11/03/2023
4 दिन पहले ‘सिलिकॉन वैली बैंक’ को फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने अमेरिका का बेस्ट बैंक कहा था । आज ये बैंक बर्बाद हो चुका है, कैलिफ़ोर्निया की ऑथरोटीज़ ने बैंक को अपने अधीन ले लिया है |
कारण ? बैंक रन (Bank Run )
क्या है बैंक रन ?
एक ऐसी परिस्थिति जब बैंक के जमाकर्ता डर और घबराहट में एक साथ बैंक से बड़ी राशि निकालते हैं । तब बैंक उन्हें एक साथ राशि नहीं लोटा पाता और बैंक दिवालिया हो जाता है ।
सिलिकॉन वैली बैंक से 8 मार्च को बड़ी मात्रा में जमाकर्ताओं ने धन निकाला जिसके भुगतान के लिए बैंक को अपनी सरकारी प्रतिभूतियाँ नुक़सान में बेचनी पड़ी । इससे बैंक को 1.8 billion $ का नुक़सान हुआ । जैसे ही ये खबर बाज़ार में आयी, बैंक के शेयर और ज़्यादा गिरने लगे । 9 March को बैंक से एक साथ 42 billion $ निकाले गये जिसको बैंक चुकाने में असमर्थ था । और बैंक दिवालिया हो गया ।
बैंक के CEO, CFO आदि ने 2 हफ़्ते पहले ही अपने सारे शेयर बेच दिये ।
बैंक के पास 173 billion $ की जमाएँ थी ।