रवीन्द्र हाई स्कूल सरई

रवीन्द्र हाई स्कूल सरई class 1 to 10
(1)

07/07/2021

प्रवेश प्रारम्भ ......कक्षा 1 से 10 तक अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021

12/08/2020

रवीन्द्र विद्यालय परिवार की तरफ से सम्पूर्ण भारतवासियों को भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्योत्सव (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी)की हार्दिक शुभकामनाएं......

निवेदक:
अशोक तिवारी रमेश उपाध्याय
संचालक प्राचार्य
रवीन्द्र हाई स्कूल सरई रवीन्द्र हाई स्कूल सरई
मो.9752195132 मो.9617270025

11/06/2020

कृपया किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले और कोई कमेंट करने से पहले पोस्ट पूरी पढ़ने का कष्ट करें।
खुद घर बैठकर, सरकार से लॉक डाउन के दौरान तनख्वाह प्राप्त करके भी "No school, No fees" का नारा लगाने वाले और जिन्होंने लॉक डाउन में अपने व्यवसाय चलने के बावजूद और कमाई करने के बावजूद भी स्कूल फीस ना देने की ठान रखी है, वो RIP लिख कर झूठी संवेदना व्यक्त करने का कष्ट भी ना उठाएं।
आज मैं दो उदाहरण आपके सामने रखूंगा एक उदाहरण हमारे अन्नदाता हमारे किसान भाइयों की और दूसरी उदाहरण हमारे शिक्षा दाता हमारे स्कूल प्रबंधक और स्कूल का सारा स्टाफ जिसमें उनके प्रिंसिपल, टीचर्स, आया, माली, चपरासी, ड्राइवर, कंडक्टर, लेडी अटेंडेंट्स, सिक्योरिटी गार्ड आदि शामिल हैं।
हमारे किसान भाई अपने पैसों से फसल उगाते हैं और उसे बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं अगर उनकी फसल कोई नहीं खरीदता तो सरकार ख़रीदती है। अगर उनकी फसल किसी कुदरती प्रकोप की वजह से नष्ट हो जाती है तो सरकार उन्हें मुआवजा भी देती है। यदि किसानों के साथ कोई अत्याचार होता है तो हम सब उसके खिलाफ आवाज भी उठाते हैं और उनका साथ भी देते हैं। अगर कोई किसान आत्महत्या करता है तो वह हर समाचार पत्र और न्यूज़ चैनलों के लिए सुर्खियां बन जाता है।
एक तरफ देश के अन्नदाता जिनकी जिन की फसल का मोल ना मिलना और जिन की फसल खराब होना और उस का मुआवजा ना मिलना, देशव्यापी मुद्दा बन जाता है और दूसरी तरफ देश के शिक्षा दाता जो उतनी ही मेहनत से देश के भविष्य की फसल यानी अभिभावकों के बच्चों को तैयार करते हैं और जो इस समय इतने बुरे दौर से गुजर रहे हैं कि उन को पैरंट्स ऑनलाइन शिक्षा का मोल देने को भी तैयार नहीं है। जिनका स्टाफ भूखों मरने के लिए मजबूर हो रहा है जो खुद भी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। उनके साथ ऐसा पक्षपात, ऐसा भेदभाव क्यों? कुछ पैरंट्स ऐसे हो सकते हैं जिनकी वास्तविक मजबूरियां हों। ऐसे पेरेंट्स को हम दोष भी नहीं देते परंतु अधिकतर पैरेंट्स सामर्थ्य वान होते हुए भी फीस नहीं देना चाहते। ऐसे में जैसे किसान भाइयों के लिए मुआवजे का प्रावधान है वैसे ही इन सबके लिए कोई सरकार किसी मुआवजे का प्रावधान क्यों नहीं कर रही? शिक्षा दाताओं के हक में कोई सामाजिक संस्थाएं कोई राजनीतिक दल या आम जनता आवाज क्यों नहीं उठा रहे ??

07/06/2020

विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री बृजेन्द्र जायसवाल जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

26/05/2020

*मैं ........ प्राइवेट स्कूल हूँ I*
जन जन की आँखों में चुभता हुआ शूल हूँ .........
*मैं ........ प्राइवेट स्कूल हूँ I*

लोग मुझे अपनाने को तरसते हैं
जिन्होंने पा लिया वो बरसते हैं... कि महंगा है, महंगा है .......
कभी हिसाब नहीं लगाया आपने..
मेरी कामयाबी के सपने... मेरे बच्चों की तरक्की में बसते हैं
और ये बजट स्कूल, सरकारी से बहुत सस्ते हैं

सरकारी मुलाजिमों की तो मैं पहली चॉइस हूँ
किलकारियों के बाद नन्हे मुन्नों की पहली वौइस् हूँ
भव्यता (इंफ्रास्ट्रक्चर) में इन्द्रप्रस्थ
पुष्पों में कमल का फूल हूँ .....
*मैं ........ प्राइवेट स्कूल हूँ I*

मेरे मलिक ने मुझे घर गिरवी रखकर बनाया है
सरकार की जिम्मेदारी को अपने कन्धों पर उठाया है
गुणवत्ता ही मेरी पहचान है....
मैं अपने बच्चों का भरपूर पोषण करता हूँ
सरकार की तुलना में कम खर्च लेता हूँ.........
फिर भी......... मैं शोषण करता हूँ ??

आपको ही नहीं ......... कभी कभी मुझको भी लगता है...
कभी- कभी मुझको भी लगता है कि.....,
*मैं अपने मालिक की भूल हूँ........*
*मैं प्राइवेट स्कूल हूँ*

🙏🙏🙏🙏🇮🇳

* अशोक तिवारी*
सदस्य
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन
जिला सिंगरौली (म.प्र.)
९७५२१९५१३२

25/03/2018

जून 1989 से अनवरत आपकी सेवा मेँ..........
हमारा लक्ष्य .........आपके नौनिहाल का सुनहरा भविष्य

विद्यालय में नवीन सत्र 2अप्रैल से शुरू हो रहा है ,कक्षा 1stसे लेकर कक्षा 10th तक प्रवेश प्रारम्भ है अपने नौनिहालों के उज्जवल भविष्य हेतु अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए शीघ्र प्रवेश दिलाएं अंतिम तिथि का इंतजार न करें। जल्दी संपर्क करें6

अशोक तिवारी
व्यवस्थापक
रवीन्द्र हाई स्कूल सरई
संपर्क करें:9752195132,9993239343,9753664860

04/07/2017

विद्यालय 🏫 में सत्र 2017 -2018 हेतु कक्षा L.K.G.से कक्षा 9वीं तक प्रवेश प्रारंभ है अंतिम समय 🕒 का इंतजार न करते हुए अपने नौनिहालों को शीघ्र ही प्रवेश दिलायें और उनका भविष्य सवारें।
आपके आगमन की प्रतीक्षा में
व्यवस्थापक
रवीन्द्र हाई स्कूल सरई

22/06/2017
01/01/2017

इस नव वर्ष में विद्यालय नित नूतन आयामों को प्राप्त करे।।

व्यवस्थापक /संचालक
रवीन्द्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरई

Address

V. P. O. Sarai, Teh. Sarai, Distt. Singrauli
Singrauli
486881

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917509111095

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रवीन्द्र हाई स्कूल सरई posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to रवीन्द्र हाई स्कूल सरई:

Shortcuts

Share

Category