MK Defence & Sports Academy

MK Defence & Sports  Academy Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MK Defence & Sports Academy, Education, Sikar.

The Objectives of the MK Defence Academy are to provide the best environment for preparation of defence/ premilliatry services as an officer, which will enable young boys and girls to build their career, MKDA to service candidate with dedication, devotion

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳“तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं,यह हमारे वीरों के बलिदान,हमारी मातृभूमि के सम्मानऔर हर...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
“तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं,
यह हमारे वीरों के बलिदान,
हमारी मातृभूमि के सम्मान
और हर भारतीय के स्वाभिमान की पहचान है।”
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें—
देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देंगे।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

12/08/2026

🌺 हर हर महादेव 🚩 | श्रद्धा, संस्कार और सेवा का संगम 🌺
MK Defence Academy के होनहार बच्चों ने कांवड़ यात्रा के माध्यम से भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था और समर्पण का अद्भुत परिचय दिया।
“जहाँ युवाओं के कदम संस्कारों की राह पर बढ़ते हैं, वहाँ देशभक्ति के साथ धर्म और संस्कृति भी मजबूत होती है।” 🚩🙏
इस अवसर पर इंजीनियर मनीष ढांका (संस्था चेयरमैन), कविता जाखड़ (डायरेक्टर), विकास महला प्रिंसिपल, अमित भालोटिया (फिजिकल ट्रेनर), मंदीप जाखड़, रतन सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
🙏 हर हर महादेव! जय भोलेनाथ! 🔱

10/08/2026
गर्व और प्रेरणा का एक सुनहरा पलएम.के. डिफेंस अकादमी की निदेशक कविता जाखड़ ने हर्ष प्रताप को भारतीय नौसेना (SSR) की ट्रेन...
31/07/2026

गर्व और प्रेरणा का एक सुनहरा पल
एम.के. डिफेंस अकादमी की निदेशक कविता जाखड़ ने हर्ष प्रताप को भारतीय नौसेना (SSR) की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दीं।
हर्ष प्रताप ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अनुशासन, कठिन परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उनकी प्रेरणादायक यात्रा अकादमी के सभी विद्यार्थियों के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।
“मेहनत की राह पर चलने वाला युवा ही एक दिन देश की शान बनता है। सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो अपने लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संघर्ष करते हैं।”

अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को 'ग...
29/07/2026

अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को 'गुरु पूर्णिमा' की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।

सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनकी अहैतुकी कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक और 'राष्ट्र आराधना' की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है।

मानवता का पथ-प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ व संस्कारवान समाज का निर्माण करने वाले सभी पूज्य गुरुजनों को कोटिशः नमन।

'कारगिल विजय दिवस' भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है। वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोट...
26/07/2026

'कारगिल विजय दिवस' भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है। वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर विषम परिस्थितियों और शत्रु के ऊँचाई पर स्थित मोर्चों के बावजूद, हमारे वीर जवानों ने 'ऑपरेशन विजय' के माध्यम से दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

'कारगिल विजय दिवस' पर उन सभी वीर सपूतों का स्मरण कर नमन करती हूँ, जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखा।

18/07/2026

18 विद्यार्थियों का भारतीय सेना में चयन... अब अगला नंबर आपका हो सकता है! 🇮🇳

हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बेटा देश की सेवा करे और वर्दी पहनकर उनका नाम रोशन करे। यही सपना MK Defence Academy ने इस बार 18 विद्यार्थियों के भारतीय सेना में चयन के साथ सच कर दिखाया है।

यह सिर्फ़ एक रिज़ल्ट नहीं, बल्कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का प्रमाण है। अगर आपके अंदर भी देशभक्ति का जज़्बा है और आप Indian Army में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो सही शुरुआत आज से करें।

💪 अनुभवी फैकल्टी
🎯 लिखित परीक्षा + फिजिकल की सम्पूर्ण तैयारी
📚 नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और रिज़ल्ट आधारित ट्रेनिंग

सपने देखने से नहीं, सही तैयारी से पूरे होते हैं।
आज जो 18 विद्यार्थियों ने हासिल किया है, कल वही सफलता आपकी भी हो सकती है।

📞 Admissions Open – Limited Seats!
अभी संपर्क करें और अपने Army के सपने को हकीकत में बदलने की शुरुआत करें।

MK Defence Academy – जहाँ मेहनत बनती है सफलता, और सपने बनते हैं सैनिक। 🇮🇳

एमके डिफेंस एकेडमी के धुरंधरों का कमाल-           आर्मी अग्निवीर रिजल्ट में एमके डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने मचाया...
15/07/2026

एमके डिफेंस एकेडमी के धुरंधरों का कमाल-
आर्मी अग्निवीर रिजल्ट में एमके डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने मचाया धमाल आर्मी अग्निवीर एग्जाम में व 18 विद्यार्थियों ने पेपर पास आउट करने पर संस्था प्रधान कविता जाखड़ ने बताया कि डिफेंस में 12 बच्चों GD, 3 बच्चों ने टेक्निकल, दो बच्चों ने ट्रेडमैन और एक बच्चे ने क्लार्क के पेपर को क्वालीफाई किया है, उन्होंने आर्मी ग्राउंड में होने वाली एक्टिविटी के बारे में बच्चों को समझाया ताकि बच्चे पूरे तन मन के साथ कोच अमित कुमार भालोठिया के सानिध्य में ग्राउंड में अच्छा वर्क कर सके। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष मनीष ढ़ाका ने बच्चों को ग्राउंड में फिट रहने और साथ में आगामी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर संस्था प्रिंसिपल विकास महला, रतन सिंह, मनदीप जाखड़, कविता चौधरी, प्रकाश सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों को माला पहनाकर शुभाशीष दी।

Address

Sikar
332001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919660110030

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MK Defence & Sports Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to MK Defence & Sports Academy:

Shortcuts

Share

Category