15/05/2026
सीकर…
राजस्थान की उस गौरवशाली परंपरा का नाम है जिसने सदैव अपने संस्कारों, आत्मीयता और शिक्षा के मूल्यों से हर आने वाले का स्वागत किया है।
आज जब पूरा देश शिक्षा के बदलते स्वरूप और भविष्य की चुनौतियों की बात कर रहा है, तब भी सीकर ने शिक्षा को केवल अंकों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जीवन निर्माण, अनुशासन, मेहनत, संस्कार और चरित्र निर्माण से जोड़ा है और यही कारण है कि लाखों अभिभावक हर वर्ष अपने बच्चों के भविष्य के लिये सपने लेकर सीकर आते हैं और सीकर उनके सपनों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करता रहा है।
हाल के समय में विभिन्न घटनाओं और चर्चाओं में सीकर का नाम भी सामने आया, लेकिन किसी एक अपुष्ट घटना से उस धरती की वर्षों की तपस्या, लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा को नहीं आँका जा सकता।
सीकर की पहचान आज भी उन शिक्षाविधों से है जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और बड़े विज़न के बल पर देश के लिये लाखों जिम्मेदार नागरिक के निर्माण में सहायक रहे हैं।
सीकर की शिक्षण संस्थाओं पर लोगों का विश्वास यूँ ही नहीं बना। यह विश्वास वर्षों की शैक्षणिक निष्ठा, समर्पण, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के सतत प्रयासों का परिणाम है।
समय-समय पर चुनौतियाँ और कठिन परिस्थितियाँ आती रहेंगी, लेकिन सीकर सदैव अपनी शैक्षणिक संस्कृति, नैतिकता और शिक्षा दर्शन का पालन करते हुए भविष्य की पीढ़ियों को सही दिशा देने का कार्य करता रहेगा।
14/05/2026
कक्षा X में 96.40% के ऐतिहासिक परिणाम एवं 100% सफलता के बाद अब कक्षा XII में भी Sunrise के विद्यार्थियों ने एवं दोनों संकायों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
हमारे विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ केवल बोर्ड परीक्षा तक सीमित नहीं हैं —
3 विद्यार्थियों ने कक्षा XII के साथ ही *IIT-JEE Main* परीक्षा उत्तीर्ण की।
1 विद्यार्थी का चयन *राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल* में हुआ।
3 विद्यार्थियों का चयन *मिलिट्री स्कूल्स* में हुआ।
3 बालिका विद्यार्थियों का चयन *बालिका सैनिक स्कूल* में हुआ।
1 विद्यार्थी का चयन *जवाहर नवोदय विद्यालय* में हुआ।
हमारे विद्यार्थी एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय में Nursery से कक्षा XII तक विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ हम विद्यार्थियों के Skills Development, Communication Skills, Leadership, Discipline एवं Personality Development पर निरंतर कार्य कर रहे हैं।
Sunrise Career Academy के अंतर्गत विद्यालय के अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण में ही NEET, IIT-JEE, NDA एवं CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कक्षाएँ संचालित की जा रही हैं।
हमारा विश्वास है कि —अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं निरंतरता ही सफलता और उज्ज्वल करियर की वास्तविक कुंजी हैं।”
इन शानदार उपलब्धियों के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई।
11/05/2026
सनराईज के छात्रों द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुये तैयार किया गया यह विशेष वीडियो आपको साझा कर रहे हैं, जिसमें विद्यार्थियों ने वर्तमान *Israel-Iran Conflict* तथा उससे जुड़े वैश्विक घटनाक्रमों पर अपने विचार भारतीय दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किए हैं।
इस प्रकार की भागीदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक, तार्किक, संवेदनशील एवं विचारशील बनाना है।
विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के Communication Skills, Critical Thinking, Leadership, Awareness, Confidence Building एवं Overall Personality Development पर विशेष ध्यान देता है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना समझदारी एवं आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी वैश्विक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं तथा सीखने की प्रक्रिया को व्यवहारिक जीवन से जोड़ रहे हैं।
Panel Discussion on USA–Israel and Iran Conflict.
10/05/2026
🌸 माँ – प्रेम, त्याग और प्रेरणा का दूसरा नाम 🌸
माँ हमारे जीवन की पहली शिक्षक, सबसे अच्छी दोस्त और हर मुश्किल में हमारा सबसे बड़ा सहारा होती है। 💖
उनका प्यार निस्वार्थ होता है और उनका आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत।
✨ सभी माताओं को मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएँ🙏🙏
29/04/2026
International Dance Day 💃🕺
Dance is a universal language that connects hearts beyond words. It expresses emotions, celebrates cultures, and brings joy to life. On this International Dance Day, let’s appreciate the beauty of every step, rhythm, and movement that tells a story.
Keep dancing, keep smiling, and let your soul shine through every beat!
📍Sikar-salasar, Road Nechhwa
📞9828512821, 9783200821
27/04/2026
हमें अत्यंत गर्व है कि सनराईज स्कूल की पूर्व छात्रा प्रतिभा थालोर, DU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाई करते हुये थोड़े से समय और कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचारों का लोहा मनवा रही है।
Rahul Gandhi जैसे राष्ट्रीय नेता के साथ महिला अधिकार, महिला आरक्षण, ओबीसी आरक्षण, जाति जनगणना और पितृसत्ता जैसे गंभीर विषयों पर संवाद करना यह सिद्ध करता है कि प्रतिभा के समसामयिक मुद्दों पर ज्ञान के साथ साथ तर्कशक्ति और वाद-विवाद कौशल कितने सशक्त हैं।
हमें यह जानकर और भी खुशी है कि वह इस महत्वपूर्ण बैठक की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी रही, लेकिन अपनी परिपक्व सोच और आत्मविश्वास से उसने यह साबित किया कि उम्र नहीं, विचारों की गुणवत्ता एवं ज्ञान ही व्यक्ति की पहचान बनाती है।
एक शिक्षण संस्थान के रूप में हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे छात्र आज राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बन रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक समझ विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विद्यालय में दी गई सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और अवसर ही बच्चों को उनके सपनों की मंज़िल तक पहुँचाने का आधार बनते हैं।
हम प्रतिभा थालोर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।