07/07/2023
सिरदला प्रखंड अंतर्गत कुशाहन-पिपरा गांव स्थित Tps Sirdalla में शुक्रवार को ोत्सव के अवसर पर स्कूल प्रांगण में #पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस पौधारोपण कार्यक्रम में कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया । जिसमें छात्र-छात्राओं ने पपीता, सहजन, अमरूद, आम, पीपल, बरगद समेत अन्य तरह के फूल के पौधे का पौधारोपण किया । पौधारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक दयाशंकर कुमार भट्ट ने स्कूल के प्रार्थना सभा में वन और उसके महत्व के बारे में बताया । पेड़ काटने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में भी बच्चों को समझाया । इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण को बचाने के किये अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा गया । बच्चों को जल संरक्षण का भी महत्व के बारे में समझाया गया । इसके बाद बच्चों को पर्यावरण के सरंक्षण का संकल्प भी दिलाया गया ।
धन्यवाद