20/04/2026
🏆 All India sainik school intra group ( Group B) Football Tournament 2026 में NSS BPS की शानदार जीत ⚽
झुंझुनूं स्थित सैनिक स्कूल में 13 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित All India sainik school intra group ( Group B) Football Tournament में NSS BPS टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Gold Medal अपने नाम किया।
NSS BPS का सामना टीम झुंझुनूं से हुआ। मैच काफी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंत में NSS BPS टीम ने 2-1 के स्कोर से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान NSS BPS के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और शानदार खेल भावना का परिचय दिया। टीम की इस सफलता में कोच प्रदीप डांगी, पंकज भास्कर एवं पूजा पांडे का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह जीत केवल एक ट्रॉफी तक सिमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है।
विद्यालय परिवार ने पूरी टीम को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और सभी खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🏅 NSS BPS – (Gold Medalist)