08/04/2020
आप सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कोविड-19 के चलते सम्पूर्ण देश में लोकडाउन की स्थिति है। सभी शिक्षण संस्थान भी बन्द किए गए हैं। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आप बच्चो कि पढ़ाई बाधित न हो आप सभी को ऑनलाइन मैटेरियल के माध्यम से पढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
आने वाले 2-3 दिनों में आपके व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का कार्य पूरा किया जाएगा एवम् सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी। आप सभी विद्यार्थियों से अनुरोध रहेगा कि आप अपने अध्यापकों का सहयोग करे और ज्यादा से ज्यादा इसमें शामिल हो।
इस फेसबुक पेज के माध्यम से बहुत से हमारे पुराने विद्यार्थी भी जुड़े हैं मेरा उन सभी से भी आग्रह रहेगा की आप के आस पास जो भी बच्चे अभी इस विद्यालय में पढ़ रहे हैं आप उन्हें इस बारे में अवगत कराएं। साथ ही अभिभावकों से भी मेरा अनुरोध रहेगा की आप भी इस कार्य में सहयोग करें।
व्हाट्सएप ग्रुप, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के माध्यम से आप सभी को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा।
Covid-19 महामारी से बचने के लिए भारत सरकार का सहयोग भी सुनिश्चित करें।please follow all the preventive measures to fight against Covid-19.
Stay safe/stay at home.
Regards
Ajay Kanwar