10/03/2026
सिकन्दराबाद नगर के जे.एस.डिग्री कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में आज दिनांक 10/03/2026 को क्रमशः गायन, श्लोक गायन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें गायन में अनुज ने प्रथम, रिचा ने द्वितीय तथा दिग्विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं श्लोक गायन में अनुज शर्मा ने प्रथम, ऋचा ने द्वितीय तथा भुवनेश्वर (दक्ष)ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता में कार्तिक अव्वल रहे जबकि दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः शिवम तथा संजू को मिला।