09/01/2022
Prem R Shukla Hinauta Sidhi "Chemistry Teacher"
Swami Shri Ramharshan memorial school hinauta
09/01/2022
माननीय मुख्यमंत्री जी
मध्यप्रदेश सरकार
हम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अतिथि शिक्षकों ने कर्त्तव्य एवं निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी का निर्वहन करके विद्यालय के उत्तरदायित्व के प्रति पूरी लगन से अध्यापन कार्य कराए है।किंतु हमे किसी पूर्व सूचना के सत्र समाप्ति के पहले सेवा से पृथक करने का आदेश माननीय श्री मती आयुक्त मैडम के द्वारा जारी किया गया है ।
हमे पूरी तरह से ज्ञात है कि की संम्पूर्ण मानव जीवन इस समय कोरोना वायरस के कारण खतरे में है।हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सम्पूर्ण लॉक डाउन का समर्थन करते हैं।माननीय प्रधानमंत्री जी के कथन के अनुसार किसी शासकीय या गैर शासकीय सेवक ,मजदूर अथवासेवकों को सेवा से पृथक न करने का वचन दिया गया है।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष में भी हम अतिथि शिक्षक आप से निवेदन करते हैं कि हमारा कार्यकाल भी 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए।
अभी हमारे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में होम तथा cbsc बोर्ड की परीक्षाओं का समापन नही हुआ है।।
हम आपके आदेश की अवहेलना नही कर रहे हैं किंतु अपने रोजी रोटी के लिए आपसे अनुरोध करते हैं कि हमें इस तरह से बिना किसी पूर्व सूचना के बीच सत्र में बेरोजगार ना किया जाय। ।यदि मनरेगा में काम करने वाले हमारे मजदूर भइयो के लिए आपके पास बजट एडवांस है ,तो क्या केवल हम अतिथि शिक्षकों के लिए आप के पास कोई कार्ययोजना नही है।।
हमे आशा ही नही सम्पूर्ण विश्वास है कि हम अतिथि शिक्षकों के साथ आप अन्याय नही होने देगे।
आप केसपनों के मध्यप्रदेश का अतिथि शिक्षक
प्रेम रामायण शुक्ला (EMRS TANSAR)
PGT Chemistry (sidhi).
25/06/2018
Congratulations everyone
28/05/2018
सीधी जिले के कुसमी विकाशखण्ड के टंसार में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम काफी सालो बाद सहायक आयुक्त श्री के. के. पांडेय जी एवं कलेक्टर दिलीप कुमार जी सीधी के सफल मार्गदर्शन एवम निर्देशन के बाद विद्यालय के प्राचार्य पी के पांडेय के सफल संचालन एवम कड़ी मेहनत के बाद जैसे ही सी बी एस सी का परिणाम घोषित हुआ विद्यालय परिवार में खुशी की लहर छा गयी बताते चले कि विद्यालय में 12 में मैथ,साइंस,और कॉमर्स ग्रुप मिलाकर कुल 49 छात्र-छात्राएं थे जिनमें 47 छात्र-छात्राएं सफल हुए जिनमे 25 प्रथम श्रेणी में,22 द्वितीय श्रेणी में,जबकि 2 छात्र पूरक हुए हैं फेल 1 भी छात्र नही हुए है विद्यालय का परिणाम काफी साल बादो बाद मिला है मालूम हो कि जबसे पी के पांडेय विद्यालय में प्राचार्य बनकर आये हैं विद्यालय में साफ सफाई,भोजन नास्ता,बागवानी,खेलकूद,पठन पाठन की व्यवस्था पूरी तरह से चका चौबंध तो है ही इस साल छात्र छात्राओं को विद्यालय शिक्षको के माध्यम से विशेष कोचिंग की व्यवस्था भी की गई थी,।विद्यालय के शिक्षक श्री मनीष सिंह, श्री रोहिणी प्रसाद चतुर्वेदी,श्री अजय पाठक, श्री वेद प्रकाश मिश्रा, बाबू श्री तीरथ प्रसाद जायसवाल, श्री रत्नेश सिंह, श्री विकास मिश्रा, श्री राजेन्द्र वैगा, श्री प्रेम रामायण शुक्ला, सुश्री ज्योति सिंह, अमित सिंह, कमलेश सिंह, नागेश्वर द्विवेदी, रमाकांत जोगी, उमाकांत अग्निहोत्री,पुस्तकालय प्रभारी श्री राजेश मिश्रा, प्रयोगशाला सहायक श्री जीवेंद्र सोंधिया, श्री अरविंद पटेल, श्री पंकज द्विवेदी, श्री दिनेश साहू,अजय साहू,हेमचन्द्र साहू तथा भृत्य लालमणि, रामहृदय वियार, अमित बंसल आदि सहयोगी स्टाफ। ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
परिणाम अच्छा आया तो 15 अगस्त को इसी विद्यालय में ध्वजारोहण करूँगा..
धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने 26 जनवरी को ध्वजारोहण के समय कहा था कि विद्यालय का परिणाम अच्छा रहा तो 15 अगस्त को ध्वजारोहण इसी विद्यालय में करूँगा अन्यथा खराब परिणाम आया तो विद्यालय में नही आऊंगा तो कहीं न कहीं इस विद्यालय में धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम की विशेष नजर बनी रहती है चाहे पढ़ाई के छेत्र में हो या फिर विद्यालय की व्यवस्था को लेकर
07/05/2018
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Sidhi Madwas Road
Sidhi
486669
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |