CPS Girls Inter College Sikandra Rao

CPS Girls Inter College Sikandra Rao Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CPS Girls Inter College Sikandra Rao, School, NH 34, Sikandra Rao.

नगर के सी०पी०एस० गर्ल्स इण्टर कॉलेज में आज दिनांक 03/05/25 को कक्षा-10 व 12 के बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थि...
05/05/2025

नगर के सी०पी०एस० गर्ल्स इण्टर कॉलेज में आज दिनांक 03/05/25 को कक्षा-10 व 12 के बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कक्षा 12 से प्रथम स्थान प्रियांशी उपाध्याय, द्वितीय स्थान अपर्णा यादव और तृतीय स्थान माही गुप्ता साथ ही कक्षा 10 से प्रथम स्थान मोना यादव, द्वितीय स्थान रोज़ी और तृतीय स्थान मानवी वार्ष्णेय को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री यशपाल सिंह चौहान (पूर्व विधायक), श्री भद्रपाल सिंह चौहान,श्रीमती मीरा माहेश्वरी (वरिष्ठ भाजपा नेत्री) श्री देवेंद्र राघव (एम०डी०,राज आयुर्वेद),श्री सुनील गुप्ता (पूर्व प्रवक्ता,एसजीआर इण्टर कालेज) के द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और सी०पी०एस० कॉलेज के प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव जी, प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग जी ने शिक्षा की महत्वता को बताते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक कराया। व सभी स्टाफ के निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत से विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में शोभा शर्मा,रहमत,तनिष्का,लवली,सीमा,गुंजन,ज़ेबा,अभय कुमार,जय कुमार,अंशुल , आलोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

सी०पी०एस० गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने हिन्दुस्तान अखबार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑलंपियाड परीक्षा में कक्षा...
31/03/2025

सी०पी०एस० गर्ल्स इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने हिन्दुस्तान अखबार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑलंपियाड परीक्षा में कक्षा 11 से राधा, खुशबू यादव और स्वाती शर्मा ने जिला हाथरस स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
हिन्दुस्तान अखबार द्वारा जिला तथा क्षेत्रीय स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान-समारोह अलीगढ़ के धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम कुलपति,राजा महेंद्रप्रताप सिंह विश्वविद्यालय,अलीगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी गर्ग के साथ ही विजयी छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सीपीएस कॉलेज परिवार की तरफ़ से इन प्रतिभाशाली छात्राओं को बहुत बहुत बधाई..!!

आज दिनांक 14 नवम्बर को *सी०पी०एस० गर्ल्स इण्टर कॉलेज में बाल दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।* भारत के प्रथम प्रधानमंत्री...
15/11/2024

आज दिनांक 14 नवम्बर को *सी०पी०एस० गर्ल्स इण्टर कॉलेज में बाल दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।*
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन,जिसे 'बाल दिवस' के नाम से भी जाना जाता है, भारत में हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। कॉलेज की छात्राओं ने अन्य-अन्य प्रकार के व्यंजनों की दुकानें लगाई सभी छात्राओं और अध्यापकों ने उन्हें खरीदा और उनका स्वाद लिया और छात्राओं के बीच गुब्बारा, चम्मच और बोतल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
कॉलेज प्रबंधक के०के० राघव औऱ प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग ने कहा कि....यह दिन बच्चों की सराहना करने और उन्हें स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। यह देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने का दिन है। बच्चों के प्रति अपने स्नेह के लिए जाने जाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे राष्ट्र की सच्ची संपत्ति हैं।
कार्यक्रम में प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव,रेखा राघव,प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग,रहमत सिद्दीकी, खुशबू यादव, श्रेया गोस्वामी,तनिष्का गोस्वामी,सीमा,गुंजन चौहान, राशि वार्ष्णेय, सदफ परवीन, लवली उपाध्याय,अभय कुमार,तरुण, आलोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

10/10/2024
*नवरात्रि के पावन अवसर पर सी०पी०एस० गर्ल्स कॉलेज में कन्या-पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया।* नौ देवियों के रूप में कन्याओ...
10/10/2024

*नवरात्रि के पावन अवसर पर सी०पी०एस० गर्ल्स कॉलेज में कन्या-पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया।*
नौ देवियों के रूप में कन्याओं को सज्जित किया गया। प्रबंधक सर कृष्ण कुमार राघव और उनके परिवार,साथ ही कॉलेज का सभी स्टाफ द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया। कॉलेज में अध्ययनरत सभी कन्याओं को फलाहार एवं मिष्ठान वितरण कराया गया।कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि नवरात्रि के पर्व पर हमको कन्या पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। नौ देवियों से जगत के कल्याण की कामना करते हैं।कार्यक्रम में प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव,रेखा राघव,प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग,रहमत सिद्दीकी, खुशबू यादव, श्रेया गोस्वामी,तनिष्का गोस्वामी,सीमा,गुंजन चौहान, राशि वार्ष्णेय, सदफ परवीन, लवली उपाध्याय,अभय कुमार,तरुण,अंशुल माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे।

सी०पी०एस० गर्ल्स इंटर कॉलेज में 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ब...
07/09/2024

सी०पी०एस० गर्ल्स इंटर कॉलेज में 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। कॉलेज के प्रबंधक सर कृष्ण कुमार राघव ने शिक्षा, संस्कार और अनुशासन से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग ने कहा कि एक शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं। वह एक मोमबत्ती के समान होते हैं, जो खुद को खर्च करके अपने छात्रों के जीवन में रोशनी फैलाते हैं।कॉलेज के कार्यक्रम में सभी स्टाफ रहमत सिद्दीकी, खुशबू यादव, ममता यादव, लवली उपाध्याय, तनिष्का गोस्वामी, श्रेया गोस्वामी, गुंजन चौहान, सीमा कुमारी, कमल सिंह, तरूण, अंशुल माहेश्वरी और अभय कुमार की पूर्ण सहभागिता रही।

*सी०पी०एस गर्ल्स कॉलेज* में कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने कृष्ण-राधा के...
24/08/2024

*सी०पी०एस गर्ल्स कॉलेज* में कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने कृष्ण-राधा के पात्रों में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और दही हांडी जैसे परंपरागत कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहे।
प्रबंधक - कृष्ण कुमार राघव सर ने कहा कि हमे भगवान कृष्ण से प्रेरणा लेकर जीवन में सद्कर्म निरंतर करने चाहिए। और प्रधानाचार्या - शालिनी गर्ग ने कहा कि-
"कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥"
अर्थात्
तुम सिर्फ अपना कर्म करो, उसके फल की इच्छा मत करो।

विद्यार्थियों को अपना 100% देना चाहिए,फल तो ईश्वर के हाथ में है।

कॉलेज के कार्यक्रम में सभी स्टाफ रहमत सिद्दीकी, खुशबू यादव, ममता यादव, लवली उपाध्याय, तनिष्का गोस्वामी, श्रेया गोस्वामी, गुंजन चौहान, सीमा कुमारी, कमल सिंह, तरूण, अंशुल माहेश्वरी और अभय कुमार की पूर्ण सहभागिता रही।

*सी०पी०एस० गर्ल्स कॉलेज* द्वारा कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई जघन्य वारदात के इंसाफ के लि...
21/08/2024

*सी०पी०एस० गर्ल्स कॉलेज* द्वारा कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई जघन्य वारदात के इंसाफ के लिए विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर पोस्टर प्रदर्शन किया गया।
प्रबन्धक-कृष्ण कुमार राघव और प्रधानाचार्या-शालिनी गर्ग ने विद्यार्थियों को जागरूक किया और बताया कि हमे अपने और दूसरे के इंसाफ के लिए हमेशा सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से लड़ना है। विद्यार्थियों के साथ सभी स्टाफ रहमत सिद्दीकी, खुशबू यादव, ममता यादव, लवली उपाध्याय, तनिष्का गोस्वामी, श्रेया गोस्वामी, गुंजन चौहान, सीमा कुमारी, कमल सिंह, तरूण, अंशुल माहेश्वरी और अभय कुमार उपस्थित थे।
बता दें कि 31 साल की पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का कथित रूप से 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। उनके कॉलेज के छात्रों और देश के अलग-अलग हिस्सों के डॉक्टर पीड़ित के लिए इंसाफ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

*सी. पी. एस. गर्ल्स इण्टर कॉलेज* में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही थाली सज्जा प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतिय...
17/08/2024

*सी. पी. एस. गर्ल्स इण्टर कॉलेज* में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही थाली सज्जा प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने भाग लिया।
*राखी प्रतियोगिता* में जूनियर वर्ग से सिबरा D/O राजू ने प्रथम, निधि शर्मा D/O देवेंद्र शर्मा ने द्वितीय और दिशा गौतम D/O राजकिशोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग से ममता D/O उदयवीर ने प्रथम ,जानवी D/O हरिप्रकाश सिंह साथ ही सुफिया D/O मुशीर कुरैशी ने द्वितीय और अलफिया D/O मुशीर कुरैशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा *थाली सज्जा प्रतियोगिता* में जूनियर वर्ग से मानवी D/O हरिप्रकाश सिंह ने प्रथम, कांति D/O मुन्नालाल ने द्वितीय और फरा D/O अकरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग से मुस्कान D/O शीलेंद्र ने प्रथम, अलीशा D/O पप्पू ने द्वितीय और गुंजन D/O मोहनलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इनके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की राखियों में अपनी रचनात्मकता एवं कौशल का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव एवं प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग ने प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और छात्राओं को बधाई दी ।प्रधानाचार्या ने कहा कि कॉलेज हमेशा अपनी छात्राओं को नियमित पढ़ाई के अलावा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है। जो उनकी भविष्य में मदद कर सकता है। इस अवसर पर सभी स्टाफ रहमत सिद्दीकी, खुशबू यादव, ममता यादव, लवली उपाध्याय, तनिष्का गोस्वामी, श्रेया गोस्वामी, गुंजन चौहान, सीमा कुमारी, कमल सिंह, तरूण, अंशुल माहेश्वरी और अभय कुमार उपस्थित रहे ।

आज दिनांक 15/08/2024 को  सी०पी०एस गर्ल्स इण्टर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माननीय पूर्व ...
16/08/2024

आज दिनांक 15/08/2024 को सी०पी०एस गर्ल्स इण्टर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माननीय पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान जी ने ध्वजारोहण किया। और विद्यार्थियों को बताया कि कितने संघर्षों के बाद आज ही के दिन 1947 में हमें आजादी मिली थी।
कॉलेज के प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव सर ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी और विद्यार्थियों को स्वतन्त्रता के बारे में बताया और कहा मनुष्य की स्वतन्त्रता "विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता है।"
साथ ही प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग ने विद्यार्थियों के आत्मनिर्भर बनकर कार्यरत होने की कामना की।इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर कॉलेज का सभी स्टाफ खुशबू यादव, रहमत सिद्दिकी, ममता यादव, तनिष्का गोस्वामी, लवली उपाध्याय, श्रेया गोस्वामी, गुंजन चौहान,सीमा कुमारी, तरूण , अंशुल माहेश्वरी, कमल सिंह तथा अभय कुमार उपस्थित रहे।

Address

NH 34
Sikandra Rao
204215

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPS Girls Inter College Sikandra Rao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category