीदी श्रीमती पार्वती दीदी द्वारा किया गया। साथी अतिथियों द्वारा श्री कृष्ण की मनमोहक झांकी का दर्शन किया गया एवं बाल स्वरूपों को माखन मिश्री का भोग लगाया गया उसके बाद विशिष्ट अतिथि उद्घोबोधन में विद्यालय की समिति के सचिव श्री नरेंद्र जी दांगी द्वारा उद्घोबोधन दिया गया इसके साथ ही इसके साथ ही मुख्यवक्ता श्री विष्णु जी गर्ग द्वारा उद्घोबोधन दिया गया इसके पश्चात विद्यालय की कक्षा एकादश की बहन मुस्कान कुशवाह एवं कक्षा सप्तम की बहन हर्षिता कुशवाह द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई इसके पश्चात विद्यालय की समिति के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी शर्मा द्वारा अध्यक्षीय आशीर्वचन दिया गया । एवं कार्यक्रम के अंत में श्री देवेंद्र जी कुर्मी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भैया एवं बहनों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा भगवान श्री कृष्ण द्वारा मटकी फोड़ी गई।

Address

Sironj
464228

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरस्वती विद्या मंदिर लिंक रोड सिरोंज एटीएल. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category