Misson rpsc RAS And Others

Misson rpsc RAS And Others for Rajasthan competitive exam..Rpsc r**t patwari etc

India in Olympic
09/08/2021

India in Olympic

लोकायुक्त राजस्थान
08/08/2021

लोकायुक्त राजस्थान

08/08/2021

24 अगस्त से शुरु होंगे टोक्यों पैरा-ओलपिंक

राज्य के 05 खिलाड़ी करेंगे देश का प्रतिनिधित्व―

(1) देवेंद्र झाझड़ियां , चुरू , जैवलिन थ्रो

(2) सुंदर सिंह गुर्जर , करौली , जैवलिन थ्रो

(3) अवनि लेखरा , जयपुर , शूटिंग

(4) कृष्णा नागर , जयपुर , बैडमिंटन

(5) श्याम सुंदर स्वामी , बीकानेर , तीरंदाजी
Note---
➠ इनमें से देवेंद्र झाझड़िया 2004 के एथेंस ओलम्पिक व 2016 रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके है ।

08/08/2021

राजस्थान के जिलो का परिचय

*अजमेर* :- अजमेर
27 मार्च 1112 में चौहान वंश के तेइसवें शासक अजयराज चौहान ने बसाया।

*बीकानेर* :- बीकानेर का पुराना नाम जांगल देश है। इसका राव बीका जी राठौड़ के नाम से बीकानेर पड़ा।

*श्रीगंगानगर* :- महाराजा गंगा सिंह जी से गंगानगर पड़ा।

*जैसलमेर* :- जैसलमेर
महारावल जैसलजी भाटी ने बसाया।

*उदयपुर* :- महाराणा उदय सिंह सिसोदिया जी ने बसाया उनके नाम से उदयपुर पड़ा।

*बाड़मेर* :- बाड़मेर को राव बाहड़ जी ने बसाया।

*जालौर* :- जालौर की नींव 10 वीं शताब्दी में परमार राजपूतों के द्वारा रखी गई। बाद में चौहान, राठौड़, सोलंकी आदि राजवंशों ने शासन किया।

*सिरोही* :- राव शोभा जी के
पुत्र शेषमल ने सिराणवा हिल्स के पश्चिमी ढलान पर वर्तमान शहर सिरोही की स्थापना की थी
उन्होंने वर्ष 1425 ईस्वीं में वैशाख के दूसरे दिन द्वितीया पर सिरोही किले की नींव रखी।

*डूंगरपुर* :- वागड़ के राजा डूंगरसिंह ने ई.1358 में डूंगरपुर नगर की स्थापना की! बाबर के समय में उदयसिंह वागड़ का राजा था जिसने मेवाड़ के महाराणा के संग्रामसिंह के साथ मिलकर खानवा के मैदान में बाबर का मार्ग रोका था।

*प्रतापगढ़* :- प्रताप सिंह महारावत ने बसाया।

*चित्तौड़*:- स्वाभिमान शौर्य त्याग वीरता राजपुताना की शान।
चित्तौड़ सिसोदिया गहलोत वंश ने बहुत शासन किया। बप्पा रावल महाराणा प्रताप सिंह जी यहाँ शासन किया।

*हनुमानगढ़* :- भटनेर दुर्ग भाटी वंश के राजा भूपत सिंह भाटी ने बनवाया इस लिए इसे भटनेर कहाँ जाता हैं। मंगलवार को दुर्ग की स्थापना होने कारण हनुमान जी के नाम पर हनुमानगढ़ कहाँ जाता हैं।

*जोधपुर* :- राव जोधा ने 12 मई 1459 ई. में आधुनिक जोधपुर शहर की स्थापना की।

*राजसमंद* :- शहर और जिले का नाम मेवाड़ के राणा राज सिंह द्वारा 17 वीं सदी में निर्मित एक कृत्रिम झील राजसमन्द झील के नाम से लिया गया हैं।

*बूंदी* :- इतिहास के जानकारों के अनुसार 24 जून 1242 में हाड़ा वंश के राव देवा ने इसे मीणा सरदारों से जीता और बूंदी राज्य की स्थापना की।
कहा जाता हैं कि बून्दा मीणा ने बूंदी की स्थापना की थी तभी से इसका नाम बूंदी हो गया।

*सीकर* :- सीकर जिले को वीरभान ने बसाया ओर वीरभान का बास सीकर का पुराना नाम दिया।

*पाली* :- महाराणा प्रताप की जन्मस्थली एवं महाराणा उदयसिंह का ससुराल है। पाली मूलतया पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा बसाया गया हैं।

*भीलवाड़ा* :- किंवदंती हैं कि इस शहर का नाम यहां की स्‍थानीय जनजाति भील के नाम पर पड़ता हैं! जिन्‍होंने 16वीं शताब्‍दी में अकबर के खिलाफ मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की मदद की थी। तभी से इस जगह का नाम भीलवाड़ा पड़ गया।

*करौली* :- इसकी स्‍थापना 955 ई. के आसपास राजा विजय पाल ने की थी जिनके बारे में कहाँ जाता हैं कि वे भगवान कृष्‍ण के वंशज थे।

*सवाई माधोपुर* :- राजा माधोसिंह ने ही शहर बसाया और इसका नाम सवाई माधोपुर दिया।

*जयपुर* :-जयपुर शहर की स्थापना सवाई जयसिंह ने 1727 में की सवाई प्रताप सिंह से लेकर सवाई मान सिंह द्वितीय तक कई राजाओं ने शहर का विस्तार किया।

*नागौर* :- नागौर दुर्ग भारत के प्राचीन क्षत्रियों द्वारा बसाये गये दुर्गों में से एक है। माना जाता हैं कि इस दुर्ग के मूल निर्माता नाग क्षत्रिय थे। नाग जाति महाभारत काल से भी कई हजार साल पुरानी थी। यह आर्यों की ही एक शाखा थी तथा ईक्ष्वाकु वंश से किसी समय अलग हुई थी।

*अलवर* :- कछवाहा राजपूत राजवंश द्वारा शासित एक रियासत थी। जिसकी राजधानी अलवर नगर में थी
रियासत की स्थापना 1770 में प्रभात सिंह प्रभाकर ने की थी।

*धौलपुर* :- मूल रूप से यह नगर ग्याहरवीं शताब्दी में राजा धोलन देव ने बसाया था! पहले इसका नाम धवलपुर था।
अपभ्रंश होकर इसका नाम धौलपुर में बदल गया।

*झालावाड़* :- झालावाड़ गढ़ भवन का निर्माण राज्य के प्रथम नरेश महाराजराणा मदन सिंह झाला ने सन 1840 में करवाया था।

*दौसा* :- बड़गूजरों द्वारा बसाया गया था। बाद में कछवाहा शासकों ने इसका निर्माण करवाया।

राजस्थान का एकीकरण
06/08/2021

राजस्थान का एकीकरण

Rajiv gandhi----mejor dhyanchand
06/08/2021

Rajiv gandhi----mejor dhyanchand

03/08/2021
rajasthan g.k.
03/08/2021

rajasthan g.k.

28/07/2021
Current news
28/07/2021

Current news

Address

Sidhmukh
331701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Misson rpsc RAS And Others posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share