P.S. Pachasa Kada Kaushambi

P.S. Pachasa Kada Kaushambi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from P.S. Pachasa Kada Kaushambi, Elementary School, SAINI NEAR SAV INTER COLLEGE SIRATHU KAUSHAMBI, Sirathu.

22/07/2026

"आवाज़ भी ज़रूरी, और धैर्य भी"

#इस समय जंतर मंतर पर हमारे छात्र अपनी बात रखने के लिए एकत्रित हैं।
#परीक्षा रद्द होने से उनके मन में जो दर्द, भ्रम और भविष्य को लेकर चिंता है, वो बिल्कुल स्वाभाविक है।
चाहे छात्र हो या पुलिस ....दोनों ही मध्यम वर्ग गरीब परिवार, निचले वर्ग से हैं । पिटते यही है हमेशा.... बाकी तो बस! सारा संघर्ष इनके ही हिस्से....... समस्या जब तक खुद की ना हो इंसान को समस्या नहीं लगती दूसरों को दोष देगा बस!.... क्यूंकि दिक्कत अपने बच्चों की नहीं है न......🙏.

#एक शिक्षक होने के नाते मैं इतना ही कहूंगी:👩‍🏫

#बेटा, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपने जो रातें जागकर पढ़ाई की है, जो सपने देखे हैं - वो मिट्टी में नहीं मिलेगी।
आंदोलन का मतलब सिर्फ विरोध नहीं होता। आंदोलन का मतलब है - संवाद। अपनी बात शांति से, मर्यादा से, और सिस्टम तक पहुंचाना ... कल से बच्चे जिस तरह तड़प रहे हैं खून से लतपथ है, देख कर बहुत दुख हो रहा है...🙏

*याद रखिए 3 बातें:*
1. *धैर्य रखिए* - हर समस्या का समाधान होता है। बातचीत से रास्ता निकलता है।
2. *अनुशासन रखिए* - आपकी एकता और शालीनता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
3. *भरोसा रखिए* - देश को आप पर गर्व है। आप ही कल के डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी बनेंगे।

#परीक्षा सिर्फ एक कागज नहीं है। वो आपके साल भर की मेहनत का सम्मान है।
#इसलिए मेरा अनुरोध है - सभी संबंधित लोग बैठकर संवाद करें,
और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द कोई ठोस निर्णय लें।

📢 लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए।
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अन्य लोगों पर हुए कथित #लाठीचार्ज की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।
जब युवा अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर उतरते हैं, तो उनकी आवाज़ को सुनना लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है। #असहमति का जवाब संवाद से होना चाहिए, बल प्रयोग से नहीं।
छात्र देश का भविष्य हैं।
#उनकी सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हर लोकतंत्र की पहचान है।
#लाठियों से आवाज़ें दबाई जा सकती हैं, लेकिन विचारों को नहीं।"
आइए, हिंसा नहीं, संविधान, न्याय और शांतिपूर्ण संवाद का साथ दें।
🇮🇳 लोकतंत्र की ताकत जनता की आवाज़ है, उसे सुना जाना चाहिए। किसी भी पार्टी की विचारधारा का समर्थन न करते हुए केवल और केवल हम अपने बच्चों के हित में निर्णय लेना चाहिए ...💯
_"जब इरादे नेक हों और मेहनत सच्ची हो,
तो मंज़िल खुद रास्ता बना देती है"_ 💪📚

#मैं दिल से प्रार्थना करती हूं कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो, और हमारे सभी छात्र अपने लक्ष्य की ओर फिर से पूरे आत्मविश्वास के साथ बढ़ें।

#शांतिपूर्ण_संवाद #समाधान_निकलेगा
बढ़ते कदम - Poonam Singh

*मासिक शिक्षक संकुल बैठकमाह जुलाई 2026...*    दिनांक 21 जुलाई 2026 को न्याय पंचायत "सैनी" कड़ा कौशाम्बी की मासिक शिक्षक ...
22/07/2026

*मासिक शिक्षक संकुल बैठक
माह जुलाई 2026...*

दिनांक 21 जुलाई 2026 को न्याय पंचायत "सैनी" कड़ा कौशाम्बी की मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय(1-8) कमासिन में किया गया।

बैठक के आरम्भ में ही आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशांबी डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा जी का आगमन हुआ। महोदय ने सभी अध्यापकों को ऊर्जावान करते हुए विद्यालयों को सजाने संवारने, उच्चतम नामांकन लक्ष्य प्राप्त करने, शत् प्रतिशत छात्र उपस्थिति हेतु विद्यालयों और शिक्षक संकुलों के द्वारा रणनीति तैयार किए जाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए। महोदय ने अध्यापकों से कहा कि "बेहतर शिक्षा व्यवस्था से ही बच्चों का बेहतर भविष्य संभव है" अतः आप सभी पूरी निष्ठा लगन और परिश्रम के साथ कक्षा कक्ष में बच्चों के भविष्य को सजाने संवारने का कार्य करें।

विभाग में जारी होने वाले विभिन्न आदेशों की जानकारी रखें तथा उनका अनुपालन करते हुए बेहतर शिक्षण विधियों का प्रयोग करते हुए बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करते हुए,सुदृढ़ अभिभावक संपर्क, कुशल विद्यालय प्रबंधन और कुशल शिक्षक दक्षता के साथ शिक्षण कार्य करें। बैठक के दौरान ए आर पी टीम कड़ा से रेनू वर्मा उपस्थित रहीं जिन्होंने शिक्षकों को निपुण लक्ष्य पोस्टर को विद्यालयों में लगाने, निपुण तालिका अद्यतन रखने, संदर्शिका आधारित शिक्षण, शिक्षक डायरी, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा फॉर्म भराए जाने संबंधी जानकारी प्रदान की ।

टीम शिक्षक संकुल
NPRC सैनी
कड़ा - कौशाम्बी

 #वर्ष_2016 से स्कूलों में  #सोमवार को दिये जा रहे  #फल की लागत  ूपये ही है,  #महंगाई_बढ़ी पर फल की  #देय_राशि_वही है......
17/07/2026

#वर्ष_2016 से स्कूलों में #सोमवार को दिये जा रहे #फल की लागत ूपये ही है, #महंगाई_बढ़ी पर फल की #देय_राशि_वही है...

ाल से नहीं बढ़ी ी_राशि, रु. 04 में #पोषण_पर_सवाल
✍🏻.......

राष्ट्रीय
स्वतंत्र चेतना -हिंदी दैनिक, कौशाम्बी
की कवरेज खबर

 ...Wedneshday...   आज  #विद्यालय में कड़ा ब्लॉक के  िन्दी श्री  #विनोद_कुमार_शुक्ला जी का आगमन प्रार्थना समय पर हुआ।शुक...
01/07/2026

...
Wedneshday...

आज #विद्यालय में कड़ा ब्लॉक के िन्दी श्री #विनोद_कुमार_शुक्ला जी का आगमन प्रार्थना समय पर हुआ।
शुक्ला जी ने पूरे मनोयोग से प्रार्थना में प्रतिभाग किया तथा बच्चों को #दिशानिर्देश प्रदान करते हुए भाषा से लगाव हेतु कुछ #ट्रिक्स बताए और #भाषाई_खेल भी सिखाए।

कक्षाएं प्रारंभ होते ही की नवागत #ब्लॉक_एजुकेटर_कड़ा #श्रीमती_रेशमा_जी का आगमन हुआ जिन्होंने बहुत ही ऊर्जा के साथ बच्चों को #भाषाई_कौशल सिखाए, श्यामपट्ट के प्रयोग के साथ बच्चों की कुछ #भाषाई_समस्याओं_का_समाधान किया।

#कक्षाओं_में_पहुंचकर आप दोनों के द्वारा #शिक्षकों_को_दिशानिर्देश प्रदान किए गए।

िनोद_शुक्ला जी के द्वारा #विद्यालय_परिसर में #कामिनी का, तथा #श्रीमती_रेशमा जी के द्वारा #रेड_ब्यूटी_प्लांट पौधे रोपित किए गए।

#सैनी_क्षेत्र की ोनी_जी की टीम के द्वारा #पल्स_पोलियों_ड्रॉप #5वर्ष_तक_के_बच्चों को पिलाई गई।

#विद्यालय_परिवार आप सभी के #आगमन और प्रदान किए गए बेहतर #दिशानिर्देशों से अवश्य ही #लाभान्वित होगा।

Teachers Team
P. S. PACHASA , SAINI
KADA - KAUSHAMBI

💐💐💐💐💐💐💐💐*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🌹*      *योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित, स्वस्थ और अ...
21/06/2026

💐💐💐💐💐💐💐💐

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🌹*

*योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित, स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की संपूर्ण जीवन-पद्धति है। यह शरीर को ऊर्जा, मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।*
*आइए, योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, समर्थ तथा समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें।*

12वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस...
योगाभ्यास स्थान:- प्राथमिक विद्यालय पचासा सैनी
विकास खण्ड - कड़ा, जनपद - कौशाम्बी

सहभागी समस्त शिक्षक और मिसलेनियस स्टाफ बच्चे और अभिभावक....

करो योग, रहो निरोग..।।
Happy Yoga Day...2026

🙏😊💐

धन्यवाद #उत्तर_प्रदेश_सरकार और #बेसिक_शिक्षा_विभाग को,,जिसने 16 जून को 08 से 02 बजे दोपहर तक स्कूल खुलवाकर शिक्षक और बच्...
16/06/2026

धन्यवाद
#उत्तर_प्रदेश_सरकार और
#बेसिक_शिक्षा_विभाग को,,

जिसने 16 जून को 08 से 02 बजे दोपहर तक स्कूल खुलवाकर शिक्षक और बच्चे दोनों को पहले ये महसूस कराया कि देखो कितनी गर्मी है ऐसे में भी हम स्कूल खुलवा सकते हैं।

इधर स्कूल खुलते ही शिक्षक दौड़ पड़ा बच्चों को घर घर बुलाने, क्योंकि आदेश था कि आज ही बच्चों का #हल्दी_रोली_चंदन_से_स्वागत_करिए और #मीठा_व्यंजन खिलाइए...

घर घर #जाया गया, बच्चों को #बुलाया गया,
#हलुआ बनाया गया, बच्चों को #खिलाया गया।
कल से #रोज टाइम से #आओगे,
ये बच्चों से #वादा भी कराया गया।।

फिर अचानक शाम को #आदेश आ गया..
कि अब फिर से िन_के_लिए_और_बंद_कर_रहे_हैं..

#21जून को आओगे #योग कराओगे..
22, 23, 24 को फिर #सफाई कराओगे...
25 से #बच्चों_को_बुलाओगे
फिर #हल्दी_रोली_चंदन
#फिर_से_लगाओगे..
और तब जाकर पढ़ाओगे ....

इधर मास्टर बेचारा सोच रहा है...
कि
आज जो घर घर #जाकर निवेदन कर कर #बुलाया हूं,
कुछ से कल आने का #वादा_लेकर_आया_हूं,,

अब अगर कल मै ही नहीं जाऊंगा तो स्कूल के बाहर खड़े बच्चे क्या सोचेंगे...??
गुरु जी बुलाकर खुद नहीं आए...
या तो

कल जब बच्चे आयेंगे तो उनको पुनः तिलक लगाकर वापस भेजा जायेगा की पुनः 25 को आना,

ये 25 जून के लिए #पूर्वाभ्यास था #तिलक_लगाने और #माल्यार्पण का,

#सुदूर_जनपद_वाले_शिक्षक जो भागकर कल शाम को ही आ गए होंगे उनके #हालत और #हालात पर जरा सोचे क्या बीत रही होगी??

यही आदेश दो दिन पहले दिए होते तो आज इतनी #फजीहत न होती...

इन्हीं कुछ कारणों से भी बेसिक और #सरकारी स्कूलों से लोगों का भरोसा और टूट रहा है।
विभाग कभी इस बारे में भी विचार करे कि देर से आए हुए आदेशों का शिक्षक और बाल मन पर कितना बुरा असर पड़ता होगा...

बदलाव सिर्फ शिक्षक और विद्यालय को ही नहीं दोनों पक्षों को करना होगा, तब जाकर सरकारी स्कूलों की कुछ बेहतर छवि समाज में बन पाएगी।
क्योंकि गैर शैक्षणिक कार्यों और असमय फरमानों से भी शिक्षक, अभिभावक और समाज काफी प्रभावित रहता है।

कृपया अवश्य विचार करें...

एक शिक्षक का निवेदन...
🤔

09/05/2026
 #कक्षा_04 में बच्चों को  #पेड़_पौधों की  #आवश्यकता और उनकी  #पहचान से संबंधित पाठ पढ़ाते समय एक चार्ट  #बच्चियों से और ...
08/05/2026

#कक्षा_04 में बच्चों को #पेड़_पौधों की #आवश्यकता और उनकी #पहचान से संबंधित पाठ पढ़ाते समय एक चार्ट #बच्चियों से और एक चार्ट #बच्चों से पेड़ पौधों के सम्बन्ध में #तैयार कराया...

बच्चों ने #बड़ी_उत्सुकता से इसमें #प्रतिभाग किया। #थोड़े_से_सहयोग से बच्चों को #सीखने व #करने का #अनुभव और #आनन्द प्राप्त हुआ ।।

🥰🥰😊😊💐💐
Teachers Team
P. S. Pachasa SAINI
Kada -KAUSHAMBI

 ्रैल_2026...   #जिलाधिकारी_कौशाम्बी डॉ. #अमित_पाल_शर्मा (IAS) ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्य...
22/04/2026

्रैल_2026...

#जिलाधिकारी_कौशाम्बी डॉ. #अमित_पाल_शर्मा (IAS) ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन

जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल शर्मा ने "टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अन्तर्गत आज #तहसील_सिराथू_की_ग्राम_सैनी_में_आयोजित_कैम्प_में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया।

कैम्प में #प्रधानाध्यापक_प्राथमिक_विद्यालय_पचासा (सैनी) #रेनू_सिंह एवं #शिक्षक_कृष्ण_कुमार_जायसवाल ने बताया कि स्कूल के पास ही #ग्राम_समाज की भूमि है, जिसे #खेल_के_मैदान के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिस पर #जिलाधिकारी ने िलाधिकारी को भूमि का सीमांकन कराकर संबंधित अधिकारी से समन्वय कर #खेल_के_मैदान_के_रूप_में_विकसित_करने के निर्देश दिए, जिस पर िलाधिकारी_सिराथू_योगेश_कुमार_गौड़ ने प्राथमिक विद्यालय के पीछे िस्वा खेल के मैदान को #अभिलेखों में तत्काल दुरुस्त कराकर #चिन्हांकन करवाया।
कैम्प में बताया गया कि पूर्व प्रधान ने पंचायत भवन के एक कक्ष को कब्जा कर रखा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को तत्काल मौके पहुंचकर पंचायत भवन के कक्ष को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी से कहा कि आइ.जी.आर.एस., #सीएम_हेल्पलाइन एवं ी_शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। #राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या को #निस्तारित कराई जाए।

Address

SAINI NEAR SAV INTER COLLEGE SIRATHU KAUSHAMBI
Sirathu
212217

Telephone

+919919118070

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when P.S. Pachasa Kada Kaushambi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to P.S. Pachasa Kada Kaushambi:

Shortcuts

Share