09/04/2023
📖 International Relations Glossary:-
प्रभाव क्षेत्र ( Sphere of Influence) - प्रभाव क्षेत्र से तात्पर्य ऐसे क्षेत्र से है जिसके ऊपर बाहरी देश अपने नियंत्रण या प्रभाव का दावा करता है। बाहरी राज्य उस क्षेत्र की प्रभुसत्ता पर तो दावा नहीं करता लेकिन विशेष रूप से सैन्य, राजनीतिक या आर्थिक क्षेत्र में दावा करता है और ऐसा करते हुए वह न केवल अन्य विदेशी / बाहरी शक्तियों को उस क्षेत्र के अधिकार से वंचित रखता है बल्कि उस लक्षित क्षेत्र (Targeted Area) की स्वतंत्रता और स्वायत्तता पर भी सीमाएँ थोप देता है।
________________________________
🟣स्पार्टली आइलैंड्स ( Spartly Islands)- स्पार्टली आइलैंड्स प्रवाल भित्तियों (Coral Reefs) आदि का समूह है जो दक्षिण चीन सागर में 960 किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है। यद्यपि ये द्वीप सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं। द्वीपों पर अपना दावा करने वाले देशों में चीन, वियतनाम, फिलीपींस, ताईवान और मलेशिया शामिल हैं।
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬