20/02/2026
आज कक्षा 12वीं की परीक्षा का पहला दिन उत्साह और उमंग से भरा रहा। सभी छात्राएं हंसी-खुशी, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ समय से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुईं। चेहरे पर मुस्कान, मन में सफलता की आशा और कदमों में भविष्य की ओर बढ़ने का जोश साफ दिखाई दे रहा था।
माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, जिला सिंगरौली, मध्यप्रदेश में शिक्षा का यह पावन वातावरण छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का संदेश दे रहा है। 📚✨