30/05/2024
*रच दिया इतिहास*
महात्मा गाँधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय लक्ष्मनगढ़ ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा परिणाम में लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर, पिछले वर्ष के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, उच्च गुणवत्ता के साथ 100% परिणाम देकर इतिहास रच दिया।
स्थानीय महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अटूट लगन व अथक परिश्रम से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। समर्पित व कर्मयोगी शिक्षको की टीम के सानिध्य में विद्यार्थियो ने सफलता के सभी मानकों को पार कर दिया। संस्थाप्रधान डॉ. अशोक कुमार जांगिड ने बताया कि संस्था में मिशन मोड पर कार्य को अंजाम दिया जाता है, इस सत्र के शुरू में *मिशन 100_100* शुरू किया था जिसका उद्देश्य 100% परिणाम के साथ 100/100अंक विषय में हासिल करना था। संस्था प्रधान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मिशन 100% सफल रहा। संस्था ने लगातार दूसरे वर्ष शत प्रतिशत परिणाम दिया है।
*महिमा महला ने 97.83%,*
*पलक परासर ने 95.83%,*
*पूर्वा जांगिड़ ने 94.17%,*
*मधु कुमावत ने 94.00%,*
*वर्षा शर्मा ने 92.50%*
*यश गोस्वामी ने 91%*
अंक प्राप्त किए। परीक्षा में प्रविष्ट *27 विद्यार्थियों में से उक्त 6 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक* प्राप्त किए।
विद्यालय की *टॉपर छात्रा महिमा महला ने विज्ञान, गणित एवम् संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक* प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया वहीं छात्रा *पलक परासर* व छात्र *अक्षत कुमार* ने भी *गणित विषय में पूरे 100 अंक* हासिल किए।
27 में से 26 छात्र प्रथम श्रेणी एवम् मात्र एक छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ।
इस वर्ष *13 छात्राओं का चयन गार्गी पुरस्कार* के लिए चयन हुआ है। संस्थाप्रधान डॉ अशोक जांगिड़ ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की अटूट लगन, कर्मयोगी स्टाफ टीम का निरंतर प्रयास, जागरूक अभिभावक का सहयोग, SDMC व SMC सदस्यों की सकारात्मक व सक्रिय भूमिका, शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के संबलन को दिया।
Dr Ashok Jangir
Principal
MGGS Laxmangarh