साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर

  • Home
  • India
  • Sikar
  • साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर

साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर मेहनत हमारी, विश्वास आपका, भविष्य बच्चों का।

🔥छोटू और होलिका की सीख:एक गाँव में छोटू नाम का लड़का रहता था। छोटू बहुत होशियार था, लेकिन एक बुरी आदत थी — वह अपना होमवर...
02/03/2026

🔥छोटू और होलिका की सीख:

एक गाँव में छोटू नाम का लड़का रहता था। छोटू बहुत होशियार था, लेकिन एक बुरी आदत थी — वह अपना होमवर्क टालता रहता था। हर रोज़ कहता, “कल कर लूंगा… अभी तो खेलने दो!”

धीरे-धीरे उसकी कॉपियाँ अधूरी रहने लगीं। एक दिन उसकी टयूशन टीचर ने कहा,“छोटू, अगर ऐसे ही टालते रहे तो सफलता भी तुमसे दूर हो जाएगी।”

उसी समय होलिका दहन का त्योहार आया। गाँव में सब लोग गोबर के कंडे ओर लकड़ियाँ इकट्ठी कर रहे थे। छोटू ने अपने दादाजी से पूछा, “हम आग क्यों जलाते हैं?”

दादाजी बोले,
“बेटा, यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन हम अपनी बुरी आदतों को भी जलाने का संकल्प लेते हैं।”

छोटू को अपनी टालमटोल वाली आदत याद आई। उसने एक कागज़ पर लिखा —
“मैं आज से होमवर्क नहीं टालूँगा।” और उस कागज़ को होलिका की अग्नि में डाल दिया। 🔥

अगले दिन से छोटू ने समय पर पढ़ाई शुरू कर दी। कुछ महीनों बाद परीक्षा में उसके बहुत अच्छे अंक आए। वह खुशी से बोला,
“सच में, मैंने अपनी सबसे बड़ी बुराई जला दी!”

🌟 सीख:

होलिका दहन सिर्फ लकड़ियाँ ओर गोबर के कंडे जलाने का त्योहार नहीं है,बल्कि अपनी बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतें अपनाने का दिन है। ओर जिस तरह छोटू ने अपनी बुरी आदतें जलाई आप भी अपनी सारी बुरी आदतें जला दो। साक्षी टयूशन सेंटर, सीकर परिवार की ओर से होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

- साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर

🪁 *मकर संक्रांति*🪁“प्रिय बच्चों,आज हम मकर संक्रांति का पावन पर्व मना रहे हैं। यह त्योहार हमें मेहनत, धैर्य और आगे बढ़ने ...
13/01/2026

🪁 *मकर संक्रांति*🪁

“प्रिय बच्चों,
आज हम मकर संक्रांति का पावन पर्व मना रहे हैं। यह त्योहार हमें मेहनत, धैर्य और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

*इसी से जुड़ी एक छोटी-सी कहानी:*➡️

एक छोटे से गाँव में आरव नाम का एक बच्चा रहता था। मकर संक्रांति का दिन था। चारों तरफ पतंगें उड़ रही थीं। आरव भी बहुत खुश था और उसने एक सुंदर पतंग खरीदी।

लेकिन जैसे ही उसने पतंग उड़ाने की कोशिश की, उसकी पतंग थोड़ी ऊपर जाकर गिर जाती थी।
आरव उदास हो गया।

तभी उसके गुरुजी वहाँ आए और बोले,
“बेटा, पतंग उड़ाने के लिए सिर्फ पतंग अच्छी होना ज़रूरी नहीं है,
उसकी डोर मजबूत होना भी ज़रूरी है।”

गुरुजी ने आरव को मजबूत डोर दी और बताया,
“यह डोर मेहनत, अनुशासन और धैर्य की तरह है।”

आरव ने फिर से पतंग उड़ाई।
इस बार पतंग बहुत ऊँचाई तक उड़ गई।

आरव मुस्कराया और बोला,
“अब समझ आया,
अगर मेहनत और अनुशासन की डोर मजबूत हो,
तो सपनों की पतंग ज़रूर ऊँचाई तक उड़ती है।”

*आपकी भी पतंग मेहनत और अनुशासन की डोर से बंधकर ऊँचाई तक उड़ती रहे, इसी उम्मीद के साथ मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएँ!*

-साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर
Best Tuition Provider in Sikar
From Class 1st to 12th (CBSE | RBSE | ICSE)

कौन कहता है कामयाबी किस्मत तय करती है, इरादों में दम हो, तो मंजिले भी झुका करती है Inspirational quotes by साक्षी ट्यूशन...
27/12/2025

कौन कहता है कामयाबी किस्मत तय करती है, इरादों में दम हो, तो मंजिले भी झुका करती है Inspirational quotes by साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर

🔥RBSE board Class 12th Time-table 2026🔥
21/12/2025

🔥RBSE board Class 12th Time-table 2026🔥

🔥RBSE board Class 11th Time-table 2026🔥
21/12/2025

🔥RBSE board Class 11th Time-table 2026🔥

🔥RBSE board Class 10th Time-table 2026🔥
21/12/2025

🔥RBSE board Class 10th Time-table 2026🔥

🔥RBSE Board Class 9th Time-table 2026
21/12/2025

🔥RBSE Board Class 9th Time-table 2026

मंजिले इंसान का हौसला आजमाती है सपनों के पर्दे आंखों से हटाती हैं.... Inspirational quotes by साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर
17/12/2025

मंजिले इंसान का हौसला आजमाती है सपनों के पर्दे आंखों से हटाती हैं.... Inspirational quotes by साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर

ज़मीन से जुड़े रहकर आसमान की बातें करो, ख़्वाब नहीं, हक़ीक़त से मुलाक़ात करो Inspirational quotes by
15/12/2025

ज़मीन से जुड़े रहकर आसमान की बातें करो, ख़्वाब नहीं, हक़ीक़त से मुलाक़ात करो Inspirational quotes by

May Guru Nanak Dev Ji inspire you to achieve all your goals, bless you with peace and bestow you with eternal joy and ha...
05/11/2025

May Guru Nanak Dev Ji inspire you to achieve all your goals, bless you with peace and bestow you with eternal joy and happiness. Happy Gurpurab!

Address

बजाज रोड, सम्राट सिनेमा के सामने की गली
Sikar
J48W+FGSIKAR,RAJASTHAN

Opening Hours

Monday 3pm - 8pm
Tuesday 3pm - 8pm
Wednesday 3pm - 8pm
Thursday 3pm - 8pm
Friday 3pm - 8pm
Saturday 3pm - 8pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when साक्षी ट्यूशन सेंटर, सीकर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share