Sturna Devi Shivpujan Rai Girls Intermediate College, Sisotar, Ballia

Sturna Devi Shivpujan Rai Girls Intermediate College, Sisotar, Ballia Educational Institution for Girls

16/11/2025

विद्यालय परिवार समर्पित भाव से क्षेत्र के बालक/बालिकाओं के तकनिकी कौशल को विकसित कर रहा है जिससे की ये बच्चे तकनिकी रूप से भी सक्षम बनें और इनका संपूर्ण विकास हो । कम्प्यूटर की शिक्षा और प्रैक्टिकल लैब की व्यवस्था का इसमे अहम योगदान है ।



Sturna Devi Shivpujan Rai Girls Intermediate College, Sisotar, Ballia

आज विद्यालय प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पिछली परीक्षा में उत्तीर्ण छा...
14/11/2025

आज विद्यालय प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पिछली परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में बालिकाओं ने अपने इंग्लिश स्पीच द्वारा सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अनीश तिवारी जी द्वारा किया गया और पुरा कार्यक्रम विद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल श्री अमलेश वर्मा जी की देखरेख में संपन्न हुआ। विद्यालय के व्यवस्थापक श्री अनिल कुमार सिंह जी ने इस मौके पे बच्चों को पुरस्कृत करके शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।

“बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उन्हें सावधानीपूर्वक और प्यार से पोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे राष्ट्र का भविष...
14/11/2025

“बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उन्हें सावधानीपूर्वक और प्यार से पोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे राष्ट्र का भविष्य और कल के नागरिक हैं।” – जवाहरलाल नेहरू

“सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो। सपने विचारों में बदल जाते हैं और विचार कार्य में परिणत होते हैं।” – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

विद्यालय परिवार सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक बधाई देता है।

आज विद्यालय में सरकार एवं प्रसाशन द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को सुरक्षा और सोशल मीडिया फ़्रॉड के बारे में जानक...
08/11/2025

आज विद्यालय में सरकार एवं प्रसाशन द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को सुरक्षा और सोशल मीडिया फ़्रॉड के बारे में जानकारी दी गयी एवं सतर्क रहने के निर्देश दिये गये । प्रसाशन द्वारा बालिकाओं के सुरक्षा के प्रति दिये गये दिशा निर्देश और जानकारी, बालिकाओं के सशक्तिकरण की ओर एक मजबूत कदम है और विद्यालय परिवार इस प्रयास के लिए प्रसाशनिक अधिकारियों का आभारी है।

विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी क्षेत्रवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
05/11/2025

विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी क्षेत्रवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली, छठ का ये महा पर्व लाता है जीवन में खुशहाली, आपके जीवन में भी आएं खुशियां अ...
27/10/2025

हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली, छठ का ये महा पर्व लाता है जीवन में खुशहाली, आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार, मंगलमय हो आपको छठ का ये पावन त्योहार । विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी एवं आपके परिवार को लोकआस्था एवं सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं । जय छठी मैय्या ।

गोवर्धन पूजा का यह पावन अवसर आपके परिवार में प्रेम और सौहार्द को और मजबूत करे. घर में खुशियां बनी रहें और हर सदस्य का जी...
22/10/2025

गोवर्धन पूजा का यह पावन अवसर आपके परिवार में प्रेम और सौहार्द को और मजबूत करे. घर में खुशियां बनी रहें और हर सदस्य का जीवन सफल और सुखमय हो. विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं ।

विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!भगवान श्री ग...
20/10/2025

विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

भगवान श्री गणेश, माँ लक्ष्मी, प्रभु श्री राम और माता सीता की कृपा आप सब पर सदैव बरसती रहे। आपकी जिंदगी में सुख, समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि आए, हर घर-आंगन खुशियों से भर जाएं, धन-धान्य से भरे रहें। आप सब सुखी हों, निरोग हों, सबका मंगल व कल्याण हो, सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण हों, यही प्रार्थना है।

शुभ दीपावली🪔

आज हमारे विद्यालय Sturna Devi Shivpujan Rai Girls Intermediate College, Sisotar, Ballia में बालक/बालिकाओं द्वारा धनतेरस ...
18/10/2025

आज हमारे विद्यालय Sturna Devi Shivpujan Rai Girls Intermediate College, Sisotar, Ballia में बालक/बालिकाओं द्वारा धनतेरस एवं दीपावली के उपलक्ष्य में हर्षोउल्लास सहित रंगोली बनायीं गयी और शुभ दीपावली का संदेश देते हुए एक दूसरे को एवं सभी सम्मानित शिक्षकगणों को हार्दिक बधाई दी गयी । बालक / बालिकाओं द्वारा बनायीं अद्भुत कलाकृतियों इन बच्चों में छिपी प्रतिभा को दर्शाता है और पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करता है ।

विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी क्षेत्रावासीयों और आपके परिवार को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई ।

क्षेत्र के स्तूरना देवी शिवपूजन राय बालिका इंटर कालेज सीसोटार में पुलिस द्वारा चलाया गया महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा अभिया...
10/10/2025

क्षेत्र के स्तूरना देवी शिवपूजन राय बालिका इंटर कालेज सीसोटार में पुलिस द्वारा चलाया गया महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा अभियान

https://jalpanewslive.blogspot.com/2025/10/blog-post_9.html

विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को दशहरा, गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं । आज क...
02/10/2025

विद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को दशहरा, गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं । आज के दिन हम सभी के जीवन में सुख , शांति और समृद्धि आए यही कामना करते हैँ और अपने अंदर के अवगुणों को ख़त्म करने का संकल्प करते हैँ ।

बेटियों की अहमियत को समझने और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है। इसके बाद भी आज भी...
28/09/2025

बेटियों की अहमियत को समझने और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है। इसके बाद भी आज भी बेटियों के साथ भेदभाव की घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। हमारे समाज में कई जगह अभी भी यह सोच है कि बेटियां शादी करके चली जाएंगी। वह बुढ़ापे का सहारा नहीं होती। ऐसे में लोग बेटियों को बोझ समझने लगते हैं। उन्हें उनका पालन-पोषण करना भारी लगता है, लेकिन यह गलत है। आज बेटियां हर तरह से अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रही हैं। वह न केवल अपने घर का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि समाज में भी अपना मुकाम हासिल कर रही हैं। आज के युग में वो किसी मामले में बेटों से कम नहीं है और समाज और देश के प्रगती में योगदान दे रही है। इसके लिए हमें उन्हे शिक्षा और समान अवसर देने की जरूरत है तभी देश का संपूर्ण विकास संभव है ।

Address

Sikandarpur
277303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sturna Devi Shivpujan Rai Girls Intermediate College, Sisotar, Ballia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sturna Devi Shivpujan Rai Girls Intermediate College, Sisotar, Ballia:

Shortcuts

Share

Category