Abodh Bal Shiksha Niketan - ABSN, Sidhi, MP

Abodh Bal Shiksha Niketan - ABSN, Sidhi, MP

Share

आप हमें अबोध बालक दीजिये ।
हम आपको सुबोध नागरिक देंगे।

27/08/2025
Photos from Abodh Bal Shiksha Niketan - ABSN, Sidhi, MP's post 14/08/2025

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।

Photos from Abodh Bal Shiksha Niketan - ABSN, Sidhi, MP's post 27/07/2025

Green day celebration at ABSN High school,Sidhi Madhya Pradesh

25/07/2025

विद्यालय की छात्रा आरजू गुप्ता को जवाहर नवोदय विद्यालय मे चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

20/05/2025

"Education is the most powerful weapon." "Our little stars Ready to take on the world with knowledge in hand." Congratulation ABSN Stars 🎉🎉🎉🎉💐💐💐

28/03/2025

#स्कूल आने वाले सभी बच्चों के #अभिभावकों से निवेदन:-

1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है,

2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे कराइए।

3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए। उन विषयों का खास ध्यान रखिए जिसमें वह कमजोर है/अच्छा नहीं कर रहा है,

4. उनकी बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

5. उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत डालिए 5:00 बजे तक। उन्हें मेडिटेशन🧘🧘 ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दीजिए।

6. अगर आप पार्टी/सामाजिक आयोजन में जाते हैं और बच्चों के साथ इसमें देर रात तक मजे करते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए) अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।

7. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।
8. सोने के समय अपने बच्चों को पंचतंत्र, अकबर-बीरबल, तेनाली राम आदि शिक्षाप्रद कहानी सुनाइए,

9. हर साल गर्मी या सर्दी की छुट्टी में (अपने बजट के अनुसार) कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग लोगों के साथ और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।

10. अपने बच्चे की #प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसे निखारने में सहायता कीजिए (वह किसी विषय, संगीत, खेल⛹️, अभिनय🤵, चित्रांकन, नृत्य🕺 आदि में दिलचस्पी रख सकता है)। इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।

11. उसे सीखाइए कि #प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए (कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें),

12. हर #रविवार कोशिश कीजिए कि खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो उन्हें पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए। (उन्हें अच्छा लगेगा)

13. प्रत्येक बच्चे जन्म से वैज्ञानिक होते हैं उनके पास ढेरों सवाल होते हैं मुमकिन है हम जवाब न दें पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए। (उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए औऱ उन्हें बताइए)

14. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। ( सही गलत के बारे में समझाइए )

15. दाखिले के लिए किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने संबंध में निर्णय (कॉरपोरेट स्कूल या परिचितों, पड़ोसियों की सिफारिश या सरकारी स्कूल या कम बजट वाला स्कूल होने के आधार पर मत कीजिए)। सबसे अच्छा स्कूल वह है जो आपके बजट के लिहाज से उपयुक्त हो। भविष्य में आपको बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। इसलिए आपको आज कुछ पैसे बचाने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरे खर्चे तो हैं ही। इसलिए योजना सोच समझकर बनाइए,

16. उनमे खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए,

17. उन्हें मोबाइल फोन🤳 का उपयोग न करने दिया जाए, आवश्यक होने पर अपनी देखरेख में ही मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।

18. बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए। (इसमें खाना बनाना🧑‍🍳, सफाई, चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है,

19. और सबसे महत्त्वपूर्ण कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए ताकि वो जीवन में सफल और सही इन्सान बन सके।

हमें अपने #अनुभव के आधार पर अपने बच्चों का जीवन सुंदर और स्वस्थ बनाने में उनकी सहायता करना चाहिए।

26/03/2025

Admission open for session 2025-26

Photos from Abodh Bal Shiksha Niketan - ABSN, Sidhi, MP's post 22/02/2025

दिनांक 21/02/2025 को विद्यालय मे सरस्वती पूजन व कला, साहित्य व खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 500 विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
On 21/02/2025, about 500 students who performed excellently in the field of Saraswati Puja and art, literature and sports in the school were awarded and given certificates.

26/01/2025

Happy 76th Republic Day! 🇮🇳

12/01/2025

आज 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती (युवा दिवस) के जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार व योग कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए, कार्यक्रम के समापन में सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी व लोकप्रिय विधायक श्री मती रीती पाठक जी का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Want your school to be the top-listed School/college in Sidhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Near New Bus Stand, South Karaundiya Sidhi(M. P. )
Sidhi
486661

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm