18/06/2022
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET-2022) में शामिल हो रहे सभी विधार्थियों को सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं।
दृढता, एकाग्रता और आत्मविश्वास से अपना सर्वश्रेष्ठ दे,
सफलता निश्चित रूप से आपका साथ देगी।
👉कुछ ध्यान रखने योग्य बातें:-
1. आज रात कम से कम 5 से 7 घंटे की अच्छी गहरी नींद लेने के बाद कल प्रातः 5-6 बजे तक हर हाल में उठ जाना हैं।
2.स्नान आदि के बाद अच्छा और सुपाच्य नाश्ता करें। इसके बाद परीक्षोपयोगी समस्त सामग्रियों,जैसे- ब्लैक-बॉल पेन, प्रवेश-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एवं कोई आई-डी कार्ड आदि अपने साथ ले लेवें।
3.इसके उपरांत परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर हर हाल में नियत समय से एक घंटा पहले पहुँचना हैं, ताकि परीक्षा केन्द्र पर अपने परीक्षा अनुक्रमांक मिलान कर लें।
4.परीक्षा भवन में 30 मिनट पहले प्रवेश करें और अपना अनुक्रमांक देखकर सुनिश्चित अपना स्थान ग्रहण करें।
5.परीक्षा हॉल में बैठने के बाद सकारात्मक एवं तनाव रहित रहे, यदि जरा भी तनाव महसूस हो तो पानी पिएँ, गहरी साँस लें और सकारात्मक विचारों द्वारा अपने मन को उत्साह व आत्मविश्वास प्रदान करें।
6.उस समय नकारात्मक विचारों को लेशमात्र भी मन पर हावी न होने दें, और पूर्णतः आशावादी रहते हुए ‘जॉली मूड’ के साथ प्रश्नपत्र की प्रतीक्षा करें।
7. प्रश्नपत्र आने के बाद अपने अपने कुल देवता या भगवान श्री राम या बालाजी महाराज का स्मरण करें, जिससे मन में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा।
8. प्रश्नपत्र और ओ एम आर सीट के नम्बर आपस में मिलान करले, यदि किसी प्रकार की कोई त्रुटि पायी जाती हैं,तो तुरन्त परीक्षक को अवगत करायें।
9.यदि पश्नपत्र एवं ओ एम आर सीट की सम्पूर्ण जाँच के बाद कोई त्रुटि नहीं हैं,तो परीक्षक के अनुदेशन पर अपने अनुक्रमांक, परीक्षा का दिन, दिनांक एवं अपने तथा परीक्षक हस्ताक्षर करके पेपर हल करना प्रारम्भ करें।
10.खुद पर भरोसा रखें और परीक्षा हॉल में अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करें, तथा नेगेटिव मार्किंग से बचे।
💪"मैं जानता हूँ कि तुम ये बाजी जरूर जीत के आवोंगे,
और मैं यह भी जानता हूँ कि तुम सारी मुश्किलों को हराकर आवोंगे"
बहुत खूब लाड़लों ,🤗
एक बार पुनःआप सभी #डॉ_एग्री_परफेक्ट_ग्रुप_सीकर की तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं 👍👍💐💐
✍️..... हीरालाल बिजारणियां
(कृषि विशेषज्ञ एवं कृषि व्याख्याता)