14/03/2026
*वाराणसी* : राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने छात्र-छात्राओं को ओ-लेवल और सीसीसी प्रमाणपत्र प्रदान किए
*वाराणसी, 12 मार्च 2026*
*उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, श्री नरेन्द्र कश्यप* द्वारा वाराणसी के चौकाघाट स्थित पंडित गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल सभागार में आयोजित ‘ *दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी* ‘ के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कश्यप ने संस्थान C-TECH INSTITUTE OF INFORMATION TECHNOLOGY के ओ-लेवल (O Level) एवं सीसीसी (CCC) उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके प्रमाण-पत्र वितरित किए।