AMAN SCHOOL

AMAN SCHOOL Aman is an English Medium Sr. Sec. School With Urdu & Arabic Situated at Sikar, Rajasthan

02/05/2026

14/04/2026
13/04/2026
अमन ट्रस्ट का प्रतिभा सम्मान समारोह : 135 मुस्लिम प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मानसमाज की तरक्की के लिए तालीम जरूरी : हाजी म...
12/04/2026

अमन ट्रस्ट का प्रतिभा सम्मान समारोह : 135 मुस्लिम प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

समाज की तरक्की के लिए तालीम जरूरी : हाजी मुस्तफा कुरैशी

सीकर। अमन ट्रस्ट द्वारा चौकड़िका भवन में आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह " मेडल सेरेमनी" में 135 मुस्लिम प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लक्ष्मणगढ़ चेयरमैन हाजी मुस्तफा कुरैशी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए तालीम बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा की भावना से ही युवा आगे बढ़कर ब्यूरोक्रेसी सहित उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने अमन ट्रस्ट द्वारा 135 प्रतिभाओं को सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया और अमन परिवार को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के निवर्तमान सभापति हाजी जीवन खान ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ओर से इनामों की घोषणा भी की। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी, शिक्षाविद एवं पार्षदगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर इंजीनियर असरार अहमद ने बताया कि समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों सहित कुल 135 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 21 होनहार विद्यार्थियों को विशेष रूप से मेडल, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट चेयरमैन खादिम हुसैन खत्री ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर एवं शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए करियर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर पार्षदगण शुजाउद्दीन चौहान, अबरार रंगरेज, आबिद जाटू, अकरम खत्री, जावेद चौहान, इमरान बेहलीम, उमेद भिश्ती ,लक्ष्मणगढ़ पार्षद दीन मोहम्मद, फैय्याज अली, मोहम्मद सलीम सदर, राजू सैय्यद सहित पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रजा व मोहम्मद अली बडगुजर, शिक्षाविद याकूब सैय्यद, मोहम्मद अयूब खान, निसार अहमद जाटू, अब्दुल रशीद, डॉ. जाकिर बडगुजर, रहीस खान, रमजान खिलजी, निसार बेहलीम, अल्ताफ बडगुजर, डॉ. रहीम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल असलम खान ने किया।

10/04/2026

Address

Sikar
332001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AMAN SCHOOL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to AMAN SCHOOL:

Shortcuts

Share

Category