CM Rise Pt.Vishnu Datt Govt.Excellence H S School Sihora Distt jabalpur

  • Home
  • India
  • Sihora
  • CM Rise Pt.Vishnu Datt Govt.Excellence H S School Sihora Distt jabalpur

CM Rise Pt.Vishnu Datt Govt.Excellence H S School Sihora Distt  jabalpur CMRise School ke liye

आज स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस युवा दिवस के उपलक्ष में सी एम राइज विद्यालय पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उ मा व...
12/01/2025

आज स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस युवा दिवस के उपलक्ष में सी एम राइज विद्यालय पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उ मा विद्यालय सिहोरा जिला जबलपुर में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का कार्यक्रम श्रीमती संध्या दिलीप दुबे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिहोरा के मुख्य अतिथि एवं श्रीमती रश्मि महेंद्र अग्निहोत्री अध्यक्ष जनपद पंचायत सिहोरा और श्रीमती नीता शुक्ला पार्षद वार्ड क्रमांक 4 के विशिष्ट आथित्य में आयोजित किया गया ।आकाशवाणी के द्वारा प्रसारित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के प्रोटोकॉल के तहत बच्चों एवं शिक्षकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। प्राचार्य श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने बच्चों को सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के महत्व के बारे में बताया और कहा कि यह आपके जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। अपना लक्ष्य प्राप्त करने,अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने, अपना स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए प्रतिदिन मेडिटेशन और प्राणायाम करना चाहिए

आज दिनांक 18 जून 2024 को स्कूल चले अभियान 2024 के अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सी एम राइज पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्...
18/06/2024

आज दिनांक 18 जून 2024 को स्कूल चले अभियान 2024 के अंतर्गत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सी एम राइज पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा जिला जबलपुर में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सिहोरा की अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे, विशिष्ट अतिथि श्री रूपेश सिंघई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा ,जनपद पंचायत सिहोरा की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री ,श्री अरविंद धुर्वे सहायक संचालक शिक्षा सिहोरा, श्री बृजेश श्रीवास्तव बी आर सी सी सिहोरा की उपस्थिति में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर फूलों की वर्षा करते हुए ढोल नगाड़े के साथ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत प्रवेश उत्सव प्रारंभ किया गया ।संस्था के प्राचार्य श्री अशोक कुमार उपाध्याय और उप प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया इसके पश्चात अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों का रोरी तिलक और फुलमाला के साथ स्वागत किया और उन्हें निः शुल्कपाठ्य पुस्तक वितरण की ।इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को भी शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। अतिथियों ने स्कूल चले अभियान के महत्व पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की प्राचार्य श्री अशोक उपाध्याय ने सी एम राइज विद्यालय की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। विद्यालय में बच्चों के नामांकन और उत्तरोत्तर परीक्षा परिणाम में वृद्धि के बारे में जानकारी दी। आज प्रथम दिवस में विद्यालय में लगभग 400 बच्चों की उपस्थिति थी जो सराहनीय रही।

21/05/2023

हमारा आकर्षण हमारा विद्यालय, हमारा देवालय जो हमारी कर्मभूमि है जो हमारा तीर्थ है उसको नमन करता हूँ।

वर्तमान परिवेश  नगर का हमारा विद्यालय हमारा देवालय
21/05/2023

वर्तमान परिवेश नगर का हमारा विद्यालय हमारा देवालय

Address

Ward No. 4
Sihora
483225

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+918770132566

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CM Rise Pt.Vishnu Datt Govt.Excellence H S School Sihora Distt jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to CM Rise Pt.Vishnu Datt Govt.Excellence H S School Sihora Distt jabalpur:

Shortcuts

Share

Category