05/09/2022
आज राजर्षि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरबी जिला सिंगरौली में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का जन्मदिन केक काटकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति श्रीमान सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया