10/07/2020
*बाइक राइडिंग का शौक रखने वाली कोमल ने हासिल किए 99.20 प्रतिशत अंक, सिर्फ एक घंटे करती थी यह काम*
By: Sachin
|
Updated: 09 Jul 2020, 08:24 PM IST
सीकर. आइआइटी में प्रवेश का लक्ष्य और 7 से 8 घंटे की पढ़ाई कर कोमल कंवर ने 12 वीं बोर्ड विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। कोमल की इस उपलब्धि पर परिवार व बसंत विहार स्थित सीकर विद्यापीठ सीनियर सैंकंडरी स्कूल स्टाफ ने खुशी जताई।
सीकर. आइआइटी में प्रवेश का लक्ष्य और 7 से 8 घंटे की पढ़ाई कर कोमल कंवर ने 12 वीं बोर्ड विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। कोमल की इस उपलब्धि पर परिवार व बसंत विहार स्थित सीकर विद्यापीठ सीनियर सैंकंडरी स्कूल स्टाफ ने खुशी जताई। कोमल का कहना है कि पढ़ाई के साथ वो कोई समझौता नहीं करती है। एंड्रोएड मोबाइल फोन तो है, लेकिन वो दिन में शाम को 4 से 5 बजे की बीच केवल 1 घंटे ही मोबाइल के जरिए पढ़ाई करती है। कोमल को बुक्स पढऩे के अलावा बाइक राइडिंग का भी जबरदस्त शौक रखती हैं। संस्था निदेशक श्रवण हरीतवाल ने बताया कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में कोमल ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। कोमल के पिता रिछपाल सिंह आठ साल से दुबई में काम करते है। चार बजे मोबाइल पर परीक्षा परिणाम देखने के तुरंत बाद कोमल का पिता से बात करने का मन हुआ, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। कोमल ने बताया कि उसके पिता 3 से 4 साल में 1 बार 6 महीने के लिए आते है। कोमल की मां सुमन कंवर गृहणी और दो छोटे भाई उसी के साथ स्कूल में पढ़ रहे हैं। कोमल ने हिंदी में 99, अंग्रेजी 98, फिजिक्स 99 और केमेस्ट्री 100 मैथ्स 100 अंक प्राप्त किए है। बकौल कोमल उसकी सफलता के पीछे उसकी व संस्थान की मेहनत ही सबसे बड़ी वजह है।
*🎀🎀 शैक्षिक समाचार 🎀🎀*