19/06/2026
आज दिनांक 19/06/2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में "प्राकृतिक कृषि" से संबंधित कार्यशाला का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देश में वनस्पति विज्ञान विभाग तथा कृषि विज्ञान विभाग के संयोजकत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर सिंह जी रहे। उन्होंने ऑर्गेनिक खेती में गोबर की खाद कि उपयोगिता के विषय में महत्वपूर्ण बाते बताई। खेती के साथ-साथ पशुपालन करने पर जोर दिया। तथा इन दोनों कार्यों को करने पर योग का भी महत्व बताया ।
वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आई. पी. प्रजापति ने मिट्टी में उपस्थित सूक्ष्मजीवों के स्वास्थ्य एवं उनकी सेहत की देखभाल के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
एग्रीकल्चर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह चौहान द्वारा ऑर्गेनिक फार्मिंग का परिचय, इसके बेनिफिट तथा इसके चैलेंज, विषय पर विस्तृत चर्चा की तथा इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
एग्रीकल्चर विभाग से ही डॉ सुर्येन्द्र कुमार मिश्रा ने वर्तमान समय में प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की|
इस कार्यशाला में वनस्पति विज्ञान तथा एग्रीकल्चर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी तथा अत्यधिक संख्या में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राए उपस्थित रहे तथा प्राकृतिक खेती की विशेषता, भविष्य में उपयोगिता से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी से अवगत हुए।
18/06/2026
शैक्षणिक सत्र 2026-27
स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC)
14/06/2026
प्रश्नपत्र प्रकरण में महाविद्यालय की कोई भूमिका नहीं, निष्पक्ष जांच के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई - प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह
--------
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने 3 जून 2026 को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र से संबंधित वायरल वीडियो एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही भ्रामक जानकारियों पर स्पष्टीकरण जारी किया है।
डॉ. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय परिवार विगत कई दशकों से विद्यार्थियों के हित में गुणवत्तापूर्ण, सस्ती एवं सर्वसुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। महाविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी छात्र कल्याण तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि 3 जून 2026 को आयोजित परीक्षा का प्रश्नपत्र बाह्य परीक्षक द्वारा तैयार किया गया था, जो महाविद्यालय को 7 अप्रैल 2026 को प्राप्त हुआ था। जबकि विवादित प्रश्नपत्र का वीडियो यूट्यूब चौनल Commerce Horizon पर 5 अप्रैल 2026 को ही अपलोड किया जा चुका था। इससे स्पष्ट है कि संबंधित सामग्री महाविद्यालय को प्रश्नपत्र प्राप्त होने से पूर्व ही सार्वजनिक मंच पर उपलब्ध थी।
प्राचार्य ने कहा कि इस तथ्य के बावजूद महाविद्यालय को मामले से जोड़कर किया जा रहा प्रचार पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र के कथित लीक होने अथवा उसके पूर्व प्रसारण में महाविद्यालय की किसी प्रकार की भूमिका नहीं है।
डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक एवं समुचित कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई थी। साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा रीवा संभाग द्वारा उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं निष्कर्षों के आधार पर प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक तथ्यों को ही स्वीकार करें।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
04/06/2026
शैक्षणिक सत्र 2026-27
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...
अनारक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति, जल्द करें आवेदन
अंतिम तिथि: 17 जून 2026
22/05/2026
22 may 2026 International Biodiversity Day
"Acting locally for global impact"
Celebrated by EcoClub PMCOE Sidhi...
11/05/2026
अनारक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति
उठाएं लाभ, जल्द करें आवेदन
▶️आवेदन तिथि: 11 से 25 मई 2026
▶️अधिक जानकारी के लिए देखें उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट:
http://highereducation.mp.gov.in