15/09/2026
हिंदी — हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार, हमारी पहचान।
हिंदी दिवस के अवसर पर D E V विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति, भाषा-कौशल और अभिव्यक्ति की क्षमता को सुंदरता से प्रस्तुत किया।
गतिविधियों की झलक:
• कविता-पाठ
• कहानी-वाचन
• निबंध लेखन
• प्रश्नोत्तरी
• अनुच्छेद लेखन
• कल्पना लेखन
• चित्र-वर्णन
हर गतिविधि ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा को केवल पढ़ने ही नहीं, बल्कि महसूस करने, समझने और रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर दिया।
हिंदी हमारी भाषा ही नहीं, हमारी विरासत और पहचान भी है।
#हिंदीदिवस िद्यालय